धनघटा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार___________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 09 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 09.03.2026 को थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा 87/137(2)/64(2) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुरजीत पुत्र महन्थ निवासी चपरा पूर्वी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को बिड़हरघाट से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 01.03.2026 को थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 रामवशिष्ठ, का0 गौतम कुमार ।

- Post by Abc Hindustan1
- Post by Golu khan3
- ईरान में मारे जा रहे निर्दोष बच्चों और नागरिकों की रक्षा के लिए पूर्वांचल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री सहित UNO को लिखा पत्र। #iranwar #gorakhpur1
- फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी, न्यायालय में उपस्थित होने का दिया गया नोटिस_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संतकबीरनगर, 10 मार्च 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा विधि सम्मत तरीके से धारा 82 सीआरपीसी अन्तर्गत फरार अभियुक्त के गांव में मुनादी की गई। वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के महोदय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय की देखरेख में यह कार्यवाही की गई।1
- आत्मनिर्भरता बनाम निर्भरता: 30 दिन की समय-सीमा भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए अपमानजनक है।1
- गोरखपुर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | फॉगिंग की मांग तेज1
- सावधान! कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं खा रहे ये ₹5 वाला केक? बस्ती में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती बस्ती से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद दुकान से पैकेट बंद सामान खरीदकर खाने में कई बार सोचना पड़ेगा। यहां गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में एक दुकान से खरीदे गए केक को खाने के बाद एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक 3 साल का बच्चा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, महुआडाबर निवासी अमन सिंह ने शनिवार शाम को गांव की ही एक किराने की दुकान से 5-5 रुपये वाले दो केक खरीदे थे। अमन ने एक केक खुद खाया और दूसरा केक पड़ोस में रहने वाले 3 साल के मासूम ओंकार को दे दिया। केक खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। दोनों के पेट में तेज दर्द होने लगा और उल्टी भी आने लगी। खराब हालत देखकर परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार की हालत नाजुक बनी हुई है1
- Post by Abc Hindustan1