व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया: बीएनडब्ल्यू टीम के सदस्यों ने बाराबंकी में दी बधाई बाराबंकी जनपद में व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। रसौली निवासी गुप्ता का जन्मदिन बीएनडब्ल्यू टीम के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजित किया। इस अवसर पर बाराबंकी जनपद के सभी सम्मानित व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सभी ने केक काटकर सुशील गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी। व्यापारियों में इस दौरान विशेष उत्साह देखा गया। जन्मदिन समारोह के मौके पर पत्रकार विकास शुक्ला ने सुशील गुप्ता को केक खिलाया। व्यापारी नेता सुशील गुप्ता ने इस आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रवि नाग, सरदार चरणजीत, चरणजीत गाबा, अरुण गुप्ता और बीएनडब्ल्यू टीम के अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विकास शुक्ला भी उपस्थित थे।
व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया: बीएनडब्ल्यू टीम के सदस्यों ने बाराबंकी में दी बधाई बाराबंकी जनपद में व्यापारी नेता सुशील गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। रसौली निवासी गुप्ता का जन्मदिन बीएनडब्ल्यू टीम के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजित किया। इस अवसर पर बाराबंकी जनपद के सभी सम्मानित व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सभी ने केक काटकर सुशील गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी। व्यापारियों में इस दौरान विशेष उत्साह देखा गया। जन्मदिन समारोह के मौके पर पत्रकार विकास शुक्ला ने सुशील गुप्ता को केक खिलाया। व्यापारी नेता सुशील गुप्ता ने इस आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रवि नाग, सरदार चरणजीत, चरणजीत गाबा, अरुण गुप्ता और बीएनडब्ल्यू टीम के अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विकास शुक्ला भी उपस्थित थे।
- बाराबंकी में गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा ने भारत सरकार से उत्पादों पर जो एक्सपायरी डेट चेतावनी आदि अंग्रेजी में लिखी रहती है उसको हिंदी में लिखने की मांग की है और उन्होंने मंगलवार करीब साढ़े बारह बजे इस संबंध में क्या कुछ बताया आप भी सुने1
- जनपद बाराबंकी थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैपुरा मजरे परसावल में हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- 🚨जनपद बाराबंकी में खनन माफिया बेलगाम, शासन-प्रशासन का नहीं रहा डर! नियम-कानून को ताख पर रख उड़ाई जा रहीं धज्जियां बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अब इन माफियाओं को न शासन का डर है और न प्रशासन का खौफ। खुलेआम नियम-कानून को ताख पर रखकर मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़ गई है। ताजा मामला थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम शाहपुर का है, जहां खनन माफिया के डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को घेरकर मौके पर ही रोक लिया। ग्रामीणों ने डंपर को वापस करवाया और खनन माफिया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी के डंपर खुलेआम गांव के रास्तों से दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, इन भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है। गांव वालों का कहना है कि खनन पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है, बल्कि विरोध के बाद माफियाओं ने रास्ता बदलकर दूसरी तरफ से डंपर निकालना शुरू कर दिया है। घटना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अब इस रास्ते से डंपर नहीं निकलेंगे। लेकिन सवाल यह है कि जब प्रशासन कड़ी कार्रवाई के दावे करता है, तो फिर आखिर खनन माफिया पर लगाम क्यों नहीं लग रही? सबसे बड़ा सवाल क्या बाराबंकी में खनन माफिया को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्यों खुलेआम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं? आखिर कब तक ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ होता रहेगा? प्रशासन की सख्ती सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 5 बजे से 9 बजे तक वे मौके पर डटे रहे और डंपरों का विरोध करते रहे। गांव वालों ने साफ कहा कि जब तक अवैध खनन पूरी तरह बंद नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों की मांग ✅ अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे ✅ गांव के रास्तों से डंपरों की आवाजाही बंद हो ✅ घायल युवकों को उचित इलाज और मुआवजा मिले ✅ खनन माफिया व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो ✅ सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली कर मरम्मत कराई जाए 🔥 बाराबंकी में खनन माफिया बेलगाम, शासन-प्रशासन बेअसर! नियम-कानून की उड़ रहीं धज्जियां न प्रशासन का डर, न कानून का खौफ… बाराबंकी में खुलेआम दौड़ रहे मिट्टी के डंपर खनन माफिया के हौसले बुलंद!1
- 💰📢 मौके पर पहुंचे मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता बाराबंकी के ग्राम बेहटा में बबलू हत्याकांड के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई और मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मौजूदगी में परिवार को सहायता राशि सौंपते हुए मंत्री ने कहा कि न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। #बबलूहत्याकांड #ओमप्रकाशराजभर #Barabanki #आर्थिकसहायता #उत्तरप्रदेश #BreakingNews4
- लखनऊ बेखौफ चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना कैश, जेवरात लेकर फरार हुए शातिर चोर सुशांत गोल्फ सिटी के माई जी पुरवा में चोरी1
