जमालपुर में नल-जल योजना पर फूटा आक्रोश, 5 घंटे रहा सड़क जाम मुंगेर जिले के जमालपुर में हर घर नल का जल योजना की विफलता को लेकर बुधवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 6:45 बजे सैकड़ों ग्रामीणों ने धरहरा-जमालपुर मुख्य मार्ग को 6 नंबर गेट से झारखंडी स्थान (फुलका) तक जाम कर दिया। यह जाम लगभग 5 घंटे तक जारी रहा, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 13 वर्षों से योजना अधूरी पड़ी है और कई इलाकों में अब तक नल कनेक्शन नहीं दिया गया है। लोगों ने यह भी कहा कि बिना कनेक्शन दिए ही सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बाद में सड़क तोड़नी पड़ेगी। महिलाओं ने बताया कि पानी के लिए उन्हें देर रात से ही भटकना पड़ता है और गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो रही है। लोगों ने योजना लागू करने वाली एजेंसी बुडको पर भी सवाल उठाए। सरकारी लक्ष्य 14,602 कनेक्शन का था, जबकि 17 हजार से अधिक कनेक्शन देने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी आबादी पानी से वंचित है। आरोप है कि डीपीआर में गड़बड़ी और अनियमितता के कारण समस्या बढ़ी है। जाम के कारण स्कूली बच्चों, रेल कर्मियों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई। सूचना पर पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। बुडको के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन लोग ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े

- दुकान से अच्छे माल मिलते हैं अच्छे सामान मिलते हैं1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- शादी किसी से, घर बसाया और के साथ — मछली विभाग कर्मी पर गंभीर आरोप मुंगेर: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में कार्यरत जिला वित्त प्रबंधक राकेश रंजन पर उनकी पत्नी कल्पना कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्पना कुमारी का कहना है कि उनके पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, साथ ही उनके वेतन की राशि भी जबरन अपने खाते में ट्रांसफर कराते रहे। इस मामले में उन्होंने डीएम, एसपी और डीडीसी को लिखित आवेदन दिया है। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को दोनों पति-पत्नी को महिला थाना में बुलाया गया। जांच के दौरान कल्पना कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके डीएफएम पति का मत्स्य विभाग की एक महिला कर्मी के साथ अवैध संबंध है। उन्होंने इसके समर्थन में कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिनमें संपत्ति से जुड़ी जानकारी शामिल बताई जा रही है। आरोप है कि संबंधित महिला कर्मी राकेश रंजन को अपना पति बताती है। इतना ही नहीं, उसने 2024 में मुंगेर परिवार न्यायालय में अपने पहले पति के खिलाफ वैवाहिक मुकदमा भी दर्ज कराया है। कल्पना कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि विवाह के समय ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के रूप में मोटी रकम ली गई थी। फिलहाल महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि राकेश रंजन को पहले मुंगेर में जिस मकान में रहते थे, वहां से भी मकान मालिक ने उनकी गतिविधियों के कारण निकाल दिया1
- Post by Deepak king 902
- खगड़िया शहर के बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न सर से खास बातचीत1
- Post by किरण देव यादव1
- गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर आगे की पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। भावुक माहौल के बीच शिक्षकों ने छात्रों को आगे बढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी सहित सहायक शिक्षक असगर अली, शाहबाज अंसारी, सोनी कुमारी, मनोज यादव, राणा प्रताप मल, मोहम्मद महताब आलम, पीयूष कुमार तथा अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- दुकान में बहुत अच्छे बाल मिलते हैं दुकान से बहुत अच्छी चीज मिलते हैं क्लास मोबाइल1