Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैमरे के सामने एक युवक ने बयान देते हुए कहा है कि "हम अल्लाह से दुआ करते हैं, योगी जी प्रधानमंत्री बनें।" इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
Rohit kumar {पत्रकार}
कैमरे के सामने एक युवक ने बयान देते हुए कहा है कि "हम अल्लाह से दुआ करते हैं, योगी जी प्रधानमंत्री बनें।" इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके पति सचिन की शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण सचिन चलने में असमर्थ हैं, लेकिन उनकी इच्छा पूरी करने के लिए पत्नी आशा उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर 180 किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार ले आईं। इस दंपति ने हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यह दंपति लगातार दूसरे साल इस कठिन यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। कंधों पर पति को बैठाकर इस चुनौतीपूर्ण सफर को तय करते हुए आशा ने प्रेम और अटूट आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश की है।1
- लखीमपुर खीरी जिले के मितौली तहसील क्षेत्र में सरकारी आबादी की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उच्च अधिकारियों ने तहसीलदार मितौली को मौके पर जाकर जांच करने, सरकारी जमीन को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषी भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के रसूखदार और दबंग होने के कारण अब तक प्रशासन सख्त कदम उठाने में हिचकिचाता दिख रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस अवैध कब्जे को लेकर भारी आक्रोश है और उनका सीधा आरोप है कि गांव का दबंग हरिश्चंद इस सरकारी जमीन को किसी भी कीमत पर हड़पना चाहता है। ग्रामीणों ने खुलासा किया है कि इससे पहले भी इस दबंग ने ग्राम फरिया पिपरिया के एक बुजुर्ग और लाचार व्यक्ति मंगली की पूरी जमीन व मकान फर्जी नोटरी के जरिए हड़प लिया था, जिससे संबंधित मुकदमा सुसंगत धाराओं में दर्ज है। गांव में इसका काफी खौफ है और यह खुद को कानून से ऊपर समझता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मितौली प्रशासन ने जल्द से जल्द सरकारी भूमि को खाली नहीं कराया और आरोपी हरिश्चंद पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो वे एक विशाल धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि मितौली तहसील प्रशासन इस दबंग भू-माफिया पर कानूनी शिकंजा कसता है या मामला कागजी कार्रवाई में सिमट कर रह जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से एक बड़ी अपील की है।1
- पंजाब सरकार के खिलाफ बच्चों ने अपनी आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किया है। इस दौरान यह बात सामने रखी गई कि अब पंजाब के बच्चों की आवाज को भी सुना जाना चाहिए। प्रदर्शन के साथ ही यह उम्मीद जताई गई है कि मुख्यमंत्री बच्चों की इस आवाज को जरूर सुनेंगे और उनकी बात पर ध्यान देंगे।1
- लखीमपुर के रामापुर चौकी क्षेत्र स्थित अमकोटवा रोड पर कुट्टी के पास हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी खौफ के खुलेआम आरा चलाकर पेड़ों की कटाई करवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की, तो ठेकेदार ने कथित तौर पर यह दावा किया कि "चौकी मैनेज है", इसलिए उसे किसी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई का कोई डर नहीं है। इसके अलावा आरोप है कि लकड़ी की ढुलाई में गैर-कमर्शियल ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है और यातायात के ओवरलोड तथा ओवरहाइट नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रामापुर चौकी पर फिलहाल कोई प्रभारी तैनात नहीं है, और इसी स्थिति का फायदा उठाकर यह अवैध कटाई की जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी में एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गया।1