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की पत्नी और बच्चा इस पूरे घटनाक्रम से बुरी तरह घबरा गए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ठाकुरगंज और दुबग्गा थाना क्षेत्र से जुड़े थे। सूत्रों के अनुसार, दुबग्गा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मामले में वांछित युवक को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी। हालांकि हंगामा बढ़ने पर युवक की पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अब सवाल यह है कि अगर युवक वांछित था तो कार्रवाई का तरीका क्या यही होना चाहिए था? पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। #Lucknow #GomtiNagar #LucknowPolice #Dubagga #Thakurganj #UPPolice #HighVoltageDrama #BreakingNews #ViralNews #PoliceAction #Dial112 #UttarPradesh1
- पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बाराबंकी अवध मॉल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा: एक गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर* *भीड़ में मौजूद दो युवकों ने दिखाई इंसानियत* बाराबंकी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अवध मॉल सिनेमा हॉल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार नेक्सॉन ईवी कार गलत दिशा (उल्टी साइड) से चल रही थी। इसी दौरान कार ने सामने खड़ी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद कुमार निवासी बरौली थाना सतरिख को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार एक युवती भी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इसी बीच मौके पर मौजूद दो युवक—निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह—ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और घायलों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनोद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों युवक घायल के साथ लखनऊ तक गए और उपचार में सहयोग किया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने घायल को उनके हवाले कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने दोनों युवकों का आभार व्यक्त किया। हादसे के कारण बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही यातायात को सुचारू कराया। निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और कीमती जान बचाई जा सके।2
- विषय - थाना मदेयगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में। विवरण दिनांक 25.03.2026 को रात्रि लगभग 23.28 बजे थाना मदेयगंज क्षेत्रांतर्गत दीनदयाल नगर स्थित तरन्नुम मार्केट गली में लूट की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस एवं वरिष्ट अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में वादी/पीड़ित हर्ष जायसवाल पुत्र संजय कुमार जायसवाल निवासी सराय प्रेमराज थाना काकोरी, लखनऊ द्वारा बताया गया कि वह शराब दुकानों की बिक्री धनराशि का कलेक्शन कर जा रहा था। इसी दौरान 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा उसे रोककर कलेक्शन से भरा बैग छीन लिया गया तथा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद अभियुक्त मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस संबंध में वादी हर्ष जायसवाल प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मदेयगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही व पुलिस मुठभेड़ #पुलिस_उपायुक्त_मध्य_विक्रान्त_वीर के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 140-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध तथा अपाचे मोटरसाइकिल की पहचान की गई तथा मुखबिर को मामूर किया गया। दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 22.40 बजे रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रघुवंशी ढाल* बंधा रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटरसाईकिल मोडकर रघुवंशी ढाल के सामने गोमती नदी की तरफ वाली ढाल की तरफ मुडकर भागने के दौरान मोटरसाइकिल से गिर गये और पैदल भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी के दौरान एक अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी, जिसे घायलावस्था में हिरासत में लेते हुये उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई बताया एवं दूसरे अभियुक्त को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम *सुजीत सिंह उर्फ मगन* पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई बताया । मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त उपरोक्त को इलाज के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल में ले जाया गया है व *दूसरे अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों द्वारा उक्त लूट की घटना जुर्म कुबुला गया* तथा अभियुक्तों के पास से एक अदद मोटरसाइकिल अपााचे नम्बर मिटा हुआ व एक तमंचा बरामद हुआ जोकि लूट के घटना के दौरान प्रयोग किया गया था । मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके विरूद्ध 04 अन्य अभियोग पंजीकृत है व गैंगेस्टर* की कार्यवाही भी हुयी है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारें में जानकारी की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। हिरासत में लिये गये अभियुक्तों का विवरण- 01-आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान पुत्र राम कुमार तिवारी निवासी ग्राम उलरापुर थाना अतरौली हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष *(मुठभेड में घायल) 02. सुजीत सिंह उर्फ मगन पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष पंजीकृत अभियोग - 1. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 309(6) बीएनएस, मदेयगंज लखनऊ । 2. मुठभेड़ संबंधी अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। बरामदगी- - लूट की घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे(वाहन नं0 मिटा हुआ। ) - 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा व 01 जिन्दा कारतूस1
- लखनऊ थाना मदेयगंज में बीते दिनों कर्मचारी से 10 लाख की लूट करने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ देर रात लुटेरे के पैर में लगी गोली ,एक अवैध तमंचा व 2 ज़िंदा कारतूस बरामद घायल लुटेरों को भेजा गया हॉस्पिटल मदेयगंज बंधा रोड पर हुई मुठभेड़2