logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

21 साल के युवक की पेट की मुख्य धमनी का ब्लॉकेज एओर्टोप्लास्टी से खोला फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में 21 वर्षीय युवक की पेट की मुख्य धमनी (एब्डॉमिनल एओर्टा) में हुए ब्लॉकेज का सफलतापूर्वक एओर्टोप्लास्टी कर इलाज किया गया। शिवहर निवासी सुमन (बदला हुआ नाम) लंबे समय से अत्यधिक रक्तचाप की समस्या से परेशान था। जांच के दौरान एब्डॉमिनल एओर्टा में ब्लॉकेज का पता चला। ब्लॉकेज की पुष्टि होने के बाद मरीज की एओर्टोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। प्रक्रिया के दौरान बैलूनिंग के माध्यम से ब्लॉक हिस्से को खोला गया और वहां स्टेंट लगाया गया। अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती, डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, डॉ. मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने एओर्टोप्लास्टी की। डॉ. बी बी भारती के अनुसार, धमनी में सूजन (इंफ्लेमेशन) के कारण रक्त प्रवाह प्रभावित होने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। अत्यधिक ब्लड प्रेशर दवा लेने के बाद ही नियंत्रित हो पाता था। फिलहाल इलाज के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर अब सामान्य है और उसकी स्थिति में सुधार है।

5 hrs ago
user_Shashi Bhushan
Shashi Bhushan
रिपोर्टर Patna Rural, Bihar•
5 hrs ago
943c3170-5ac3-46b0-ab56-03b4a4cb5986

21 साल के युवक की पेट की मुख्य धमनी का ब्लॉकेज एओर्टोप्लास्टी से खोला फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में 21 वर्षीय युवक की पेट की मुख्य धमनी (एब्डॉमिनल एओर्टा) में हुए ब्लॉकेज का सफलतापूर्वक एओर्टोप्लास्टी कर इलाज किया गया। शिवहर निवासी सुमन (बदला हुआ नाम) लंबे समय से अत्यधिक रक्तचाप की समस्या से परेशान था। जांच के दौरान एब्डॉमिनल एओर्टा में ब्लॉकेज का पता चला। ब्लॉकेज की पुष्टि होने के बाद मरीज की एओर्टोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। प्रक्रिया के दौरान बैलूनिंग के माध्यम से ब्लॉक हिस्से

6a00985d-fe7a-493d-bb99-c2471d644c76

को खोला गया और वहां स्टेंट लगाया गया। अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती, डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, डॉ. मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने एओर्टोप्लास्टी की। डॉ. बी बी भारती के अनुसार, धमनी में सूजन (इंफ्लेमेशन) के कारण रक्त प्रवाह प्रभावित होने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। अत्यधिक ब्लड प्रेशर दवा लेने के बाद ही नियंत्रित हो पाता था। फिलहाल इलाज के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर अब सामान्य है और उसकी स्थिति में सुधार है।

More news from बिहार and nearby areas
  • अररिया में साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट अररिया के शिवपुरी में साइबर थाना टीम की बड़ी कार्रवाई , फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर से ऑनलाइन ठगी करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये के साथ 58 एक्टिव सिम कार्ड, 7 एटीएम, एक मॉडिफाइड फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर जब्त... अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर को 2 लाख 20 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है. यह सभी साइबर अपराधी आधार कार्ड से लिंक अकाउंट डेटा के जरिए लोगों के खाते से रुपए उड़ाते थे. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aeps) के जरिए साइबर फ्रॉड का काम किया जा रहा था. साइबर टीम की छापेमारी में 58 एक्टिव सिम कार्ड मिले हैं. जिसमें 49 जिओ के और 9 एयरटेल के हैं. इसके साथ ही मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर एक, आई स्कैनर एक, पांच मोबाइल, 7 एटीएम और एक पासबुक को भी जप्त किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड के आकाओं तक जाँच का दायरा बढ़ाया जा सके.. बाइट. जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया
    1
    अररिया में साइबर ठगी करने वाले चार लोग गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस 
अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
अररिया के शिवपुरी में साइबर थाना टीम की बड़ी कार्रवाई ,
फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर से ऑनलाइन ठगी करने वाला 4 शातिर गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार रुपये के साथ 58 एक्टिव सिम कार्ड, 7 एटीएम, एक मॉडिफाइड फिंगर प्रिंट और आई स्कैनर जब्त...
अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में साइबर थाना टीम ने छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर को 2 लाख 20 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है.  यह सभी साइबर अपराधी आधार कार्ड से लिंक अकाउंट डेटा के जरिए लोगों के खाते से रुपए उड़ाते थे. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aeps) के जरिए साइबर फ्रॉड का काम किया जा रहा था. साइबर टीम की छापेमारी में 58 एक्टिव सिम कार्ड मिले हैं. जिसमें 49 जिओ के और 9 एयरटेल के हैं. इसके साथ ही मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर एक, आई स्कैनर एक, पांच मोबाइल,  7 एटीएम और एक पासबुक को भी जप्त किया गया है.  एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि साइबर फ्रॉड के आकाओं तक जाँच का दायरा बढ़ाया जा सके..
बाइट.
जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l #foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    1
    पटना का एक तस्वीर यह भी हैं, अवर अभियंता समारोह l
#foryou #viralnews #trending #bihar #patna
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    5 hrs ago
  • फैक्ट्री एरिया में गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े साढ़े चार लाख की लूट दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीना पिट्ठू बैग, मजदूरों के वेतन की राशि लेकर पटना से फतुहा आ रहा था कर्मी. पटना/ फतुहा। फतुहा के फैक्ट्री एरिया में सोमवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े करीब साढ़े चार लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बाइक सवार युवक से रुपये से भरा पिट्ठू बैग छीन लिया और फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पटना के बुद्धा कॉलोनी निवासी प्रभुशंकर नेशनल प्लास्टिक कंपनी के कामगारों को वेतन देने के लिए पटना से करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर बाइक से फतुहा फैक्ट्री एरिया की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे फैक्ट्री एरिया में पहुंचने के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग छीन लिया। बैग में करीब 4.50 लाख रुपये होने की बात बतायी जा रही है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश दोनों बाइक से तेजी से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और फैक्ट्री एरिया में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। कामगारों के वेतन के लिए लाई जा रही थी राशि: प्रभुशंकर ने पुलिस को बताया है कि उक्त राशि नेशनल प्लास्टिक कंपनी के कामगारों को वेतन भुगतान के लिए पटना से लाई जा रही थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से फैक्ट्री एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
    4
    फैक्ट्री एरिया में गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े साढ़े चार लाख की लूट
दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीना पिट्ठू बैग, मजदूरों के वेतन की राशि लेकर पटना से फतुहा आ रहा था कर्मी.
पटना/ फतुहा। फतुहा के फैक्ट्री एरिया में सोमवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े करीब साढ़े चार लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बाइक सवार युवक से रुपये से भरा पिट्ठू बैग छीन लिया और फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि पटना के बुद्धा कॉलोनी निवासी प्रभुशंकर नेशनल प्लास्टिक कंपनी के कामगारों को वेतन देने के लिए पटना से करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर बाइक से फतुहा फैक्ट्री एरिया की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे फैक्ट्री एरिया में पहुंचने के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग छीन लिया। बैग में करीब 4.50 लाख रुपये होने की बात बतायी जा रही है।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश दोनों बाइक से तेजी से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और फैक्ट्री एरिया में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
कामगारों के वेतन के लिए लाई जा रही थी राशि:
प्रभुशंकर ने पुलिस को बताया है कि उक्त राशि नेशनल प्लास्टिक कंपनी के कामगारों को वेतन भुगतान के लिए पटना से लाई जा रही थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से फैक्ट्री एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से 71 वर्षीय बुजुर्ग राजदेव सिंह के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उनके बेटे अविनाश ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। लापता राजदेव सिंह की पहचान के अनुसार उनका कद करीब 5 फीट 4 इंच है। रंग गेहुआं और शरीर सामान्य है। लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट और पीले रंग का लोअर पहन रखा था। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजदेव सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो बिना देर किए 8521020155 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना बुजुर्ग को उनके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
    1
    फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद
फतुहा से बड़ी खबर: 71 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मांगी मदद
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से 71 वर्षीय बुजुर्ग राजदेव सिंह के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उनके बेटे अविनाश ने फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।
लापता राजदेव सिंह की पहचान के अनुसार उनका कद करीब 5 फीट 4 इंच है। रंग गेहुआं और शरीर सामान्य है। लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट और पीले रंग का लोअर पहन रखा था।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजदेव सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो बिना देर किए 8521020155 पर संपर्क करें। एक छोटी-सी सूचना बुजुर्ग को उनके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    47 min ago
  • राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था . . #बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था . . #बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
    1
    राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था 
.
.
#बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
राजापाकर मे पकराया चोर महिलाओ को निशाना बनाता था 
.
.
#बिहारदैनिकपंचायत #बिहारसरकार #वायरल #socialmedia
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन? #SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन? #SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24
    1
    सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन?
#SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24
सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे रही लड़की! पटना में फिर से BPSC आंदोलन?
#SamratChoudhary #BPSSC #Patna #BiharNews #BiharProtest #BiharPolitics #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकलेगी ‘स्वर्वेद संदेश यात्रा’, पटना में होगा आयोजनl
    1
    कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकलेगी ‘स्वर्वेद संदेश यात्रा’, पटना में होगा आयोजनl
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    5 hrs ago
  • 🚨 गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम ने ट्रेन में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    🚨 गया जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार
गया जंक्शन पर नशे के खिलाफ कार्रवाई में RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा टीम ने ट्रेन में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं, जिसके बाद उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से करीब 15 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_CK TV
    CK TV
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.