Shuru
Apke Nagar Ki App…
लंबित मांगों को लेकर वित्त रहित शिक्षण संस्थान के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया अपना विरोध वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्य भर के करीब1250 संस्थानों में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही साहिबगंज के संध्या इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य शंभुनाथ पाठक के नेतृत्व में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, राज्यकर्मी का दर्जा और सरकारी कर्मचारियों के समान वेतनमान समेत अपनी लंबित मांगों पर सरकार से जल्द सकारात्मक पहल की मांग की।
JOURNALIST
लंबित मांगों को लेकर वित्त रहित शिक्षण संस्थान के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया अपना विरोध वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्य भर के करीब1250 संस्थानों में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही साहिबगंज के संध्या इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य शंभुनाथ पाठक के नेतृत्व में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, राज्यकर्मी का दर्जा और सरकारी कर्मचारियों के समान वेतनमान समेत अपनी लंबित मांगों पर सरकार से जल्द सकारात्मक पहल की मांग की।
More news from बिहार and nearby areas
- अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्ची गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर बारसोई। बारसोई प्रखंड क्षेत्र के लहगरिया पंचायत से होकर गुजरने वाली स्टेट हाईवे-98 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल बच्ची को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लहगरिया पंचायत निवासी जल्लाद कमांडर की नौ वर्षीय पुत्री रिजा खातून शनिवार को अपने घर से दवा लेने के लिए चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से एक मरीज को लेकर बारसोई की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन डायवर्सन से जा टकराया और इसी दौरान बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार मरीज को भी दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल ऑटो की व्यवस्था कर इलाज के लिए रवाना किया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण दुर्घटना में घायल दोनों पक्षों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और डायवर्सन को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे-98 पर दुर्घटना संभावित स्थानों, विशेषकर डायवर्सन वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- कहलगांव से लेकर पूरे अंगप्रदेश तक—संस्कृत की अलख जगाने का ये सफर यूं ही जारी रहे... “संस्कृत को लेकर बच्चों की सोच बदल दी! कहलगांव के गुरुजी को मिला बड़ा सम्मान1
- पंचायत भवन कालसर में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, फिंगर लगाने पर ही मिलेगा वेतन1
- शिक्षक दिवस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज्य पदाघिकारी श्री अमित राज कहलगांव मुख्य अतिथि ने केक काट कर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित किए। कहलगांव गणपत इंटरीय विधालय कहलगांव में शिक्षक दिवस पर शनिवार को डाक्टर सर्व पलल्वी राधाकृष्णन जी के पावन अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री बिमल प्रकाश मंडल,एन सी,सी,शिक्षक कमान्डेंट मो आरिफ हुसैन,सावत्री देवी,सोनी कुमारी,मो तोसिफ,देवानन्द सिंह,अनुपा कुमारी, सावन जी भास्कर,मसूद आलम,मुकेश कुमार,रुची कुमारी,संजय प्रसाद,उषा प्रसाद,ललन कुमार, मंच संचालक उमा कुमारी,राघिका कुमारी, एवं सैकड़ों स्कूली बच्चों। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- असलामो अलैकुम 👍❤️आप सभी के लिए मनोरनजन सूरू ऐप पर आप सभी के लिए फोलो करे1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महदतपुर नवगछिया क्या आपने देखा ? #naugachia1
- दवा की दुकान में नशे का खेल, 357 कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां बरामद कटिहार में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने पटेल चौक स्थित शिव शक्ति फार्मा में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिव शक्ति फार्मा में कफ सिरप और नशीली गोलियां अवैध तरीके से बेची जा रही हैं। इसके बाद नगर थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति वहां से भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई। गोदाम की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। वहां से 357 बोतल कोडिन वाला कफ सिरप मिला। इसके अलावा 13,720 नशीली गोलियां भी बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक बरामद दवाओं की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान कई ऐसी दवाएं भी मिलीं जिन्हें रखने के लिए जरूरी कागजात और बिल मौजूद नहीं थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने ऐसी 46 तरह की दवाओं के 51 कार्टन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गईं और इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।1
- भागलपुर में बाढ़ का CM ने लिया जायजा, Samrat Choudhary पहुंचे ग्राउंड जीरो!1
- बघुवाकोल में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, दो नशेबाज गिरफ्तार1