घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा करनाल,14 सितंबर। जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना असंध पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना असंध पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम में शामिल मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार ने आरोपी गोलू पुत्र अजमेर, निवासी खंडा खेड़ी, असंध, जिला करनाल को काबू किया। इस संबंध में शिकायतकर्ता अनिल पुत्र जगमाल,निवासी इंदिरा कॉलोनी,असंध ने थाना असंध में शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 01 सितंबर 2026 को अज्ञात चोर घर की ग्रील तोड़कर अंदर घुसे और वाशिंग मशीन तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना असंध में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

- भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया? भूपेंद्र सिंह भूपी #भूपी lather को सर्वसम्मति से करनाल जाट महासभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। देखिए क्या फैसला लिया गया?1
- शामली में अंतर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, आदर्श मंडी पुलिस को मिली कामयाबी।1
- बिडौली सादात की बदहाल सड़कें बनीं मुसीबत ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से निर्माण की उठाई मांग बिडौली।झिंझाना। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ से हालात और भी बदतर हो जाते है। ग्रामीणों में हाफिज इनाम, खालिद शाह,चांद शाह,इसरार,अय्यूब सैफी, ग़ालिब,नय्युम आदि ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के घर से इकराम के घर तक जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से नाली में कीचड़ बदहाल पड़ा है। सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 20 से 25 परिवारों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन प्रधानों का पूरा कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद अब तक सड़क बदहाल पड़ी है। बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाना तथा बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दौरान कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द निर्माण दुरुस्त कराने की मांग की है।4
- दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का अंतिम संस्कार शुरू , जिम्मेदार कौन1
- लाल मिर्च पाउडर आंखों में फेंक कर अकेले आदमी ने लूट लिया SBI बैंक से 4.50 लाख रुपए घटना माहा राष्ट्र की है1
- रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली रोडरेज के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार शामली। थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट के पास सोमवार देर रात रोडरेज के विवाद में फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक देशवाल के बीच रोडरेज को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद अशोक देशवाल ने 3-4 युवकों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली शामली पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शामली से अविनाश शर्मा1
- शामली। एसपी एनपी सिंह की अगुवाई में कैराना में पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर। बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग से दिखी पुलिस की सक्रियता। शामली जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के नेतृत्व में थाना कैराना क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रियता नजर आई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस ने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर भी सतर्क निगाह रखी। बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। एसपी एनपी सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त, संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- करनाल बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी को दिलाई गई शपथ नए वकीलों के लिए चैंबर दिलवाने की बात कही करनाल बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी को दिलाई गई शपथ नए वकीलों के लिए चैंबर दिलवाने की बात कही1