पीलीभीत: सुरक्षा के कड़े पहरे में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, डीएम-एसपी ने सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा रिपोर्टर अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत पीलीभीत। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और नागरिकों के सहयोग से जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज सकुशल संपन्न हुई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नगर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राउंड जीरो पर तैनात रहे आलाधिकारी त्योहार के मद्देनजर शनिवार सुबह से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। ड्रोन और सीसीटीवी से 'डिजिटल' निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार: ड्रोन कैमरों के जरिए ऊंची इमारतों और गलियों की निगरानी की गई। प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों से कंट्रोल रूम के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। संवेदनशील स्थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ क्यूआरटी (QRT) टीमें तैनात रहीं। मुस्लिम धर्मगुरुओं और बच्चों से मिले अधिकारी नमाज संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। डीएम और एसपी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों और नमाज पढ़कर निकले बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। "प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय जनता के सहयोग से जिले में ईद का पर्व बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।

- अचानक आज सोमवार को मौसम ने करवट ली और आकाश में घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा बांदी शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी और किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी क्योंकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लगभग तैयार हो गई है ऐसे में फसल को नुकसान होने की पूरी संभावना है ।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- मोहल्ला कायस्थान में गैर समुदाय के दो सगे भाइयों की पिटाई, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान में शनिवार रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दो सगे भाइयों को दुसरे धर्म के कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खानकाह निवासी दानिश अपने दोस्त शाहरुख के साथ मोहल्ला कायस्थान से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दहशत फैल गई। मौका पाकर शाहरुख वहां से भाग निकला और दानिश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दानिश का भाई यावर मौके पर पहुंचा और हमलावरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- पीलीभीत। थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा वाईक लूटने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।सीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में वताया की उक्त लोगों द्वारा चाकू और तमंचे के वल पर वाईक छीनी गई।1
- भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के तहत सुमित गंगवार को टिकरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करना तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने का आह्वान किया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके आवास व अन्य स्थानों पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सुमित गंगवार के नेतृत्व में टिकरी मंडल में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी।1
- Post by Pankaj gupta1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Journalist Amit Dixit1