*कोतवाली नगर* *नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *शराब के धंधे में संलिप्त 01 आरोपित को धर दबोचा* *आरोपित के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब किया गया बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनाँक 30-03-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 01आरोपित को मय अवैध देशी शराब के साथ जयराम आश्रम के सामने फ्लाई ओवर के निचे पीलर की आड में से 01आरोपित को पकडा गया। जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। *बरामद माल* 24 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा *नाम पता आरोपित* सन्दीप पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अनिल नगर कुमार गेट थाना सदर सोनीपत हरियाणा हाल पत्ता- शिव सदन वाली गली मौनी महाराज आश्रम सप्तऋषि भूपतवाला हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1.श्री बलवीर सिंह डोभाल 2.कां0श्रीकान्त ग्वाडी 3- हो0गा0 रमेश कुमार
*कोतवाली नगर* *नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *शराब के धंधे में संलिप्त 01 आरोपित को धर दबोचा* *आरोपित के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब किया गया बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनाँक 30-03-26 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 01आरोपित को मय अवैध देशी शराब के साथ जयराम आश्रम के सामने फ्लाई ओवर के निचे पीलर की आड में से 01आरोपित को पकडा गया। जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। *बरामद माल* 24 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा *नाम पता आरोपित* सन्दीप पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अनिल नगर कुमार गेट थाना सदर सोनीपत हरियाणा हाल पत्ता- शिव सदन वाली गली मौनी महाराज आश्रम सप्तऋषि भूपतवाला हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1.श्री बलवीर सिंह डोभाल 2.कां0श्रीकान्त ग्वाडी 3- हो0गा0 रमेश कुमार
- एसडीआरएफ लक्सर टीम का लगातार चला सर्च अभियान, एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम कई दिनों से गंग नहर में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। पहले युवक मोनिस का शव पहले ही रुड़की के पास मिला था, 17 वर्षीय मोनिस निवासी कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर का शव पूर्व में गंग नहर से बरामद किया गया था। आज दूसरे युवक आसिफ का शव भी बरामद 17 वर्षीय आसिफ निवासी लोनी गाजियाबाद का शव भी गंग नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।1
- हरिद्वार: पानी का कनेक्शन काटने पर बवाल, व्यापारी ने महिला JE को दी धमकी, मामला पहुंचा कोतवाली हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पानी के बिल को लेकर एक विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हजारों रुपये का बकाया होने पर जल संस्थान की महिला जूनियर इंजीनियर (JE) ने एक व्यापारी के घर का पानी का कनेक्शन काट दिया। इस कार्रवाई के बाद गुस्साए व्यापारी ने महिला JE को फोन पर कथित रूप से धमकाया। इतना ही नहीं, व्यापारी ने घर में घुसकर "इलाज करने" जैसी गंभीर धमकी भी दे डाली। घटना के बाद मामला और गरमा गया। इस व्यवहार से नाराज जल संस्थान के इंजीनियर संघ ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि धमकी भरी बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल ऑडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- 📍 The Aman Times | । 🚩 काशीपुर में CM धामी का भव्य स्वागत!! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधमसिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चैती मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सहभाग कर जनसमुदाय का अभिवादन किया। 🌼 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। 🛕 मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ✨ धर्म, संस्कृति और जनसेवा—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड1
- GFC थैरेपी बालों के के टूटने या गंजापन होने पर करते है.. ये बालों को ताकत और बालों को मोटा करता है..1
- ▓▓▓ UTTARAKHAND HOUSING DEVELOPERS PVT. LTD. ▓▓▓ 🏗 DREAM HOME CONSTRUCTION IN DEHRADUN 🔥 HOOK: “घर बनाना है? सही builder मिल गया तो आधी tension खत्म!” ✨ हम क्या देते हैं? • Modern Luxury Design 🏡 • Strong & Durable Construction 🧱 • Complete Turnkey Solution 🔑 • Site Supervision by Experts 👷♂ • Transparent Pricing 💯 📐 Design से लेकर finishing तक – हर काम professional तरीके से 💎 आपका प्लॉट – हमारी जिम्मेदारी 💎 Budget में premium quality construction 📝 क्यों चुनें हमें? ✔ Experienced Team ✔ Quality Material ✔ On-Time Delivery ✔ Customer Satisfaction First 🚧 अभी construction शुरू करवाएं और अपने सपनों का घर reality बनाएं! 📞 CALL NOW: 📲 9528242511 📲 8077606460 📲 8475834020 #ConstructionDehradun #DreamHome #UttarakhandHousing #HomeConstruction #LuxuryHomes #BuilderDehradun #RealEstateIndia #ModernHomes #TurnkeyProject #DehradunProperty1
- देहरादून में पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर देहरादून, 29 मार्च (भाषा) देहरादून में हंगामा करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की रायपुर थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जांच के आदेश दिए और रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीआरडी जवान की पहचान सुनील रतूड़ी (45) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि लाडपुर स्थित महादेव पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उसे थाने ले जाया गया और उसके वाहन को जब्त कर लिया। बलूनी ने बताया कि थाने में उसका नाम-पता दर्ज करने के बाद एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें रतूड़ी के नशे में होने की पुष्टि हुई जिसे बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि थाने में भी लगातार शोर-शराबा करने और कार्य में बाधा डालने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच की तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत हवालात से निकालकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- सहारनपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव नानूवाला में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले।जानकारी के अनुसार, नशे में धुत एक युवक ने पहले एक महिला पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को बचाने पहुंची दूसरी युवती भी हमले का शिकार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते झड़प हिंसक हो गई।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ द्वारा पुलिस वाहन पर हमला किए जाने की भी खबर है, जिसमें गाड़ी का शीशा टूटने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हालात को काबू में किया। घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वीडियो:-1
- Post by Dpk Chauhan1