सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी महरौनी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सीएचसी महरौनी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, प्रसूता केंद्र सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उपचार के लिए आए लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल की सभी सेवाएं नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित रखने पर विशेष बल दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश यादव,डॉ सुंदर सिंह, डॉ एस के गुप्ता, डॉ राजेंद्र भूषण पटैरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

- सेंट्रल बैंक के पास से रुपये चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने एमपी निवासी आरोपी से 2,23,560 रूपये अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस भी किए बरामद पड़वा निवासी तेज सिंह का पैसों से भरा बैग किया था चोरी स्वराज भास्कर के लिए रामजी तिवारी मड़ावरा की रिपोर्ट1
- संसद में विपक्ष द्वारा राम मंदिर में चोरी को नटक द्वारा दिखा रहे1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल1
- दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोलेभारती ने बीजेपी से पैसे लिए चुनाव हराने भीतरघात किया राजेंद्र ने घनश्याम को कॉयर डरपोक बताया बोले - नरोत्तम से फंडिंग ली1
- करैरा ब्रेकिंग न्यूज़....... शासन-प्रशासन की बिजली कटौती और कथित झूठी कार्रवाई के विरोध में सिरसौद सरपंच का करैरा तहसील पर जोरदार प्रदर्शन। जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरपंच ने चेतावनी दी—समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज़ होगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में शासकीय प्राथमिक गारंटी स्कूल हीरानगर टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में स्थित बताया जा रहा है लेकिन वहां पर विद्यार्थियों की परेशानियां जरूर सुने1
- पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..? (शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ बनी रहे हमारे चैनल के साथ चित्रकूट देवांगन घाटी गैंग रेप कांड में पुलिस की बड़ी सफलता देवांगन घाटी में छात्र के साथ हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।1