पांच सगे भाइयों ने एक साथ उतिर्ण की यूपी टीईटी की परिक्षा लहराया परचम देवघटा पाण्डेय गांव में जश्न का माहौल हलिया मीरजापुर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के देवघटा पाण्डेय गांव, राजस्व गांव बेमौरी निवासी पुष्पेंद्र पाण्डेय के परिवार के लिए बुधवार का दिन बेहद खास और गौरवपूर्ण रहा।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से घोषित शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET 2026 के परिणाम में एक ही परिवार के पांच सगे भाइयों ने एक साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांचों भाइयों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक साथ पांच भाइयों की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई EWS वर्ग में पांचों भाइयों ने हासिल की सफलता 150 अंकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा में पांचों भाइयों ने EWS वर्ग के तहत परीक्षा दी थी।आयोग की ओर से जारी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के अनुसार रोहित कुमार पाण्डेय ने 120.99 अंक हासिल कर परिवार में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। वहीं जितेंद्र पाण्डेय ने 113.89 अंक प्राप्त किए इसी क्रम में महेंद्र कुमार पाण्डेय ने 106.69 अंक हासिल किए संदीप कुमार पाण्डेय ने 97.94 अंक प्राप्त किए जबकि राजेश कुमार पाण्डेय ने 92.43 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की पांचों भाइयों ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार में शिक्षा के प्रति समर्पण और मेहनत की मिसाल पेश की है।परिणाम आने के बाद परिजन भी खुशी से झूम उठे।एक साथ पांच सफलताएं बनीं चर्चा का विषय देवघटा पाण्डेय गांव में एक ही परिवार के पांच सगे भाइयों के एक साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की खबर तेजी से फैल गई।आसपास के गांवों के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने पुष्पेंद्र पाण्डेय के घर पहुंचकर सफल अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार के पांच भाइयों का एक साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।इससे गांव के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।मेहनत और लगन को मिली सफलता परिजनों ने बताया कि पांचों भाई लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। सभी ने अपनी पढ़ाई के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी की और लगातार मेहनत करते रहे। परिणाम घोषित होने पर जब पांचों भाइयों के नाम सफल अभ्यर्थियों की सूची में आए तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।सबसे खास बात यह रही कि पांचों भाइयों ने एक ही परीक्षा में सफलता हासिल की। परिवार और ग्रामीणों ने इसे उनकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम बताया डिजि लॉकर पर उपलब्ध होगा प्रमाण पत्र परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रामाणिक डिजिटल प्रमाणपत्र डिजि लॉकर तथा आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है प्रमाणपत्र मिलने के बाद सफल अभ्यर्थी आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में इसका उपयोग कर सकेंगे।पांचों भाइयों की सफलता पर परिजनों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। वहीं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पांचों भाई आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र में हलिया पुलिस द्वारा निरंतर चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को हलिया कस्बा में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया।इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि कहीं भी अभी भी आपके साथ छेड़खानी अथवा अप्रिय घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराएं इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं उनका पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 साइबर हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान टीम में मिशन शक्ति प्रभारी रमाशंकर कांस्टेबल राजेश मौर्य, महिला आरक्षी प्रगति उपाध्याय, सामिल रहे3
- धमौलहलिया मिर्जापुर 231211 harra Haliya Mirzapur up 231211 ग्राम धमोली पोस्ट मतवार थाना हलिया जिला मिर्जापुर धमोली की मौर्य बस्ती की जाने के लिए में रोड है जो एक कच्ची रास्ता है इसका यह वीडियो है लगभग1000 आबादी आज तक सड़क के नहीं बनी है बारिश में आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है हंसराज कॉल के घर के पास से राम भजन मौर्य के तक1
- मिर्ज़ापुर: जुलूसे मोहम्मदी का भव्य आयोजन, जनपद में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल।1
- बारा में मानक विहीन ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रयागराज, बारा। धरा-बांकीपुर पहाड़ पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। किसानों ने खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मानक से अधिक विस्फोटक इस्तेमाल से मकानों में दरारें आ रही हैं और गोवंश दहशत में रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने की। किसानों ने मांग की कि ब्लास्टिंग का समय तय हो, नियंत्रित मात्रा में विस्फोट हो और प्रभावितों को मुआवजा मिले। खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।3
- घूरपुर रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा कक्षा 6 का छात्र ऋषभ घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा बड़ी खबर: घूरपुर / रिंग रोड देवरी नहर के पास हादसा: मौनी बाबा आश्रम के सामने क्रेन ने कक्षा 6 के छात्र को मारा टक्कर, 12 वर्षीय ऋषभ गंभीर घायल प्रयागराज / घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड पर तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का विवरण हादसा घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नहर के पास, मौनी बाबा आश्रम के सामने रिंग रोड पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्र ऋषभ यादव कक्षा-6सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत एंबुलेंस से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर गति सीमा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घूरपुर: रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा, कक्षा 6 का ऋषभ गंभीर घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा1
- चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात1
- पट्टी नाथ राय तकिया पर बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी* *तिरंगा लहराते हुए दिया भाईचारे का पैगाम, 'आई लव यू माय इंडिया' के पोस्टर रहे आकर्षण का केंद्र* सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार बुद्धसेन वर्मा1
- Post by Ravindra Kumar Dhamoli1