logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#ब्रेकिंग #दुःखद 😭पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत: महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना के कतरारी इलाके में हुआ। हादसे के बाद तस्वीर सामने आई है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए दिख रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसे के तुरंत बाद की तस्वीर है। इसमें पुलिसकर्मी सड़क पर तड़पते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे के बाद नजदीकी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियो को अस्पताल पहुंचाया। महिला दरोगा और सीनियर इंस्पेक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, दरोगा गीता, दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस गोरखपुर लौट रही थी। सभी साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बिहार के सिवान निवासी थे दरोगा हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

2 hrs ago
user_Krishna Kumar Mishra
Krishna Kumar Mishra
Court reporter मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
188cc325-976a-4a4b-90bb-ff0b529b34cb

More news from Buxar and nearby areas
  • Har ek ladke ki soch ek ladki ke prati 😅☺️🤪😇 only masti😉😍
    1
    Har ek ladke ki soch ek ladki ke prati  😅☺️🤪😇 only masti😉😍
    user_Lav Chaudhary
    Lav Chaudhary
    Chausa, Buxar•
    9 hrs ago
  • Post by Tohid Khan
    1
    Post by Tohid Khan
    user_Tohid Khan
    Tohid Khan
    Photographer Sevrai, Ghazipur•
    15 hrs ago
  • बरात शर्मा परिवार
    1
    बरात शर्मा  परिवार
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    42 min ago
  • घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड हरि कीर्तन समापन पर भण्डारे का आयोजन पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    1
    घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड हरि कीर्तन समापन पर भण्डारे का आयोजन पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    user_Umesh Yadav
    Umesh Yadav
    पत्रकार मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बलिया फेफना थाना अंतर्गत ग्राम सभा मिठवार बन्धैता मे संत शिरोमणि रविदास जी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों में आक्रोश सुचना पर पहुंची पुलिस
    10
    बलिया 
फेफना थाना अंतर्गत ग्राम सभा मिठवार बन्धैता मे संत शिरोमणि रविदास जी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों में आक्रोश सुचना पर पहुंची पुलिस
    user_Ajay Gupta
    Ajay Gupta
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पटना में आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई. इस बीच गेट बंद होने के बाद मिलर हाई स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र ने 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर सेंटर के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
    1
    पटना में आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई. इस बीच गेट बंद होने के बाद मिलर हाई स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र ने 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर सेंटर के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
    user_Nitesh Kumar Upadhyay
    Nitesh Kumar Upadhyay
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by बागी बलिया
    1
    Post by बागी बलिया
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आपलोग सपोर्ट मिलकर साथ-साथ अधिकार अपना अधिकार पहचान सपना क्यो कि जनता अपना नमस्कार
    1
    आपलोग सपोर्ट मिलकर साथ-साथ अधिकार अपना अधिकार पहचान सपना क्यो कि जनता अपना नमस्कार
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.