ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 23,864 लीटर अवैध शराब नष्ट भदोही। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के तहत मंगलवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न थानों में पंजीकृत मुकदमों में जब्त की गई 23,864 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही ज्ञानपुर के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर माल निस्तारण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा अजयपुर स्थित खाली मैदान में गठित टीम की उपस्थिति में शराब को नष्ट किया गया। अभियान के तहत कुल 248 मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। थानावार विवरण के अनुसार थाना भदोही में 03 मुकदमों से 10,042 लीटर, थाना चौरी में 64 मुकदमों से 1,355 लीटर, थाना ऊंज में 09 मुकदमों से 4,655 लीटर, थाना सुरियावां में 125 मुकदमों से 7,391 लीटर तथा थाना दुर्गागंज में 47 मुकदमों से 421 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसका विनष्टीकरण कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 23,864 लीटर अवैध शराब नष्ट भदोही। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के तहत मंगलवार को व्यापक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न थानों में पंजीकृत मुकदमों में जब्त की गई 23,864 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही ज्ञानपुर के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर माल निस्तारण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा अजयपुर स्थित खाली मैदान में गठित टीम की उपस्थिति में शराब को
नष्ट किया गया। अभियान के तहत कुल 248 मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया। थानावार विवरण के अनुसार थाना भदोही में 03 मुकदमों से 10,042 लीटर, थाना चौरी में 64 मुकदमों से 1,355 लीटर, थाना ऊंज में 09 मुकदमों से 4,655 लीटर, थाना सुरियावां में 125 मुकदमों से 7,391 लीटर तथा थाना दुर्गागंज में 47 मुकदमों से 421 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसका विनष्टीकरण कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- घटिया निर्माण की शिकायत पर नाली कार्य का निरीक्षण, जांच के निर्देश सुरियावां, भदोही। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड संख्या 9 में करीब 300 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया कि राजकुमार के घर से बाड़ेतर मोहल्ला तक लगभग 300 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य सौरभ कंस्ट्रक्शन को आवंटित है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाली निर्माण में घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष विनय चौरसिया ने मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में घटिया सामग्री के प्रयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्ड संख्या 9 के सभासद के साथ नगर पंचायत के जेई आलोक सेकेंड भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की।2
- भदोही जनपद में मौसम फिर बदला बूंदा बादी के साथ ठंड बढ़ी1
- वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने 8 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री घाट पर आयोजित होने वाले ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी। अजय राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से संविधान की मूल भावना कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे रास्ते पर ले जाया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पत्रकारवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश की नीतियों को विदेशी हितों के अनुरूप ढाला जा रहा है। अजय राय ने विदेशी तेल की खरीद, किसानों की उपज के लिए विदेशी बाजारों पर निर्भरता और विदेशी फलों को बढ़ावा देने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय किसानों की स्थिति और अधिक कमजोर हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा नीतियां आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सेवानिवृत्त जनरल की पुस्तक पर प्रतिबंध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। अजय राय ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और राहुल गांधी को बिना किसी बाधा के अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।1
- *थाना को0देहात पर जिम जिहाद व धर्मांतरण के पूर्व में पंजीकृत 02 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त गिरफ्तार* मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अभियोगों में अबतक 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में को0देहात पुलिस टीम द्वारा धर्मांतरण के अभियोग से सम्बन्धित 08वां अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान उपरोक्त इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्तों के अनवरत सम्पर्क में था तथा संगठित रूप से अभियुक्तों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियों को वशीभूत करके धर्मातरण कराने का कार्य करता था । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता जनपद वाराणसी में एक हिन्दू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़के से निकाह कराया था । जिसके सम्बन्ध में थाना लोहता जनपद वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है ।1
- मिर्जापुर पुलिस ने जिम धर्मांतरण मामले में मौलवी खलीलूल रहमान को गिरफ्तार किया है। यह आठवीं गिरफ्तारी है, इससे पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहमान पर आरोप है कि वह जादू, टोना, ताबीज से लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण करवाता था। इसके संबंध जिम ट्रेनर और जिम स्वामी से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहमान से पूछताछ की जाएगी।1
- मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस मौलवी की पहचान खलीलुर्रहमान के रूप में हुई है, जो हुसैनी मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। वह जिम में ट्रेनरों को धर्मांतरण के लिए ट्रेनिंग देता था। इससे पहले, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी इमरान भी शामिल है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही हो सकती है2
- एलमुनियम मेल्टिंग और भारतीय जीवन बीमा के साथ कार्यकरते हुए5
- UGC बिल के समर्थन से जुड़ी BHU घटना पर बढ़ी सुरक्षा, जांच के निर्देश वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में यूजीसी बिल के समर्थन में निकाले गए जुलूस के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आरोप है कि यूजीसी बिल का समर्थन करने वाले एक दलित छात्र के साथ मारपीट की गई, जिससे विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को कुलपति आवास से लेकर बिरला हॉस्टल तक सुरक्षा कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसका उद्देश्य परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना बताया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से जानकारी ली जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्र संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।1