logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेल फाटक बंद होने से किसानों में आक्रोश,, 40 किमी घूमकर खेत पहुंचने को मजबूर पलिया (खीरी)। पलिया-भीरा मार्ग पर ग्राम मटेहिया में रेलवे विभाग द्वारा समपार फाटक बंद किए जाने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की भारी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर 15 अप्रैल से ग्रामीण एक बार फिर धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को धरने का पांचवां दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. सिंघानियां ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही फाटक नहीं खोला गया तो आगामी एक मई से रेलवे ट्रैक और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। धरने में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने की बात कहते हुए शारदा नदी में जल समाधि लेने जैसी कड़ी चेतावनी भी दी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

3 hrs ago
user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रेल फाटक बंद होने से किसानों में आक्रोश,, 40 किमी घूमकर खेत पहुंचने को मजबूर पलिया (खीरी)। पलिया-भीरा मार्ग पर ग्राम मटेहिया में रेलवे विभाग द्वारा समपार फाटक बंद किए जाने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि किसानों को अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की भारी बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर 15 अप्रैल से ग्रामीण एक बार फिर धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को धरने का पांचवां दिन भी जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. सिंघानियां ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही फाटक नहीं खोला गया तो आगामी एक मई से रेलवे ट्रैक और सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी रेलवे विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। धरने में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को और तेज करने की बात कहते हुए शारदा नदी में जल समाधि लेने जैसी कड़ी चेतावनी भी दी है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी। संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल दो-तिहाई बहुमत के अभाव में पास नहीं हो सका, जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने इस विफलता के लिए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अजय मिश्रा ने कहा कि एनडीए गठबंधन को 298 वोट मिले, जबकि विपक्ष को 230 मत प्राप्त हुए, लेकिन आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, डीएमके और टीएमसी जैसे विपक्षी दलों की “महिला विरोधी नीति” के चलते यह महत्वपूर्ण बिल गिर गया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा से “लटकाने और भटकाने” की रही है और इस बार भी विपक्ष ने भ्रम फैलाकर बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं लोकतंत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं और देश का लोकतंत्र मजबूत हो। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं और इसी उद्देश्य से 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष संसद सत्र बुलाया गया था। हालांकि, संविधान संशोधन के लिए आवश्यक संख्या बल पूरा न होने के कारण बिल पारित नहीं हो सका। मिश्रा ने कहा कि मौजूदा प्रावधानों के अनुसार जनगणना और परिसीमन के बाद ही इस तरह का आरक्षण लागू हो सकता है, जिससे अब इसके 2034 से पहले लागू होने की संभावना कम हो गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का भी दावा किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बिल का पास न होना महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ-हानि के कारण इस बिल का विरोध कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और वे उचित समय पर इसका जवाब देंगी। भाजपा ने साफ किया कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।
    3
    लखीमपुर खीरी। संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल दो-तिहाई बहुमत के अभाव में पास नहीं हो सका, जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने इस विफलता के लिए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अजय मिश्रा ने कहा कि एनडीए गठबंधन को 298 वोट मिले, जबकि विपक्ष को 230 मत प्राप्त हुए, लेकिन आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, डीएमके और टीएमसी जैसे विपक्षी दलों की “महिला विरोधी नीति” के चलते यह महत्वपूर्ण बिल गिर गया।
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा से “लटकाने और भटकाने” की रही है और इस बार भी विपक्ष ने भ्रम फैलाकर बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं लोकतंत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं और देश का लोकतंत्र मजबूत हो।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं और इसी उद्देश्य से 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष संसद सत्र बुलाया गया था। हालांकि, संविधान संशोधन के लिए आवश्यक संख्या बल पूरा न होने के कारण बिल पारित नहीं हो सका।
मिश्रा ने कहा कि मौजूदा प्रावधानों के अनुसार जनगणना और परिसीमन के बाद ही इस तरह का आरक्षण लागू हो सकता है, जिससे अब इसके 2034 से पहले लागू होने की संभावना कम हो गई है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का भी दावा किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बिल का पास न होना महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ-हानि के कारण इस बिल का विरोध कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और वे उचित समय पर इसका जवाब देंगी। भाजपा ने साफ किया कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ऐसा नाचो....ऐसा नाचो कि नीचे गिर जाओ ये डांस क्लिप आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है..... "लोग पूछे रहे हैं ...अमां ये कौन सा डांस है" 🤷🏻‍♂️
    1
    ऐसा नाचो....ऐसा नाचो कि नीचे  गिर जाओ
ये डांस क्लिप आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है.....
