राखी बांधकर बहनों ने पूर्व मंत्री पवन पांडे को दिया भाई का सम्मान राखी बांधकर बहनों ने पूर्व मंत्री पवन पांडे को दिया भाई का सम्मान अयोध्या। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम कुतुबपुर, हरिनारायणपुर और कृष्णपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को हजारों बहनों ने राखी बांधी। कार्यक्रम का आयोजन गीता फाउंडेशन के संयोजन में किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र और मिष्ठान भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि सभी बहनों को वह भरोसा दिलाते हैं कि उनके हक और सम्मान की लड़ाई में यह भाई हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि किसी भी बहन को जीवन में परेशानी का सामना न करना पड़े और वे पढ़-लिखकर जीवन में खूब तरक्की करें। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। प्रसूताओं के लिए पहले की तरह 102 एंबुलेंस सेवा दोबारा शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने, इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप और साइकिल देने तथा सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने सरकारी स्कूलों को लेकर भी कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और निजी स्कूलों में फीस आधी करने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सपा महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बताया कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान शिव बरन यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, तरजीत गौड़, गयादीन यादव, आशीष वर्मा, गुरुदयाल पासवान, सतीश वर्मा, सोनू, कोतवाल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गौड़, नक्षत्र पासवान, चुन्नू तिवारी, विजय कुमार रावत, महेश पासवान, राज प्रताप कोरी, हनुमान प्रताप पांडेय, राम शंकर वर्मा, कृष्ण वर्मा, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, नंद कुमार यादव, कथा वाचक स्वर्ण दीप तिवारी, मनोज पांडेय, संजय पांडेय, श्याम नारायण, प्रमोद पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, अरुण वर्मा, धीरेंद्र, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राखी बांधकर बहनों ने पूर्व मंत्री पवन पांडे को दिया भाई का सम्मान राखी बांधकर बहनों ने पूर्व मंत्री पवन पांडे को दिया भाई का सम्मान अयोध्या। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम कुतुबपुर, हरिनारायणपुर और कृष्णपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ को हजारों बहनों ने राखी बांधी। कार्यक्रम का आयोजन गीता फाउंडेशन के संयोजन में किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र और मिष्ठान भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि सभी बहनों को वह भरोसा दिलाते हैं कि उनके हक और सम्मान की लड़ाई में यह भाई हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि किसी भी बहन को जीवन में परेशानी का सामना न करना पड़े और वे पढ़-लिखकर जीवन में खूब तरक्की करें। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। प्रसूताओं के लिए पहले की तरह 102 एंबुलेंस सेवा दोबारा शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने, इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप और साइकिल देने तथा सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने सरकारी स्कूलों को लेकर भी कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोला जाएगा। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और निजी स्कूलों में फीस आधी करने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सपा महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बताया कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान शिव बरन यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, तरजीत गौड़, गयादीन यादव, आशीष वर्मा, गुरुदयाल पासवान, सतीश वर्मा, सोनू, कोतवाल सिंह, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गौड़, नक्षत्र पासवान, चुन्नू तिवारी, विजय कुमार रावत, महेश पासवान, राज प्रताप कोरी, हनुमान प्रताप पांडेय, राम शंकर वर्मा, कृष्ण वर्मा, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, नंद कुमार यादव, कथा वाचक स्वर्ण दीप तिवारी, मनोज पांडेय, संजय पांडेय, श्याम नारायण, प्रमोद पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, अरुण वर्मा, धीरेंद्र, बृजेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प रुदौली, अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर एवं खंड द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज, रुदौली में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, आत्मीयता एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला धर्म जागरण समन्वय संयोजक जितेंद्र तिवारी ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, आत्मीयता, एकता, सामाजिक दायित्व और परस्पर विश्वास का पवित्र प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मरण कराता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के साथ दृढ़ता से खड़ा रहे। भारतीय परंपरा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग को रक्षाबंधन की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग रक्षा-सूत्र के उस भाव को प्रकट करता है, जिसमें आत्मीयता, विश्वास और संकट के समय साथ खड़े रहने का संकल्प निहित है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य, संरक्षण और आत्मीय संबंधों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने इतिहास के एक