बाढ़/मोकामा थाना क्षेत्र के मोदनगाछी गांव से करीब एक माह पहले लापता हुए नाबालिग अंशु कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिला और दो पुरुष समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शुरुआती दौर में परिजनों की उससे फोन पर बातचीत भी हुई, लेकिन बाद में उसने यह कहकर फोन बंद कर दिया कि वह अभी बात नहीं कर पाएगा। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंशु का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की पहले ही घर छोड़कर अपने मुंहबोले चाचा के यहां रह रही थी। लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को भरोसा दिलाया था कि कुछ दिनों में अंशु को वापस बुला लिया जाएगा, जिससे परिजन निश्चिंत हो गए। करीब तीन हफ्ते बीत जाने के बाद जब अंशु वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने फिर से पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की और कई लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जिस दिन अंशु लापता हुआ, उसी दिन लड़की के मुंहबोले चाचा ने साजिश रचकर उसकी चाकू मारकर हत्या करवा दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को हरनौत टाल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साजिश रचने वाला मुंहबोला चाचा अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- समस्तीपुर.भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया.1
- समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दहेज की लालच ने एक और महिला की जान ले ली। 30 साल की आरती की उसके ही पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। #Samastipur #DowryDeath #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForAarti1
- एसपी बेगूसराय के निर्देश पर राजवाड़ा में हुई चोरी की घटना मामले में गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राम, डाॅग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर कर रहे हैं पूरे मामले की छानबीन।3
- dhanuk समाज यानि ebc समाज, का बैठक में, राज्य gaddi का करो तैयारी,, ज्ञान,प्रकाश ji, पटना जिला,1
- #viralvideos1
- शेखपुरा - आज दिनांक 22 अप्रैल, 2026 श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी और श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से बीती रात्रि में जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। निरीक्षण की शुरुआत चिवाड़ा थाना से प्रारंभ हुई। दोनों वरीय पदाधिकारी ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति जांची, जो रोस्टर के अनुसार सही पाई गई।साथ ही आपातकालीन सेवा डायल 112 की तत्परता जांचने के लिए एक मॉकड्रिल कराई गई। संतोषजनक बात यह रही कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मात्र 8 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंच गई, जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय ने बेहतर रिस्पांस मिला। इसी क्रम में खनन माफियाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने देर रात ही चकंद्रा पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। हो रहे अवैध खनन की संभावनाओं को देखते हुए सघन जांच की गई, हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध खनन नहीं गई। इस दौरान जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे जिला पदाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। जिसमें रोस्टर के अनुसार जो चिकित्सक तैनात होने चाहिए थे, वे अस्पताल में अनुपस्थित थें। लेकिन उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरे चिकित्सक कार्य कर रहे थे। ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे कारण पृच्छा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और समय पर उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारी इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला खनिज विकास पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य कर्मी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय के इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। रात के अंधेरे में प्रशासन की इस दस्तक से सरकारी तंत्र को मजबूत करना है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews #Subid #Kumarsubid1
- समस्तीपुर.कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में ट्रक की ठोकर से सास और दमाद घायल !1
- जहां जंदाहा प्रखंड में एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से मंदिर में करवा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी का लंबे समय से किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकारी पति को हुई, तो उसने विवाद बढ़ाने के बजाय एक अलग फैसला लिया। पति ने समाज और परिवार के लोगों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। #VaishaliNews #JandahaNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #WeirdNews #LoveStory #UniqueMarriage #TrendingNews #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #SocialMediaBuzz #ViralStory #DesiNews1
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 💫🥀1