विधायक कप 2026 का भव्य समापन नर्मदापुरम। नर्मदांचल फुटबॉल लीग के अंतर्गत 15 अप्रैल से एस.एन.जी. ग्राउंड में प्रारंभ हुए विधायक कप 2026 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे आयोजन में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। फाइनल मुकाबले में एमपी पुलिस और महू टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपी पुलिस ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया, जबकि महू टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया, जिससे दर्शक पूरे समय रोमांचित और उत्साहित बने रहे। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन की सराहना की। इस सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा जी, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भारत सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, पं वैभव शर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव जी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, आयोजक समिति के सदस्य सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, नमन दुबे, सागर पटेल, विकाश राठौर,चरणजीत सिंह, कमल सिंह ठाकुर, नरेंद्र परमार, जतिन यादव, गजेंद्र सिंह चौहान, दुर्गेश मिश्रा, फैज मोहम्मद खान, विशाल बाबरिया, लोकेश विश्नोई, कार्तिक शिवहरे, नीतेश तिवारी, रोहित तिवारी, अतुल बडगूजर, श्याम शर्मा, अनिल अहिरवार, पंकज मेहरा, महेश मेश्कर, अभिषेक गुप्ता, टोनी धुंध्वी, विवेक वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, अनिल मिश्रा, रमेश उपरिया, महेश बाबरिया, अमित माहला, एवं सभी खेलप्रेमी उपस्थित रहे ।
विधायक कप 2026 का भव्य समापन नर्मदापुरम। नर्मदांचल फुटबॉल लीग के अंतर्गत 15 अप्रैल से एस.एन.जी. ग्राउंड में प्रारंभ हुए विधायक कप 2026 का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे आयोजन में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। फाइनल मुकाबले में एमपी पुलिस और महू टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए एमपी पुलिस ने
विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया, जबकि महू टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया, जिससे दर्शक पूरे समय रोमांचित और उत्साहित बने रहे। समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन की सराहना की। इस सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक
बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा जी, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भारत सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, पं वैभव शर्मा जी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव जी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, आयोजक समिति के सदस्य सागर
शिवहरे, अर्पित मालवीय, नमन दुबे, सागर पटेल, विकाश राठौर,चरणजीत सिंह, कमल सिंह ठाकुर, नरेंद्र परमार, जतिन यादव, गजेंद्र सिंह चौहान, दुर्गेश मिश्रा, फैज मोहम्मद खान, विशाल बाबरिया, लोकेश विश्नोई, कार्तिक शिवहरे, नीतेश तिवारी, रोहित तिवारी, अतुल बडगूजर, श्याम शर्मा, अनिल अहिरवार, पंकज मेहरा, महेश मेश्कर, अभिषेक गुप्ता, टोनी धुंध्वी, विवेक वर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, अनिल मिश्रा, रमेश उपरिया, महेश बाबरिया, अमित माहला, एवं सभी खेलप्रेमी उपस्थित रहे ।
- नर्मदा पुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे विक्रम परते,अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे ज्योति तिवारी अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही बाक्स कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।1
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1
- नाहरकोला में शादी समारोह बना खूनखराबे का मैदान: चाकूबाजी में 1 की मौत, 6 घायल, पुलिस पर भी हमला नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें एक आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया। शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी अमर सिंह कीर शराब के नशे में समारोह में पहुंचा। रामनारायण ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नशे में अपमानजनक बातें करना शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां से भेज दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी अमर सिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा और लोकेश के पास चाकू था। दोनों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। समझाने आए लोगों पर हमला जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जय नारायण कीर और महिला क्षमा बाई सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। इस हमले में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं रामनारायण और जय नारायण सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस पर भी किया हमला घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने आरक्षक ओम जाट पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में कुल 9 जगह चाकू के वार लगे। गंभीर हालत में उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आधी रात को मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक की स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश जारी एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल महिला क्षमा बाई ने बताया कि डीजे बजने को लेकर आरोपी अमर सिंह गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ लौटकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई की मौत हो गई।1
- भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार। बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे1
- रायसेन जिले में सैटेलाइट गड़बड़ी से अटकी गेहूं खरीदी, हजारों किसान परेशान1
- डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह जन प्रतिनिधि/बाबासहाब विचारक / समाजसेवी एवं पत्रकार सम्मान समारोह- 2026 दिनांक : 22 अप्रैल, 2026 आयोजकः महु के भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति, (म.प्र.) जिला रायसेन कार्यक्रम के :: मुख्य अतिथिः श्रीमान डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री म.प्र.शासन) विशिष्ट अतिथिः श्रीमान राकेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा रायसेन) विशिष्ट अतिथिः श्रीमान यशवंत मीणा (बबलू भैया) (जिला पंचायत अध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति अर्चना पोर्ते (जनपद अध्यक्ष, सौंधी) विशेष अतिथिः श्रीमति सविता जमना सेन (नगर पालिका अध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान पप्पू रेवाराम (नगर परिषद अध्यक्ष सांची) विशेष अतिथिः श्रीमान ब्रजेश चतुर्वेदी (अध्यक्ष, रामलीला मेला ग्यास समिति, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान जमना सेन (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान राजकुमार यादव (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, रायसेन) अध्यक्षताः श्रीमान मगन झाझोट (प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदुर का.) विशेष अतिथिः श्रीमान विजय पटेल (जनपद अध्यक्ष, गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान जेनस सिंघई (नगर परिषद अध्यक्ष, गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान कन्हैया सूरमा (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी), विशेष अतिथिः श्रीमान विजयकांत चतुर्वेदी (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति मंजू धीरेन्द्र सिंह कुशवाह (पूर्व अध्याक्ष नगर पालिका परिषद रायसेन), विशेष अतिथिः श्रीमति मीना-दीपेन्द्र सिंह राजावत (नगर पालिका उपाध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः (पूर्व अध्यक्ष श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन) श्री गिरधारीलाल रैकवार, लीला सोनी, कैलाश खत्री, राजेन्द्र राठौर (राजू भैया), अनिल चौरसिया, बबलू ठाकुर, अशोक सोनी, मनोज अवावाल, मनीष माहेश्वरी शिवराजसिंह राजावत, पतिराम प्रजापति, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी विशेष अतिथिः श्रीमान मनोज कुशवाह (अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, सवसेन) विशेष अतिविः श्रीमान रवि खत्री (अध्यक्ष श्री हिन्दू उत्सव समिति तयसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति कल्पना-चन्द्रकृष्ण रघुवंशी (अध्यक्ष कन्या मवविद्यालय तयसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान इलयास खान (अध्यक्ष मुस्लिम रहौयार कमेटी, रायसेन), विशेष अतिथिः श्रीमान पी. के. चावला (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर समिति रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान डॉ.एच.बी.सेन (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर संस्थान महू इंदौर) विशेष अतिथिः श्रीमान गिरधारी शाक्या (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर समिति रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान देवी प्रसाद अहिरवार (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान पूरनसिंह अहिरवार (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति बेगमगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान रवि मांडरे (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति सिलवानी) विशेष अतिथिः श्रीमान भाव सिंह मांडरे (अध्यक्ष अम्बेडकर मिशन बरेली) विशेष अतिथिः श्रीमान हरभजन जांगड़े (अध्यक्ष संस्कार एवं अम्बेडकर समिति मंडीदीप) विशेष अतिथिः श्रीमान सुनील सेरिया, पार्षद (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति औबेदुल्लागंज) विशेष अतिथिः श्रीमान प्रतापसिंह जाटव (वरिष्ठ समाजसेवी मर्दानपुर) विशेष अतिथिः श्रीमान झब्बूलाल अहिरवार (अध्यक्ष रविदास मंदिर समिति, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान मुरलीधार गौर (वरिष्ठ समाजसेवी) विशेष अतिथिः श्रीमान मदनलाल मालवीय (वरिष्ठ समाज सेवी रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान प्रभात चावला (पार्षद एवं नेताप्रतिपथ परिषद रायसेन) सम्मान समारोह 2026 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार आयोजित किया गया है। जिसमें आपकी उपस्थित हमें गौरावान्वित करेगी। :: कार्यक्रमः: दिनांक: 22 अप्रैल, बुधवार समयः दोप. 12:30 बजे स्थान वन परिसर, रायसेन संयोजक संस्थापक दादाभाई विजय लोहट एडवोकेट आयोजक प्रांताध्यक्ष बारेलाल सूर्यवंशी (पत्रकार) निवेदक प्रदेश महासचिव विशाल कुशवाह आयोजकः गहुके भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति, (म.प्र.) जिला रायसेन1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1