logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग के अमरदीप यादव बने बीजेपी झारखंड के प्रदेश मंत्री हजारीबाग के नेता अमरदीप यादव को भारतीय जनता पार्टी झारखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा की गई। इस नियुक्ति से हजारीबाग के राजनीतिक माहौल में खुशी और उत्साह का माहौल है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने कार्यालय में अमरदीप यादव का स्वागत कर उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अमरदीप यादव का राजनीतिक सफर 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित रहे हैं और भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जहां उन्होंने समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचने का कार्य किया। यह नियुक्ति हजारीबाग के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है और जिले की राजनीतिक पहचान को और मजबूत करेगी। अमरदीप यादव का चयन संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।

8 hrs ago
user_News nation
News nation
Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
8 hrs ago
5ce6b270-aef9-4af9-9ba4-9a7135b97529

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सोमवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अंतर्गत कुसुंभा गांव पहुंचे जहां उन्होंने 12 वर्षीय मासूम बेटी की दरिंदगी के साथ निर्मम हत्या को लेकर पीड़िता के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त एवं आर्थिक सहायता भी किया साथ ही जांच से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही इस अवसर पर हजारीबाग परिसदन पहुंचे मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा बस 2 दिन का इंतजार कीजिए सब कुछ सामने होगा दोषी सामने होंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा कहा कि, Wait for two days
    1
    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सोमवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अंतर्गत कुसुंभा गांव पहुंचे जहां उन्होंने 12 वर्षीय मासूम बेटी की दरिंदगी के साथ निर्मम हत्या को लेकर पीड़िता के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त एवं आर्थिक सहायता भी किया साथ ही जांच से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही इस अवसर पर हजारीबाग परिसदन पहुंचे मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा बस 2 दिन का इंतजार कीजिए सब कुछ सामने होगा दोषी सामने होंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा कहा कि, Wait for two days
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा हजारीबाग धीरे-धीरे आक्रोश से उबलता जा रहा है। हर तरफ लोगों में गुस्सा और दुख साफ नजर आ रहा है, और सभी एक स्वर में दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। स्थानीय लोग लगातार सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब पूरा क्षेत्र एकजुट होकर उस मासूम को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद कर रहा है।
    1
    इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा हजारीबाग धीरे-धीरे आक्रोश से उबलता जा रहा है। हर तरफ लोगों में गुस्सा और दुख साफ नजर आ रहा है, और सभी एक स्वर में दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। स्थानीय लोग लगातार सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब पूरा क्षेत्र एकजुट होकर उस मासूम को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद कर रहा है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • Post by DJ Rahat raj
    1
    Post by DJ Rahat raj
    user_DJ Rahat raj
    DJ Rahat raj
    इचाक, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Umanshu Ranjan
    1
    Post by Umanshu Ranjan
    user_Umanshu Ranjan
    Umanshu Ranjan
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग की बेटी को न्याय दो ! दोषियों को फांसी दो ! को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया रामगढ़ सुभाष चौक में !
    1
    हजारीबाग की बेटी को न्याय दो ! दोषियों को फांसी दो ! को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया रामगढ़ सुभाष चौक में !
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    28 min ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.