*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खिला भाई-बहन के स्नेह का रंग, खेल दिवस ने बढ़ाया उत्साह*। *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खिला भाई-बहन के स्नेह का रंग, खेल दिवस ने बढ़ाया उत्साह*। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में रक्षाबंधन एवं मेजर ध्यानचंद जयंती /राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान (27-08-2026 से 30-08-2026)"खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" के शुभारंभ पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विविध खेल आयोजित कराये गए। इससे विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रप्रेम की को जागृत करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बहनों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला-कौशल का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक राखियां, मनमोहक मेहंदी डिजाइन एवं सुंदर सजे हुए पूजा के थाल प्रस्तुत किए। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की बहनों ने सीआईएसएफ कैंप पहुंचकर देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों की कलाइयों पर प्रेम, विश्वास और सम्मान की राखी बांधी। इस अवसर पर बहनों ने कमांडेंट आर.पी. सिंह सहित सीआईएसएफ के जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। जवानों ने भी बहनों के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें अपना आशीर्वचन एवं उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जवानों और छात्राओं के बीच का यह भावपूर्ण दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक एवं यादगार बन गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूमी सरकार ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र प्रतीक है। हमारी बहनों द्वारा देश की रक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है। हमें अपने वीर जवानों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।” विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमारे पर्व और हमारी परंपराएं समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं। रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे की रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। वहीं मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें सिखाता है कि प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम और खेल भावना का विकास करना है।” CISF कमांडेंट आर.पी. सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “आप सभी बहनों का हमारे जवान भाइयों को राखी बांधना हमारे लिए अत्यंत सम्मान और खुशी का विषय है। देश की सीमाओं और सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए समाज का प्रेम और सम्मान बहुत बड़ा संबल है। आप सभी मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करें—यही हमारा आशीर्वाद है।” कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने भी छात्राओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया तथा कमांडेंट एवं समस्त जवानों की ओर से छात्राओं को उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूरा वातावरण आत्मीयता, उत्साह और भाई-बहन के प्रेम से भर उठा। विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल एक पर्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संस्कार, राष्ट्रप्रेम, भाईचारे, सम्मान और खेल भावना का सुंदर संगम बन गया। बहनों ने अपने आचार्यों एवं कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया को राखी बांधी छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए खेलों के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब शिक्षा में संस्कार, खेल में अनुशासन और हृदय में राष्ट्रप्रेम हो, तो विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त पाठशाला बन जाता है।

- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब* बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।1
- छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया1
- गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- रामगढ़ जिला के कुजू में ईद उल मिलादुनबी हर्षौल्लास के स्थानीय गया1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला गया भब्य जुलुस नबी के नारों से गूंज उठा पूरा कोयलांचल1
- सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सेन्ट्रल कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ हुई हत्या पर सेन्ट्रल कॉलोनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी । पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधी को बचा रही है और इसमें बड़े हस्ती का हाथ है ।1