Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sanjeet Yadav
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- Post by Araria News1
- एन एफ रेलवे के जी एम का जोगबनी रेलवे स्टेशन का दौरा। जोगबनी अररिया। आज सुबह ग्यारह बजे सुबह पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के वर्तमान महाप्रबंधक (GM)चेतन कुमार श्रीवास्तव का जोगबनी रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ,, रेलवे अधिकारियों ने गर्म जोशी के साथ फूल गुच्छे देकर स्वागत किया,, nf रेलवे महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव के साथ महाप्रबंधक NFR निर्माण सतीश कुमार पाण्डेय,DRM कटिहार,Adrm कटिहार, सीनियर,DCM,AC/RPF,GRP के अधिकारी गण, RPF के अधिकारी गण व जोगबनी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के साथ सबसे पहले निर्माणधीन पिट लाईन का गहन अध्ययन व निरीक्षण किया,, उसके बाद पूरे स्टेशन व फुट ओवरब्रिज होते हुए, जोगबनी स्टेशन के पश्चिमी भाग जो रेलवे की विरान जगह है उस पर विषेश रूप से अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया,, उसके बाद जोगबनी के स्थानीय निवासियों ने वर्तमान में हों रहें समास्याओं से रूबरू कराया,, सभी ने समास्याओं के प्रतिलिपि रेलवे महाप्रबंधक को शिष्टाचार पूर्वक सौंपी,,nfr gm ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप सबों की समास्याओं को जल्द निदान करने का भरपूर प्रयास जारी रहेंगी,, स्थानीय निवासी जोगबनी के पूर्व चेयरमैन भोला शंकर तिवारी, वार्ड पार्षद बिजय अलि, समाजसेवी शमशाद अनवर व अन्य का कहना है कि जब से जोगबनी में बड़ी लाइन स्थापित हुई है,,तब से लोगों का परेशानियों को झेलनी पड़ रही है,, और शहर की आधी आबादी से अधिक पटरी के पश्चिमी व दक्षिणी भाग में रहते हैं, लोग ट्रेन के नीचे से झुककर व अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घर जाने पर मजबूर हैं,फुट ओवरब्रिज की भी मांग रखी गई, अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्टेशन होने से लोगों की आवा-जाही अधिक संख्या में होती हैं,, उस हिसाब से व्यवस्था को और विस्तार करने व ध्यान देने की बात भी कही गई।1
- जलालगढ़ के मध्य विद्यालय कठैली में वार्षिक बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जलालगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय कठैली में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को वार्षिक बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी, वर्ग 1, वर्ग 2 एवं वर्ग 3 के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, कुर्सी दौड़ एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे माहौल काफी उत्साहपूर्ण बना रहा। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में वर्षा रानी, संदीप कुमार, सुधांशु कुमार, पूजा कुमारी, हकरा कुमार एवं राहत खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सोहेल, निखत परवीन, आकाश कुमार, अमर कुमार, वैभव राज एवं नजीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आयुष कुमार, साजन, दीपिका, आसमा खातून, केशव कुमार एवं उमर राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष शर्मा एवं दिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु कुमार एवं रूही कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राजवीर कुमार एवं मोना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए मिठाई एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मधुलता देवी, सचिव जय मैथिली, शिक्षा प्रेमी विजय कुमार मिश्र, रामानंद विश्वास, विजय कुमार विश्वास, संतोष कुमार, रविंद्र मंडल, हरिमोहन ठाकुर, सत्तो नदाफ, आंगनबाड़ी सेविका नीलम रानी एवं रूबी कुमारी, प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी, सीआरसी समन्वयक विजय कुमार गौतम सहित लालमोहन सिंह, कुमारी किरण, आशा कुमारी, अर्पणा कुमारी एवं गाजिया नाज का सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by Gaurav kumar mehata1
- Motivational speech video: This video tells how to move ahead in life.1
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- कसबा नगर परिषद क्षेत्र में आग की घटना, पाँच घर जलकर राख — जनप्रतिनिधि ने की मदद कसबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसबा नगर परिषद के हजारीबाग–दुर्गापुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गढ़बनेली स्कूल के पीछे सड़क किनारे बसे बस्तियों में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पाँच घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा ने संजय मिर्धा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इस कठिन समय में अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास किया। उन्होंने अंचल पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी दी और सभी प्रभावित परिवारों को सरकारी स्तर पर शीघ्र मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। जनप्रतिनिधि ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।1