Shuru
Apke Nagar Ki App…
MrX Saloni Wife Short Movise - Suhagrat
Gulchu Bhagwan
MrX Saloni Wife Short Movise - Suhagrat
More news from Bihar and nearby areas
- दिनांक 11.02.2026 को बख्तियारपुर थानांतर्गत ग्राम चंपापुर स्थित एक गैराज में कार्यरत गार्ड के साथ मारपीट कर, उन्हें रस्सी से बांधकर एक ई-रिक्शा एवं 17 चार्जर की लूट की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में कांड दर्ज कर त्वरित अनुसंधान के क्रम में दिनांक 12.02.2026 को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से ई-रिक्शा बरामद किया गया। मानवीय आसूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री आयुष श्रीवास्तव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 बाढ़ द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural Patna Patna Traffic policeDD News Bihar #PatnaPolice #Bihar Police #CrimeControl #QuickAction #LawAndOrder #PoliceAction #PatnaNews #PublicSafety #SafePatna#Zero ToleranceCrime #ActionAgainstCrime #BiharCops #policeatwork1
- मैथिली ठाकुर ने सदन में माहौल बना दिया,बोले याद कीजिए राजद की सरकार में क्या होती थी।1
- दिनांक 19.02.2026 को पीरबहोर थानांतर्गत बाकरगंज के पास मोबाइल दुकानदार एवं धारक के बीच पैसों के विवाद को लेकर झड़प एवं फायरिंग किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया, घटनास्थल से 02 खोखा बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है। FSL टीम के सहयोग से साक्ष्य संकलन किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर 01, पटना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of Bihar District Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNAProhibition, Excise & Registration Department, BiharDD News Bihar #Patna Police #Bihar Police #arrested #pirbahorps1
- मध्यप्रदेश के धार जिले में सीमेंट फैक्ट्री के लिए सैंपलिंग करने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया भारी विरोध, आक्रोशित भीड़ ने गाड़ियां पलटी, पुलिस बल के पहुंचने पर उन पर भी पथराव किया गया, ग्रामीण पर्यावरण और आजीविका को नुकसान पहुंचने की आशंका से कई दिनों से विरोध कर रहे हैं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, और प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत कर रहा है।2
- फतुहा आरओबी पर ऑटो–कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल।1
- बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम #सम्राट_चौधरी की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. इस वीडियो को लेकर विपक्षी पार्टियां राजद और कांग्रेस उपमुख्यमंत्री पर हमलावर है. इस वीडियो में सम्राट चौधरी सदन में कुछ खाते हुए दिख रहे हैं. वो एक हाथ से अपने दूसरे हाथ को ढकते हुए चेहरे के पास ले जाते हैं और मुंह में कुछ डालते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर राजद और कांग्रेस का दावा है कि डिप्टी सीएम सदन में खैनी (तंबाकू) खा रहे थे. हालांकि बीजेपी और जदयू ने इसे विपक्ष की हताशा का प्रमाण बताया है।#ApnaCityTakNews #VairlNews #SmrathChodhri #Bjp #Nda #PatnaCity #PatnaBihar #Buldojar #Sarkar1
- दिनांक 19.02.26 को गौरीचक थाना को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेल्लारीचक के पास एक व्यक्ति गांजा का बिक्री कर रहे है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जगह पर पहुंचकर एक व्यक्ति को #गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका एक पान का गुमटी है जहां से छापेमारी कर लगभग 100 पुड़िया गांजा, गांजा मे प्रयोग किये जाने वाले अन्य पदार्थ एवं इलेक्ट्रोनिक तराजू को बरामद किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री विनय कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, गौरीचक, पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaSP Rural PatnaDDNewsLiveProhibition, Excise & Registration Department, BiharDD News Bihar #GaurichakPs #Patna Police #Bihar Police #AccusedArrested #CrimeBusted #LowAndOrder #Crime Prevention PATNA1
- आज दिनांक 19.02.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र से संबंधित है। वीडियो में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति स्वयं को न्यूज रिपोर्टर तथा दूसरा डायल-112 का चालक बताया जा रहा है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कराई गई, जिसमें यह पाया गया कि डायल-112 के चालक द्वारा अनुशासनहीन आचरण किया गया है। उक्त मामले में संबंधित चालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, थाना परिसर में विवाद एवं अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले अन्य व्यक्ति के विरुद्ध भी अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण के संबंध में #श्री_कृष्ण_मुरारी_प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- 01 विधि व्यवस्था पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaDD News Bihar #Biharpolice #Patnapolice1
- जमुई के झाझा थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप में जमकर हंगामा किया, दोनो किन्नरों ने बताया कि रजला बाजार में एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी दी, घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, किन्नरों ने बताया कि छेड़खानी की घटना के बाद वे युवक के घर जाकर उसकी मां और स्वजनों को जानकारी दी, जहां युवक के स्वजनों ने माफी मांग ली। पुलिस से सहायता नहीं मिलने पर दोनो किन्नर गुस्से में थाना पहुंच गए और समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार से जुड़ी बातें कहते हुए विरोध जताने लगे। इसी समय जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल थाना पहुंचे। पीड़ित किन्नरों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि थानाध्यक्ष संजय कुमार के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ ।3