जलजीवन मिशन विवाद के बाद भी नहीं सुधरी सड़कें, मंत्री की एक माह की समयसीमा बेअसर #महोबा :- जलजीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिले के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री द्वारा एक माह का समय दिया गया था। लेकिन निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद भी जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। जलजीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के दौरान कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके चलते आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को एक महीने के भीतर सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़कें अब भी बदहाल स्थिति में हैं। #mahobainsight #ikvnews #BreakingNews #trendingpost #जलजीवनमिशन Nitendra Jha Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar Swatantra Dev Singh

- #महोबा जिले में पनवाड़ी वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को रात के अंधेरे में बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अज्ञात लोग वाहनों के माध्यम से वन क्षेत्र से लकड़ी निकाल कर ले जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी तस्करी की आशंका गहरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय निगरानी के कारण तस्कर सक्रिय नहीं हो पाते, इसलिए रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी को ठिकाने लगाया जा रहा है। लगातार हो रही इस गतिविधि से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। Nitendra Jha #mahobainsight #ikvnews #bundelkhand #BreakingNews #trendingpost #बुंदेलखंड #महोबा #पनवाडी #माफिया1
- आज का दिन इतिहास बन गया1
- Post by Livguard Nishant Shivhare1
- श्री संकटमोचन धाम खरेला के पास खेतों में हाई टेंशन लाइन के पोल से हो रहें फाल्ट के कारण किसानों की फसलों में हो रही आगजनी से किसानों को हर वर्ष अपूर्णनीय क्षति का सामना करना पड़ रहा है, विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते नहीं हो पा रहा है किसानों की समस्या का निदान,, जिम्मेदारों की चुप्पी किसानों के हित में घातक साबित हो रही हैं1
- उर्दमऊ में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आधा एकड़ फसल नष्ट; कई लोग रडार पर छतरपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में आधा एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर एसडीओपी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगी अफीम की फसल पर कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की साझेदारी बताई जा रही है, जिनमें मलखान कुशवाहा के साथ सहयोगी राजेन्द्र दीक्षित (सरपंच) सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।3
- पानी की समस्या लेकर पहुंचे जिला अधिकारी कार्यालय महिलाओं की रसोइयों की बढ़ती गैस को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया कई सूत्री मांगों को लेकर कि अगर समस्या निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आगे कदम बढ़ाएंगे1
- साथ में नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता मण्डल महामंत्री मनोज राजा1
- ब्रेकिंग जालौन में सडक किनारे खेत में मिला लापता बुजुर्ग का शव1