logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में 6 वर्षीय मासूम का शव मिला मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील परिसर के पास जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से उसमें डूबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, धर्मापुर जालिहा निवासी राजेश का परिवार तहसील परिसर के पास होटल एवं दुकान संचालित करता है तथा वहीं पीछे बने मकान में रहता है। रविवार को उनका 6 वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते तहसील के बाहर जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पानी से भरे गड्ढे में खोजबीन की गई, जहां बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की मौत डूबने से होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जेसीबी से खोदे गए खुले और पानी से भरे गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए या उनके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

18 hrs ago
user_Manoj kumar chursya
Manoj kumar chursya
Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में 6 वर्षीय मासूम का शव मिला मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील परिसर के पास जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से उसमें डूबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, धर्मापुर जालिहा निवासी राजेश का परिवार तहसील परिसर के पास होटल एवं दुकान संचालित करता है तथा वहीं पीछे बने मकान में रहता है। रविवार को उनका 6 वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते तहसील के बाहर जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पानी से भरे गड्ढे में खोजबीन की गई, जहां बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की मौत डूबने से होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जेसीबी से खोदे गए खुले और पानी से भरे गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए या उनके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • या हुसैन की सदाओं से गूंजा सिलेटनगंज, श्रद्धा और अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस नानपारा बहराइच। जनपद के ग्राम सिलेटनगंज, सैनमढ़ाईय्या, गुलालपुरवा एवं फुलवरिया से मंगलवार को चेहल्लुम का ताजिया, आलम और ढोल के साथ जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस नानपारा चीनी मिल रोड होते हुए नानपारा स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। "या हुसैन" और "या अली" की सदाओं से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा तथा वातावरण गम, श्रद्धा और अकीदत से सराबोर दिखाई दिया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया। मातमदारों ने नौहाख्वानी और सीना-ज़नी के माध्यम से कर्बला की घटना को याद करते हुए हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की सत्य, न्याय, इंसानियत और धर्म की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला का संदेश हर दौर में इंसानियत, सब्र, त्याग और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) का जीवन और उनकी शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप निरीक्षक धूप नारायण मौर्य पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। उनके नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चेहल्लुम के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन, धार्मिक मर्यादा और आपसी सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और क्षेत्र में भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
    2
    या हुसैन की सदाओं से गूंजा सिलेटनगंज, श्रद्धा और अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस
नानपारा बहराइच। जनपद के ग्राम सिलेटनगंज, सैनमढ़ाईय्या, गुलालपुरवा एवं फुलवरिया से मंगलवार को चेहल्लुम का ताजिया, आलम और ढोल के साथ जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस नानपारा चीनी मिल रोड होते हुए नानपारा स्थित कर्बला कब्रिस्तान पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के 72 शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। "या हुसैन" और "या अली" की सदाओं से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा तथा वातावरण गम, श्रद्धा और अकीदत से सराबोर दिखाई दिया।
जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया। मातमदारों ने नौहाख्वानी और सीना-ज़नी के माध्यम से कर्बला की घटना को याद करते हुए हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की सत्य, न्याय, इंसानियत और धर्म की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला का संदेश हर दौर में इंसानियत, सब्र, त्याग और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) का जीवन और उनकी शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप निरीक्षक धूप नारायण मौर्य पुलिस बल के साथ पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। उनके नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
चेहल्लुम के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन, धार्मिक मर्यादा और आपसी सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और क्षेत्र में भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
    Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गौवंश के नाम पर करते हैं ठगी टीम 6060 ये चल रहा है आज कल
