Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pramod Koli
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Hirdepur ki sadak.......... ...... .... .... ... ................... ..............................1
- Post by Gyanchandra3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- धमडेरा के पास अलीगंज रोड कायमगंज एक डंपर तेज स्पीड से जाकर नहर की पुलिया में लगा दो बच्चों को बचाने के चक्कर में भारी नुकसान बच्चों के लिए जान खतरे में1
- मौके पर सीओ विल्सी के के तिवारी पहुंचे व थाना अध्यक्ष उघैती ऋर्षि पाल सिंह ब थाना अध्यक्ष इस्लामनगर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा घायलों को सीएससी रुदायन एम्बुलेन्स द्वारा लाया गया4
- उझानी में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, आरोपी फरार बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।1
- गरीब किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा शैलेन्द्र सिंह सस्पेंड बस्ती, उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती में एक गरीब किशोर के साथ पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले एक किशोर को दारोगा शैलेन्द्र सिंह ने बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दारोगा ने किशोर को ठेला हटाने का आदेश दिया था, लेकिन जब बच्चे ने ठेला नहीं हटाया तो वह आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद किशोर घंटों तक रोता रहा, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा शैलेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निष्कर्ष: यह घटना पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब पीड़ित एक नाबालिग और गरीब परिवार से हो। वहीं, वायरल वीडियो के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होता है कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा1