सुकरौली ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर कुशीनगर जिले के सुकरौली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नव निर्वाचित जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक के दौरान जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान जटाशंकर यादव, जय किशन यादव, वकील सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषि त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अंकित मद्धेशिया, छोटे लाल गुप्ता, डॉ. रविस सिंह और अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

- कुशीनगर। जनपद के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिडरा घुरदास टोला में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गांव में जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छोटे-बड़े, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी मिलकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बोधिसत्व विश्वरत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक समिति, पिडरा घुरदास टोला के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति के सदस्यों के अनुसार यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडा-बैनर लेकर बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करेंगे। प्रभात फेरी पूरे गांव का भ्रमण करेगी, जिसके बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए योगदान पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक भी थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत किया जा सकता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं युवाओं की टीम मंच सज्जा, झंडा-बैनर, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। गांव की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहयोग देने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज में शिक्षा व जागरूकता का संदेश देना है। हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिससे बाबा साहेब के प्रति लोगों की श्रद्धा और सम्मान और अधिक मजबूत हो सके।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं UpTakLive और मैं हूँ आपकी एंकर रिया। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल में अचानक 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सेवरही थाना क्षेत्र के सिराज नगर स्थित ग्रीन लेन इंटरनेशनल स्कूल में अचानक बच्चों को घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को सेवरही सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को स्वस्थ घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल के पास कूड़ा-कबाड़ और भांग के पौधे जलाने से उठे धुएं के कारण बच्चों को परेशानी हुई। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like और Share करें #UpTakLive #BreakingNews #Kushinagar #BreakingNews #UpTakLive #UPNews #KushinagarNews #SchoolNews #Breaking #UPBreaking #HindiNews #LatestNews #उत्तरप्रदेश #कुशीनगर #ब्रेकिंगन्यूज #UPTakLive1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- देवरिया में साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है फर्जी कंपनी बनाकर म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से बड़ी संख्या में बैंक दस्तावेज, चेकबुक,एटीएम कार्ड, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा पाया गया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र से आरोपी को माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी कंपनी के नाम पर कई बैंक खाते संचालित कर रहा था। जांच में सामने आया कि इन खातों में अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 चेकबुक, 9 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई कंपनी दस्तावेज, 2 डेल लैपटॉप और मोबाइल हेडसेट बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- भैसहा मेला में अचानक गिरी झूला भैसहा में बहुत दर्दनाक हादसा कई लोग घायल घायल को जिला अस्पताल किया गया भर्ती1
- भैसहा मेला में अचानक गिरी झूला भैसहा में बहुत दर्दनाक हादसा कई लोग घायल1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक सराहनीय खबर सामने आई है, जहां कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आधुनिक तकनीक और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली के चलते यह सफलता हासिल हुई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कुशीनगर पुलिस की जमकर सराहना की। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। 👍 Like | 🔔 Subscribe | 📢 Share #Kushinagar #KushinagarPolice #UPPolice #BreakingNews #GoodNews #UPNews #PoliceAction #MobileRecovered #UttarPradeshNews1
- Post by Times of Uttar Pradesh1