logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शांति मिशन कार्ययोजना में डॉ. प्रशान्त कुमार को बनाया गया प्रवक्ता बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा/अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा.वसुधैव कुटुम्बकम् ,.ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की वैश्विक अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से संचालित अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार के बेगूसराय निवासी डॉ. प्रशान्त कुमार, प्रधानाध्यापक सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय बिहार को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति मंच संरक्षक न्यायमूर्ति परमानन्द झा (प्रथम उपराष्ट्रपति,नेपाल सरकार) के दिशा- निर्देश एवं अनुशंसा के आधार पर की गई है। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजना को 25 राष्ट्रों तक विस्तारित करने के लिए चयनित प्रवक्ताओं को विशेष दायित्व सौंपे जा रहे हैं। डॉ. प्रशान्त कुमार को भी वैश्विक स्तर पर संगठन की विचारधारा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।उन्होंने आगे बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों, संस्कृतियों एवं समुदायों के बीच संवाद,समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना है,जिससे विश्व में शांति,सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण स्थापित किया जा सके।डॉ. प्रशान्त कुमार अपने दायित्व के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रों के गणमान्य व्यक्तियों,सामाजिक संगठनों एवं विचारशील वर्गों से संवाद स्थापित कर भारत-नेपाल की प्राचीन वैदिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान हेतु कार्य करेंगे।इस कार्ययोजना के अंतर्गत भारत को पुनः .विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने तथा वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्य किया जाएगा।मंच के अनुसार,डॉ. प्रशान्त कुमार का चयन उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया है।उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। डॉ. प्रशान्त कुमारके प्रवक्ता नियुक्त होने पर विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही है। इसे न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है,बल्कि क्षेत्र एवं समाज के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की पहल के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संवाद एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

on 11 April
user_Navin Kumar Mishra
Navin Kumar Mishra
पत्रकार नौकोठी, बेगूसराय, बिहार•
on 11 April
bd37fd6e-8e6c-4d37-949e-de6a51cc4557

More news from बिहार and nearby areas
  • खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा रोसड़ा थाना क्षेत्र से स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्त को एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा रोसड़ा थाना क्षेत्र से स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्त को एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • hi
    4
    hi
    user_Afsana khatun
    Afsana khatun
    Begusarai, Bihar•
    14 hrs ago
  • #CM बिहार #सम्राट_चौधरी से अनुरोध है कुछ पैसा ठीकेदार को भी दे दीजिए ताकि ग्रामीण सड़क का निर्माण तेजी से हो सके ।
    1
    #CM बिहार #सम्राट_चौधरी से अनुरोध है कुछ पैसा ठीकेदार को भी दे दीजिए ताकि ग्रामीण सड़क का निर्माण तेजी से हो सके ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    17 hrs ago
  • Post by News Bihar
    1
    Post by News Bihar
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by NITISH KUMAR SHARMA
    2
    Post by NITISH KUMAR SHARMA
    user_NITISH KUMAR SHARMA
    NITISH KUMAR SHARMA
    Plumber बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    अलौली, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Sonu Sahu
    1
    Post by Sonu Sahu
    user_Sonu Sahu
    Sonu Sahu
    Hasanpur, Samastipur•
    23 hrs ago
  • दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    1
    दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.