गुरसरांय थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस गुरसरांय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गुरसराय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गया था। इसी दौरान उनकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी उनके छोटे बेटे ने दी, जिसने युवक को किशोरी के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी और युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी रिपोर्ट निर्दोष राजपूत2
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- जालौन में बीच चौराहे पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट, कोतवाली के ठीक सामने हुई मारपीट से मौके पर मची अफरा-तफरी, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला!!!!!1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Ashish Patrkar1
- निवाड़ी जिले की ओरछा के रामराजा सरकार के मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्म महोत्सव निवाड़ी विधायक अनिल जैन, एवं पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर भी हुए शामिल,,,1
- गरौठा (झांसी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंगरा स्टैंड के आगे स्थित झाबर मंदिर के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लगभग 5 बीघा में खड़ी पूरी फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गरौठा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वहीं फायर सर्विस की गाड़ी भी तत्काल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार खेत के मालिक मुलायम यादव पुत्र पृथ्वीराज यादव, निवासी बंगरा हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर अज्ञात कारण बताए जा रहे हैं। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- उरई/डकोर मुहाना चिकासी बेतवा की जलधारा पर पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी का किया जा रहा कत्लेआम!! हमीरपुर का खंड संख्या 25/18 में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर मशीनों से हो रहा अवैध खनन!! ओवरलोड डंपरों की वजह से बेतवा पुल की उम्र पर भी बढ़ा खतरा!! सबसे बड़ा सवाल : जालौन और हमीरपुर प्रशासन क्यों है खामोश? क्या माफियाओं को मिला है अधिकारियों से अभयदान!? नदी की जलधारा के बीच से निकाली जा रही बालू!!!!1