डबल इंजन सरकार में 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश', देश की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है। आज प्रदेश के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक एवं 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। इस अवसर पर 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026' पुस्तिका का विमोचन एवं 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल' का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र का वितरण व भारत इनोवेट्स में चयनित प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया। पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे। सभी लाभार्थियों एवं उद्यमियों को हार्दिक बधाई।
डबल इंजन सरकार में 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश', देश की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है। आज प्रदेश के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति
के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक एवं 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। इस अवसर पर 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026' पुस्तिका का विमोचन एवं 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल' का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र का
वितरण व भारत इनोवेट्स में चयनित प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया। पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे। सभी लाभार्थियों एवं उद्यमियों को हार्दिक बधाई।
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?1
- गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ? #चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर1
- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। कौड़ीराम- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर। अब सब कुछ करने की छूट। स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।1
- UP में पुलिस निगरानी पर बवाल! वामपंथी नेताओं का निजी डेटा जुटाने का आरोप | Surveillance State1
- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश। प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु। तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल। आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश? कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान। स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल। बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?1