    1
    गौवंश के नाम पर करते हैं  ठगी टीम 6060 ये चल रहा है आज कल
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुरीले गीतों के बीच मनाई गई महान गायक किशोर कुमार की जयंती नगर पालिका सभागार में कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति देकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि लखीमपुर खीरी। महान पार्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती बुधवार को नगर पालिका सभागार में संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम में जिले के संगीत जगत से जुड़े कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ वरिष्ठ संगीत गुरु दीनानाथ झा तथा लखनऊ से आए प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश खन्ना सहित जिले के बड़ी संख्या में संगीत साधकों और कलाकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार गीतों से भारतीय संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज आज भी हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिलों में बसती है। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
    1
    सुरीले गीतों के बीच मनाई गई महान गायक किशोर कुमार की जयंती
नगर पालिका सभागार में कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति देकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी। महान पार्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती बुधवार को नगर पालिका सभागार में संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम में जिले के संगीत जगत से जुड़े कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ वरिष्ठ संगीत गुरु दीनानाथ झा तथा लखनऊ से आए प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश खन्ना सहित जिले के बड़ी संख्या में संगीत साधकों और कलाकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार गीतों से भारतीय संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज आज भी हर पीढ़ी के श्रोताओं के दिलों में बसती है। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    Newspaper advertising department लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मदरसे में पैदा होते हैं आतंकवादी केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल मदरसे में पैदा होते हैं आतंकवादी केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल
    1
    मदरसे में पैदा होते हैं आतंकवादी केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल 
मदरसे में पैदा होते हैं आतंकवादी केशव प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल
    user_Mujeebur Rahman Khan
    Mujeebur Rahman Khan
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • लखीमपुर खीरी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, स्कूलों की छुट्टी के समय गुरुनानक नहरिया पर लगा भीषण जाम लखीमपुर खीरी- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, स्कूलों की छुट्टी के समय गुरुनानक नहरिया पर लगा भीषण जाम, करीब आधे घंटे से जाम में फंसे लोग, आए दिन स्कूलों की छुट्टी के समय यहां लग जाता है भीषण जाम, दुपहिया-चौपहिया वाहनों के साथ स्कूली बच्चों को होती है भारी परेशानी, ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर मौके पर महज दो-तीन होमगार्ड रहते हैं तैनात, स्थानीय लोगों का आरोप जाम लगते ही वे भी मौके से हो जाते हैं गायब, यातायात व्यवस्था संभालने के इंतजाम साबित हो रहे नाकाफी
    1
    लखीमपुर खीरी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, स्कूलों की छुट्टी के समय गुरुनानक नहरिया पर लगा भीषण जाम
लखीमपुर खीरी- 
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, स्कूलों की छुट्टी के समय गुरुनानक नहरिया पर लगा भीषण जाम, करीब आधे घंटे से जाम में फंसे लोग, आए दिन स्कूलों की छुट्टी के समय यहां लग जाता है भीषण जाम, दुपहिया-चौपहिया वाहनों के साथ स्कूली बच्चों को होती है भारी परेशानी, ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर मौके पर महज दो-तीन होमगार्ड रहते हैं तैनात, स्थानीय लोगों का आरोप जाम लगते ही वे भी मौके से हो जाते हैं गायब, यातायात व्यवस्था संभालने के इंतजाम साबित हो रहे नाकाफी
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र में नर्सरी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच-II में "नर्सरी उत्पादन तकनीक" विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 4 से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसान एवं इच्छुक प्रतिभागी नर्सरी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री उपलब्ध कराने में वैज्ञानिक नर्सरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक नर्सरी तकनीकों को अपनाकर किसान गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के साथ-साथ स्वरोजगार और आय बढ़ाने के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक श्री सुनील कुमार ने नर्सरी के महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर बल दिया। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक श्री संदीप कुमार गौतम ने नर्सरी में खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इसके उपरांत डॉ. पी. के. सिंह ने नर्सरी सुरक्षा एवं पौध संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए रोग एवं कीट प्रबंधन, स्वच्छता तथा सुरक्षित नर्सरी संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ (कृषि वानिकी) श्री उमेश कुमार ने नर्सरी बेड की तैयारी, ग्रोइंग मीडिया का चयन, बीज बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। केंद्र की ओर से आगामी सत्रों में नर्सरी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा।