महत्वपूर्ण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1905 में बंग-भंग के विरोध के दौरान रवींद्रनाथ ठाकुर ने सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने के लिए लोगों को एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रेरित किया। उस समय रक्षा-सूत्र व्यक्तिगत संबंधों से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम बना। यह प्रसंग दर्शाता है कि भारतीय समाज में रक्षाबंधन की भावना सदैव व्यापक रही है और यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन के संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव से युक्त संगठित समाज ही सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है। रक्षाबंधन उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान पूरे वातावरण में आत्मीयता, एकता और राष्ट्रभाव की विशेष अनुभूति देखने को मिली। इस अवसर पर भीष्म नारायण, नगर संघचालक राजेश कुमार, खंड संघचालक अंगद कुमार, नगर कार्यवाह संतोष कुमार, खंड कार्यवाह अभिषेक, नगर एवं खंड प्रचारक सहित संघ एवं विचार परिवार से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधिगण, मातृ शक्तियां तथा सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मछली-भात पर लाइव डिबेट में कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर हुई लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो के दौरान गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को निषाद समाज के लोगों ने सदर तहसील क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। निषाद समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की है, जबकि दूसरी मांग मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। निषाद समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की।4
- अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी वापस लिए जाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी वापस लिए जाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत में सभी वर्गों के लोगों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की जाए जिसमें अंतिम पायदान पर जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाए तथा आर्थिक रूप से सुधार हो चुके व्यक्तियों परिवारों जैसे सांसद, विधायक, आईएएस , पीसीएस ऑफिसर, उद्योपति आदि को अलग रखा जाए। भारत के नागरिक यह भी मांग करते हैं कि यूजीसी (काला) कानून को सरकार बिना शर्त वापस ले तथा आम जनमानस में फैल रही असंतोष व विद्रोह की भावना को रोका जा सके। भारत का संविधान पूर्णतया समानता के मौलिक आधार को बनाए रखने के लिए निर्मित व सृजित किया गया है। इस लिए इस मूल भावना को राजनीतिक लाभ के लिए विखंडित ना किया जाए।3
- अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।1
- सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- अयोध्या में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत, देर रात तक गूंजते रहे नातिया कलाम। मोनू अयोध्या पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक मौके पर अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत स्टॉल लगाए और श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम किया। कई स्थानों पर नातख्वानी के लिए मंच बनाए गए, जहां नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। नातख्वानों का सम्मान भी किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर मिलाद शरीफ भी पढ़ी गई। विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को तरह-तरह के पकवान व प्रसाद वितरित किए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज सुनाई देती रही। वहीं हर वर्ष की तरह इस बार भी अंजुमन शहदाए मुस्तफा के नेतृत्व में फतेहगंज नाले के पास लंगर के लिए कई स्टॉल लगाए गए। इमरान उर्फ रामपत, बबलू खान और मुजीबउद्दीन हाशमी व बड़े सहित अन्य लोगों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का वितरण किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। देर रात तक जुलूस का सिलसिला जारी रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन में अकीदत, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आया। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाते हुए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया।4
- अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है।1
- फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, मिलेगी पार्किंग की सुविधा -शिलान्यास -2.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा सुंदरीकरण व अन्य कार्य - 100 कार और 152 बाइक खड़ी करने की होगी व्यवस्था अयोध्या। रामनगरी के विकास कार्यों की कड़ी में फतेहगंज जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह को अब पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यहां 2.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना का शिलान्यास गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से नारियल फोड़कर किया। परियोजना के तहत ओवरब्रिज के नीचे पार्क, फुटपाथ और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 कार और 152 बाइक खड़ी की जा सकेंगी। इससे आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क को मिनी स्टेडियम के स्वरूप में विकसित करते हुए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया बनाया जाएगा। इससे शहर के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पार्क में फुटपाथ समेत हरित क्षेत्र विकसित कर लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की भी योजना है।4