थानाभवन। खेत की जमीन पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप, वृद्ध दंपति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार थानाभवन क्षेत्र के गांव तीतारसी निवासी वृद्ध व्यक्ति जनेश्वर पुत्र पिरथी ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना थानाभवन में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पुत्र के लड़के जबरन उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं पीड़ित जनेश्वर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उक्त भूमि उसके नाम हैं उसकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर वह वर्षों से खेती करता आ रहा है। आरोप है कि कुछ समय से परिवार के ही युवक अंकुर, बलराम, अंकित पुत्रगण रामगोपाल उस जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब जनेश्वर ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित जनेश्वर का कहना है कि वह वृद्धावस्था में है और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुका है। इस उम्र में वह किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव को सहन करने की स्थिति में नहीं है। बावजूद इसके, उसे बार-बार डराया और धमकाया जा रहा है, जिससे वह और उसकी बीमार पत्नी मानसिक रूप से बेहद परेशान है। जनेश्वर ने यह भी कहा कि वह उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाएगा। उसने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो। मामले की संवेदनशीलता इस बात से भी जुड़ी है कि जनेश्वर की पत्नी प्रेमवती की उम्र लगभग 73 वर्ष काफी बुजुर्ग और बीमार हैं। अधिक उम्र होने के कारण वह लंबे समय से अस्वस्थ रहती हैं और उनकी देखभाल का पूरा जिम्मा जनेश्वर पर ही है। जनेश्वर ही अपनी पत्नी का एकमात्र सहारा है। ऐसे में यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो बीमार पत्नी पूरी तरह असहाय हो जाएगी थाना पुलिस ने पीड़ित को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थानाभवन थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवादों को आपसी समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन यदि किसी वृद्ध के साथ अन्याय हो रहा है तो प्रशासन को निष्पक्ष हस्तक्षेप करना चाहिए। अब पीड़ित दम्पति की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि जांच के बाद इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और पीड़ित वृद्ध दंपति को कब तक राहत मिलती है।

- पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के आदेश पर चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपित व्यक्ति मौसीम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बसेडा थाना कैराना जनपद शामली कों गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी कों लेकर थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।1
- Banat petrol purane khate Hain1
- सतलोक आश्रम से शामली को मिल रही नई पहचान सतलोक आश्रम से शामली को मिल रही नई पहचान , बना भक्तों का गढ़1
- कैराना के फेमस कवाब जिनका नहीं है कोई जवाब आप भी आएं और बच्चों को भी खिलाएं ये पहले से ही आकर्षण का केंद्र रहा है1
- Post by सनव्वर सिद्दीकी1
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल कस्बे में कुटेसरा मार्ग स्थित नहर पुल के निकट कैफे पर शुक्रवार को पवित्र रमजान के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन पत्रकार मोईन त्यागी व समाजसेवी ताबिश कुरैशी,शोयब चौधरी, रिहान त्यागी,शमीम ठेकेदार, खुर्रम त्यागी, सलमान त्यागी तोहिद तथा यासिर त्यागी के सौजन्य से किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के दर्जनों रोजेदार नवयुवकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जैसे ही मग़रिब की अज़ान हुई,सभी रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके उपरांत नमाज अदा की गई और आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक इफ्तार किया गया।कार्यक्रम के दौरान रमजान की पवित्रता, संयम और सामाजिक एकता के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।इफ्तार पार्टी में पत्रकार जावेद आलम, पत्रकार सय्यद सलमान, पत्रकार असलम त्यागी, चरथावल के कॉमेडी कलाकार जाकिर त्यागी, साकिब अल्वी, गुड्डु त्यागी, डॉ.आमिर त्यागी, नौशाद, सादिक त्यागी, आसिफ नेता, इरफान खान, यूट्यूबर अदनान, यूट्यूबर जुनैद, मेंबर फिरोज सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं चरथावल थाने में तैनात पुलिस टीम भी इफ्तार पार्टी में शामिल रही, जिसमें मुख्य रूप से कांस्टेबल राहुल गिरी, कांस्टेबल तेजेंद्र धामा एवं कांस्टेबल हर्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की तथा समाजसेवी ताबिश कुरैशी, पत्रकार मोईन त्यागी एवं अन्य आयोजकों का आभार व्यक्त किया।4
- follow like comment share kro sabhi deshvasiyo bhaiya ji namskar parnaam 🙏🇮🇳1
- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन दिन पर बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा शिव चौक से बाबा खाटू श्याम मंदिर मंडी मुजफ्फरनगर पदयात्रा करते हुए 🙏आप सभी प्रेमियों को फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐1