logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊर्जा निगम का बकाया वसूली अभियान: घर-घर पहुंची टीम, उपभोक्ताओं से जल्द बिल जमा करने की अपील बिडौली/झिंझाना।शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम विभिन्न गांवों में पहुंची तथा बकाया विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की साथ ही बंद मीटरो की जांच पड़ताल की। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को उपकेंद्र केरटू के अंतर्गत आने वाले गांव बिडौली सादात, झीमरान बिडौली, केरटू, तिसंग और मंसूरा सहित कई स्थानों पर ऊर्जा निगम की टीम ने घर-घर जाकर बकाया उपभोक्ताओं से संपर्क किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल का समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक किया और बकाया राशि शीघ्र जमा कराने का अनुरोध किया। ऊर्जा निगम के अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बंद मीटरो की जांच पड़ताल करने हेतु बकाया बिल की जानकारी देना तथा समय रहते भुगतान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि तक बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो विभाग विद्युत अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा। अभियान के दौरान विभागीय टीम में प्रमोद कुमार,बाबूराम, और सागर कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें। ऊर्जा निगम का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं में समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़े और विद्युत सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से चलता रहे।

19 hrs ago
user_Shakir ali
Shakir ali
Salesperson Un, Shamli•
19 hrs ago
19111ce0-1168-40ff-99bd-a98dd10b621c

ऊर्जा निगम का बकाया वसूली अभियान: घर-घर पहुंची टीम, उपभोक्ताओं से जल्द बिल जमा करने की अपील बिडौली/झिंझाना।शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम विभिन्न गांवों में पहुंची तथा बकाया विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की साथ ही बंद मीटरो की जांच पड़ताल की। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को उपकेंद्र केरटू के अंतर्गत आने वाले गांव बिडौली सादात, झीमरान बिडौली, केरटू, तिसंग और मंसूरा सहित कई स्थानों पर ऊर्जा निगम की टीम ने घर-घर जाकर बकाया उपभोक्ताओं से संपर्क किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल का समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक किया और बकाया राशि शीघ्र जमा

e4ef5272-ebfb-4c93-a17f-2b6f3083a9cb

कराने का अनुरोध किया। ऊर्जा निगम के अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बंद मीटरो की जांच पड़ताल करने हेतु बकाया बिल की जानकारी देना तथा समय रहते भुगतान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि तक बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो विभाग विद्युत अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा। अभियान के दौरान विभागीय टीम में प्रमोद कुमार,बाबूराम, और सागर कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें। ऊर्जा निगम का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं में समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़े और विद्युत सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से चलता रहे।

More news from Shamli and nearby areas
  • बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣 बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣
    1
    बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣
बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    13 hrs ago
  • शामली: झिंझाना पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मोबाइल लूट का है आरोपी।
    1
    शामली: झिंझाना पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मोबाइल लूट का है आरोपी।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
    1
    कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Ankur Saini
    1
    Post by Ankur Saini
    user_Ankur Saini
    Ankur Saini
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कृषि में वैज्ञानिक सोच आज की जरूरत:-रामकुमार कश्यप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आत्मा स्कीम के तहत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों व अधिकारियों द्वारा किसानों को दी गई जानकारी इन्द्री विजय कांबोज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आत्मा स्कीम के तहत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृषि डॉ. जसविन्द्र सैनी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता किसानों को पुरस्कार देकर तथा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
    1
    कृषि में वैज्ञानिक सोच आज की जरूरत:-रामकुमार कश्यप
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आत्मा स्कीम के तहत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन
कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों व अधिकारियों द्वारा किसानों को दी गई जानकारी
इन्द्री विजय कांबोज। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आत्मा स्कीम के तहत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृषि डॉ. जसविन्द्र सैनी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विधायक ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता किसानों को पुरस्कार देकर तथा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम की मुठभेड़ में लूट का वांछित शातिर बदमाश मोहम्मद अली मल्हामाजरा गोली लगने से घायल गिरफ्तार. सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में थाना नकुड़ नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फंदपुरी-नकुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश मोहम्मद अली (निवासी मल्ला माजरा) घायल होकर गिर पड़ा, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, लूटे गए ₹10,000 नकद, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई हैं। अभियुक्त पर नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 1 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 40 घंटे में लूटेरे को उसके अंजाम तक पहुंचाया।
    1
    थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम की मुठभेड़ में लूट का वांछित शातिर बदमाश मोहम्मद अली मल्हामाजरा गोली लगने से घायल गिरफ्तार.
सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में थाना नकुड़  नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फंदपुरी-नकुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश मोहम्मद अली (निवासी मल्ला माजरा) घायल होकर गिर पड़ा, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, लूटे गए ₹10,000 नकद, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई हैं। अभियुक्त पर नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 1 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 40 घंटे में लूटेरे को उसके अंजाम तक पहुंचाया।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    1
    मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    1
    शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.