टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा था युवक, प्रेमिका ने बुलवाकर पिटवाया दिया टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा था युवक, प्रेमिका ने बुलवाकर पिटवाया, पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार नीमच। जिले के मनासा नगर में गुरुवार की देर रात सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। इंदौर के एक कार शोरूम से गाड़ी चोरी कर भागे युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। घायल युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। शोरूम मालिक और उसके साथियों ने प्रकाश को पकड़ने के लिए उसकी महिला मित्र रेणुका का सहारा लिया। रेणुका ने फोन करके प्रकाश को मिलने के लिए एक निश्चित जगह पर बुलाया। जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के गांव देवरी का रहने वाला 35 वर्षीय प्रकाश डेली ऑटोडील शोरूम पर गया था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार मांगी और उसे लेकर फरार हो गया। शोरूम मालिक और उसके साथी तभी से प्रकाश की तलाश कर रहे थे।

- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Mangal Dev rathore1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- गरोठ में एमडी मामले पर बड़ा खुलासा 🚨 दासौरिया निवासी दो आरोपियों *हुकमसिंह और फूलसिंह* के नामों का खुलासा पुलिस ने जांच तेज कर दी है और अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती नशे की गतिविधियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।1
- Post by Ramprasad dhangar1
- Post by Sanjay Kumar yati1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Mangal Dev rathore1
- चित्तौड़गढ़। शम्भूपुरा स्थित आदित्य सीमेंट प्लांट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची। जानकारी के अनुसार, अधिकारी एक किआ कार में बिना पूर्व सूचना के प्लांट परिसर में दाखिल हुए, जिससे प्रबंधन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। टीम के पहुंचते ही प्लांट प्रबंधन ने आनन-फानन में उत्पादन प्रक्रिया को “ब्रेकडाउन” दिखाते हुए बंद कर दिया। सीमेंट निर्माण कार्य और कच्चे माल की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि निरीक्षण के दौरान वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शुरुआत में राहत की सांस ली थी कि शायद अब प्रदूषण की गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई होगी। क्षेत्र लंबे समय से धूल, धुएं और प्रदूषण की मार झेल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, निरीक्षण केवल “औपचारिकता” बनकर रह गया। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्रीय टीम ने न तो उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न ही मौके पर प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष आकलन किया। उनका कहना है कि टीम प्लांट प्रबंधन के साथ औपचारिक मुलाकात कर “खानापूर्ति” कर वापस लौट गई। यह स्थिति कहावत “ढाक के तीन पात” को चरितार्थ करती है, जहां परिणाम शून्य ही रहा। कानूनी दृष्टि से यह मामला गंभीर है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 तथा वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है। इसके अलावा, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वे नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी निरीक्षण सुनिश्चित करें तथा उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें—जिसमें जुर्माना, उत्पादन बंद करना और लाइसेंस निरस्तीकरण तक शामिल है। यदि निरीक्षण के दौरान जानबूझकर उत्पादन बंद कर वास्तविक स्थिति छिपाई गई, तो यह भी कानून के उल्लंघन की श्रेणी में आता है और इसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देगा, या फिर ऐसे ही दिखावटी निरीक्षण होते रहेंगे? क्षेत्रवासियों में गहरी निराशा है और वे मांग कर रहे हैं कि— प्लांट का पुनः औचक निरीक्षण किया जाए स्वतंत्र एजेंसी से प्रदूषण स्तर की जांच करवाई जाए दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण और मुआवजे की व्यवस्था हो यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकता है।1