प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बहनोंई ने किये द्वारकाधीश के दर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहन बहनोई पहुंचे राजसमंद, द्वारकाधीश मंदिर में ग्वाल झांकी के किए दर्शन, मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से किया गया स्वागत, दर्शनों के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुए, नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और हसमुख भाई गुजरात के विशनगर से पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और बहनोई हंसमुख भाई निजी यात्रा पर मेवाड़ दौरे पर हे। इसी के बीच आज सुबह दोनों कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेम देवी हाडा, रमेश चंद्र, देवीलाल तेली, श्यामलाल साहू ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के दौरान तृतीय पीठ प्रन्यास के द्वारकाधीश मंदिर के विशेष अधिकारी जयेशभाई शाह और मुकेश भाई मेहता ने उन्हें मंदिर मंडल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में उदयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उनका निजी आयोजन में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बहनोंई ने किये द्वारकाधीश के दर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहन बहनोई पहुंचे राजसमंद, द्वारकाधीश मंदिर में ग्वाल झांकी के किए दर्शन, मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से किया गया स्वागत, दर्शनों के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुए, नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और हसमुख भाई गुजरात के विशनगर से
पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंता बेन और बहनोई हंसमुख भाई निजी यात्रा पर मेवाड़ दौरे पर हे। इसी के बीच आज सुबह दोनों कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने ग्वाल झांकी के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर परंपरा अनुसार समाधान पद्धति से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेम देवी हाडा, रमेश चंद्र, देवीलाल तेली, श्यामलाल साहू
ने स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के दौरान तृतीय पीठ प्रन्यास के द्वारकाधीश मंदिर के विशेष अधिकारी जयेशभाई शाह और मुकेश भाई मेहता ने उन्हें मंदिर मंडल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद में उदयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उनका निजी आयोजन में पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
- कानोड़ में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर, सैकड़ों कार्यकर्ता व नगरवासी हुए शामिल प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को भाजपा मंडल कानोड़ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे एवं बैंड-बाजे की मधुर धुनों पर देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा में पूरा नगर तिरंगामय हो गया। अभियान संयोजक पवन व्यास ने बताया कि यात्रा को भाजपा देहात जिला प्रवक्ता व यात्रा प्रभारी सुरेश डांगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर जम्मू चौक, बापू बाजार, नीमच रोड, ब्रह्मपुरी एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।1
- पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया उदयपुर के आदिवासियों के नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की 20वीं पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित उनके पैतृक गांव में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक श्रीमती सज्जन कटारा एवं गिर्वा प्रधान श्रीमती सुखविंर कटारा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विवेक कटारा समेत उदयपुर जिले के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रह कर आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की3
- मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने उदयपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम उदयपुर। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी जनाब सी.एम. इब्राहिम साहब चार दिवसीय मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। सी.एम. इब्राहिम साहब आज सुबह बेंगलुरु से उदयपुर पहुंचे, जहां मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे 8 अगस्त से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। उर्स की शुरुआत 9 अगस्त शाम 5 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम शिरकत करेंगे। वहीं 12 अगस्त शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में कार्यवाहक सदर सैयद सज्जाद हुसैन, सेक्रेट्री इक़बाल बेग, कोऑर्डिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेक्रेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शैख़ सहित ट्रस्ट सदस्य आरिफ़ ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, ख़ालिक शेख़, अकील हुसैन, अयूब भाई गाड़ेवाला और नूर हसन मौजूद रहे। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है।1
- Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- राजसमंद में हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में शनिवार को राजसमंद जिले के केलवा , पसुंद, मोरचना और भगवंदा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एनएचएआई, राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर चिन्हित किए गए एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को हटाया गया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, एनएचएआई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी संयुक्त रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।3
- जेके टायर स्कूल राजसमंद में गुलशन अपनी प्रस्तुति देते हुए फौजी की ड्रेस में1