    3
    नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र में नर्सरी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच-II में "नर्सरी उत्पादन तकनीक" विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 4 से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसान एवं इच्छुक प्रतिभागी नर्सरी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री उपलब्ध कराने में वैज्ञानिक नर्सरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक नर्सरी तकनीकों को अपनाकर किसान गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के साथ-साथ स्वरोजगार और आय बढ़ाने के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक श्री सुनील कुमार ने नर्सरी के महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर बल दिया।
केंद्र के मृदा वैज्ञानिक श्री संदीप कुमार गौतम ने नर्सरी में खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
इसके उपरांत डॉ. पी. के. सिंह ने नर्सरी सुरक्षा एवं पौध संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए रोग एवं कीट प्रबंधन, स्वच्छता तथा सुरक्षित नर्सरी संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ (कृषि वानिकी) श्री उमेश कुमार ने नर्सरी बेड की तैयारी, ग्रोइंग मीडिया का चयन, बीज बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। केंद्र की ओर से आगामी सत्रों में नर्सरी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
    Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एक सप्ताह में दो तेंदुए पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस लखीमपुर खीरी। बेलरायां वन रेंज के बैरिया बीट क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तेंदुओं की गतिविधियों के बीच बुधवार सुबह वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। डंडूरी गांव के निकट लगाए गए पिंजरे में दूसरा तेंदुआ कैद हो गया। एक सप्ताह के भीतर दो तेंदुए पकड़े जाने से क्षेत्र में फैली दहशत कम होने लगी है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि गत सप्ताह बैरिया बीट क्षेत्र में बकरियां चराने गए 10 वर्षीय किशोर की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था और वन विभाग पर हिंसक वन्यजीवों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद वन कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाकर लगातार अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत बुधवार प्रातः डंडूरी गांव के पास लगाए गए पिंजरे में दूसरा तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में निगरानी अभी भी जारी रहेगी तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एक सप्ताह में दो तेंदुए पकड़े गए, वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी। बेलरायां वन रेंज के बैरिया बीट क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तेंदुओं की गतिविधियों के बीच बुधवार सुबह वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। डंडूरी गांव के निकट लगाए गए पिंजरे में दूसरा तेंदुआ कैद हो गया। एक सप्ताह के भीतर दो तेंदुए पकड़े जाने से क्षेत्र में फैली दहशत कम होने लगी है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि गत सप्ताह बैरिया बीट क्षेत्र में बकरियां चराने गए 10 वर्षीय किशोर की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था और वन विभाग पर हिंसक वन्यजीवों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद वन कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाकर लगातार अभियान चलाया।
इसी अभियान के तहत बुधवार प्रातः डंडूरी गांव के पास लगाए गए पिंजरे में दूसरा तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में निगरानी अभी भी जारी रहेगी तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    Newspaper advertising department लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ दनडूरी गांव लखीमपुर का मामला पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ दनडूरी गांव लखीमपुर का मामला
    1
    पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ दनडूरी गांव लखीमपुर का मामला
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ दनडूरी गांव लखीमपुर का मामला
    user_Mujeebur Rahman Khan
    Mujeebur Rahman Khan
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज एक बेजुबान को गोली मार दी गई आज मानवता तार तार हो गई आज इस आदमी ने मानवता को शर्मसार कर दिया एक बेजुबान को मारकर इसकी सजा कौन तय करेगा क्या इसे सजा मिलनी चाहिए
    1
    आज एक बेजुबान को गोली मार दी गई  आज मानवता तार तार  हो गई 
आज इस आदमी ने मानवता को शर्मसार  कर दिया एक बेजुबान को मारकर इसकी सजा कौन तय करेगा क्या इसे सजा मिलनी चाहिए
    user_शारदा परसाद
    शारदा परसाद
    जमुनहा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.