logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 मिनट में आपको मिल जाएगा ये सिलेंडर, किरायेदारों के लिए है बेस्ट ऑप्शन अगर आप घर से दूर रहते हैं और आपके पास स्थायी पता (Permanent Address) नहीं है, तो अब LPG गैस लेने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने ऐसे लोगों के लिए एक आसान समाधान निकाला है. अब छात्र, प्रवासी मजदूर और किराए पर रहने वाले लोग बिना एड्रेस प्रूफ के भी गैस सिलेंडर ले सकते हैं. दरअसल, देश की बड़ी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 5 किलो का छोटा LPG सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं. यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो एक जगह से दूसरी जगह अक्सर शिफ्ट होते रहते हैं। यह योजना के तहत भारत पेट्रोलियम का 'भारत गैस मिनी' और इंडियन ऑयल का 'इंडेन छोटू' नाम से 5 किलो का सिलेंडर मिलता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसे लेने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी भी सरकारी आईडी प्रूफ के जरिए इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यह सुविधा खासकर छात्रों, हॉस्टल में रहने वाले युवाओं, दूसरे शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और किराए के मकान में रहने वाले परिवारों के लिए काफी फायदेमंद है. कई बार ऐसे लोगों के पास स्थायी पता का प्रमाण नहीं होता, जिससे उन्हें गैस कनेक्शन लेने में परेशानी होती थी। कुल मिलाकर, बिना एड्रेस प्रूफ के 5 किलो LPG सिलेंडर की यह सुविधा लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. अब गैस कनेक्शन लेने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है. बस नजदीकी एजेंसी पर जाएं, अपना आईडी दिखाएं और आसानी से सिलेंडर लेकर घर आ जाएं. किसी भी सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या कमर्शियल एलपीजी नंबर 1860-5991-111 पर कॉल कर सकते हैं।

5 hrs ago
user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
fed07d42-3036-489b-8b02-f75c02099813

More news from Ballia and nearby areas
  • बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली।
पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।
महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया।
पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    11 hrs ago
  • Post by Dharmendra Giri
    1
    Post by Dharmendra Giri
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    1
    ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था।
6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    1
    गोरखपुर बार काउंसिल चुनाव में विवाद | प्रत्याशी मनीष यादव ने एल्डर कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप | Gorakhpur Bar Election News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    1
    आज रविवार है । 
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । 
* आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। 
मित्रों! सोकर उठ गए हो तो  आइए, भगवान  श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। 
!! भगवान श्री गणेशाय नम: !!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • Post by Dharmendra Giri
    1
    Post by Dharmendra Giri
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.