12 दिन पहले लापता हुई छात्रा बरामद, बॉयफ्रेंड के साथ अशोक धाम शादी करने पहुंची थी #PremPrasang #crimenews #sheikhpurapolice #spsheikhpura शेखपुरा. 12 दिन पहले स्कूल जाने के दौरान लापता हुई 18 वर्षीय इंटर की छात्रा को पुलिस ने लखीसराय जिले के अशोक धाम से बरामद कर लिया है. कोरमा थाना अध्यक्ष सब पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद छात्रा को खोजा गया. कोरमा थाना देश मुरारी कुमार ने बताया कि छात्र 1 में को स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद छात्र की मां ने कोरमा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस प्राथमिक की में घाट कोसंबा गांव निवासी कपिल राम के पुत्र नीतीश कुमार सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने युवती के मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर लखीसराय के अशोक धाम में दबीस दी और उसे बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई थी और अशोक धाम मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी करने पहुंचे थे. हालांकि शादी से पहले ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बरामद युवती को शेखपुरा ले जाने के बाद न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया और फिर कोर्ट के आदेश पर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

- शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के शेखूपुर बाजार में एग रोल खाने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान शेखूपुर बाजार निवासी गणेश हलवाई के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अमित कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुर सराय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना को लेकर घायल युवक के बयान पर शेखोपुर सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर सरिता कुमारी ने आरोपी इम्तियाज आलम और उसके पुत्र छोटू आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शेखूपुर बाजार के निवासी बताए गए हैं।कांड की अनुसंधान पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि अमित कुमार एक फास्ट फूड दुकान में एग रोल खा रहा था। इसी दौरान छोटू आलम अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अमित पर शराब पीने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छोटू आलम ने चाकू निकालकर अमित के सीने में दो बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार पिता-पुत्र को रविवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए शेखपुरा जेल भेज दिया गया।1
- बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर वे सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य में गहमागहमी बढ़ गई है।1
- बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शेखपुरा में CNG और बैटरी वाहनों को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगेंगे और राज्य के सभी मुख्यालयों से सरकारी बस सेवा शुरू होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को रोजगार के नए अवसर और आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।1
- पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी दयनीय स्थिति के लिए सत्ताधारी BJP-JDU गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उनकी इस अपील के बाद बाजार और आम जनता में इसे लेकर तेज चर्चा शुरू हो गई है। यह कदम वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- शेखपुरा के शेखोपुर सराय में एक बच्चा अपनी अद्भुत बातों से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वह कहता है कि यीशु मसीह ही सच्चा खुदा है और लोगों से इस पर विश्वास करने का आग्रह कर रहा है।1
- नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।1
- करंडे थाना कांड संख्या 83/23 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया करंडे थाना कांड संख्या 83/23 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव निवासी बुंडी यादव के पुत्र पवन यादव के रूप में की गई है। करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था। इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 83/23 में आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार की शाम करीब 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।1