"लोग पूछे रहे हैं ...अमां ये कौन सा डांस है" 🤷🏻‍♂️
    user_T H
    T H
    Wholesale drugstore लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सरकारी अस्पताल में दारूपार्टी- बांदा के सरकारी अस्पताल में दारूपार्टी की वीडियो आयी है. अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराबबाजी की इस वीडियो को डॉ सुशील नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है अब सोचिये! शराब पीकर मरीजों का इलाज हो रहा है
    1
    सरकारी अस्पताल में दारूपार्टी-
बांदा के सरकारी अस्पताल में दारूपार्टी की वीडियो आयी है. अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराबबाजी की इस वीडियो को डॉ सुशील नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है
अब सोचिये! शराब पीकर मरीजों का इलाज हो रहा है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पलिया में स्मैक का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आती जा रही है। रविवार को इसका एक खतरनाक उदाहरण मोहल्ला इकरामनगर में देखने को मिला, जहां एक स्मैक के नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और अचानक घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को बचाया जा सका। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी स्मैकिया की तलाश की जा रही है। मोहल्ले के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    1
    पलिया में स्मैक का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आती जा रही है। रविवार को इसका एक खतरनाक उदाहरण मोहल्ला इकरामनगर में देखने को मिला, जहां एक स्मैक के नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और अचानक घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को बचाया जा सका।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। 
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी स्मैकिया की तलाश की जा रही है। मोहल्ले के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्टाइल बढ़िया लगा जो शिकायतें आई, उन्हें डायरेक्ट फोन लगाया। अधिकारी सामने थे, तुरंत जिम्मेदारी तय कर दी
    1
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्टाइल बढ़िया लगा जो शिकायतें आई, उन्हें डायरेक्ट फोन लगाया। अधिकारी सामने थे, तुरंत जिम्मेदारी तय  कर दी
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद समाजवादी पार्टी ने राहत कार्य तेज करते हुए सैकड़ों पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर 700 परिवारों को राशन किट, साड़ियां और सलवार सूट वितरित किए। इस पहल को श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में चलाया गया। पीड़ितों ने इस मदद को मुश्किल समय में बड़ा सहारा बताया, वहीं सपा नेता रेहान खान ने कहा कि राहत अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी परिवार पूरी तरह संभल नहीं जाते।
    1
    लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद समाजवादी पार्टी ने राहत कार्य तेज करते हुए सैकड़ों पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर 700 परिवारों को राशन किट, साड़ियां और सलवार सूट वितरित किए। इस पहल को श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में चलाया गया। पीड़ितों ने इस मदद को मुश्किल समय में बड़ा सहारा बताया, वहीं सपा नेता रेहान खान ने कहा कि राहत अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी परिवार पूरी तरह संभल नहीं जाते।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घटना के समय घर पर होने का दावा, सूचना पर पति वीरेंद्र गौतम के मौके पर पहुंचने की बात कही ग्रांट नंबर 11 के अराजक तत्वों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रशासन को सौंपने की बात, पंचायत राज अधिनियम 1947 के तहत सरकारी भूमि बचाने का दावा नया बयान, पति ने मूर्ति नहीं बल्कि फोटो पर माल्यार्पण किया, मौके पर पहले से मौजूद होने के आरोप खारिज जिला मजिस्ट्रेट से नोटिस वापस लेने की मांग, परिवार को जानबूझकर विवाद में घसीटने का आरोप
    1
    घटना के समय घर पर होने का दावा, सूचना पर पति वीरेंद्र गौतम के मौके पर पहुंचने की बात कही
ग्रांट नंबर 11 के अराजक तत्वों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
फोटो और वीडियो साक्ष्य प्रशासन को सौंपने की बात, पंचायत राज अधिनियम 1947 के तहत सरकारी भूमि बचाने का दावा
नया बयान, पति ने मूर्ति नहीं बल्कि फोटो पर माल्यार्पण किया, मौके पर पहले से मौजूद होने के आरोप खारिज
जिला मजिस्ट्रेट से नोटिस वापस लेने की मांग, परिवार को जानबूझकर विवाद में घसीटने का आरोप
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ऐसा नाचो....ऐसा नाचो कि नीचे गिर जाओ ये डांस क्लिप आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है..... "लोग पूछे रहे हैं ...अमां ये कौन सा डांस है" 🤷🏻‍♂️
    1
    ऐसा नाचो....ऐसा नाचो कि नीचे  गिर जाओ
ये डांस क्लिप आज सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है.....
"लोग पूछे रहे हैं ...अमां ये कौन सा डांस है" 🤷🏻‍♂️
    user_T H
    T H
    Wholesale drugstore लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.