Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के गोपालगंज जिले के एक विद्यालय में शिक्षक एन बच्चे की पिटाई कर रहें है... यह घटना सोशल मिडिया पर हो रही है वायरल... ऐसी घटनाओ को बारे में आप क्या सोचते कमैंट्स में अपनी रौ जरूर दें.
RUBY JOURNALIST
बिहार के गोपालगंज जिले के एक विद्यालय में शिक्षक एन बच्चे की पिटाई कर रहें है... यह घटना सोशल मिडिया पर हो रही है वायरल... ऐसी घटनाओ को बारे में आप क्या सोचते कमैंट्स में अपनी रौ जरूर दें.
More news from बिहार and nearby areas
- कोलकाता के Dakshineswar Railway Station पर 30 जुलाई 2026 को सुबह उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जब डाउन लाइन का ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार अचानक तेज आवाज के साथ टूटकर एक लोकल ट्रेन पर गिर गया। तार टूटने से जोरदार स्पार्किंग और धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।1
- सावन के पहले दिन उमानाथ घाट पहुंचे नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा1
- मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार चौक NH होते हुए, जाम की स्थिति बरकरार। अतिक्रमण मुक्त पर उठी आवाज़। मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार चौक NH होते हुए, जाम की स्थिति बरकरार। आम आवाम को हो रही परेशानियों पर , प्रशासन बेखबर। जी हां यह जाम की स्थिति जो आप देख रहें हैं ओ आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर पश्चिम चौक बाजार की है, जहां NH मुख्य पथ को कुछ ऐसे लोगों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसे लेकर आए दिन यह समस्या देखने को मिलती रहती हैं। जिसका समाधान दूर दूर तक दिखाई नहीं पड़ रहा है, जबकि यह स्थिति बिग मार्ट से लेकर अस्पताल होते हुए मुर्गियां चौक तक बरकरार रहती हैं। आपको बतादू की यह जाम बीते कई महीनों से निरंतरण चली आ रही है, जबकि सबसे ज्यादा समस्याएं सुदूर देहात से आने वाले आवाम है, हाजीपुर जाने वाले वाहन है, लेकिन दुःख की बात ये है कि, इसे भी ज्यादा परेशानियां एंबुलेंस वालों को उठानी पड़ती है, जो मरीज को लेकर घंटो इस जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों को लेकर लोगों को कहना है कि यह स्थिति खास कर फूटकर विक्रेता, टोटो वाले, टेंपो वाले के ही द्वारा यह समस्या उत्पन्न होती रहती है, इसके साथ साथ आम नागरिक भी कम नहीं हैं जो बाइक को सड़क पर खड़े कर लापता हो जाते हैं, जिसका मुख्य कारण ये भी है। वैसे इन समस्याओं पर लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की भी मांग की है। वहीँ लोगों की मांग पर अब देखना यह है कि प्रशासन की अगली कार्रवाई हो पाती है या नहीं। आज इन्हीं समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- डीएम के आदेश पर खुला लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत करीब डेढ़ माह से बंद मदुदाबाद पंचायत के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने के साथ ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं पीएसआई नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोलकर पुनः संचालन शुरू कराया गया। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी समस्तीपुर से कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था। आवेदन में कहा गया था कि कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का उत्तराधिकारियों के नाम हस्तांतरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 12 जून 2026 को उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन ने लक्ष्मी गैस एजेंसी में छापेमारी की थी। शिकायतों में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई थीं। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान 50 से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद किए थे। इसके बाद एजेंसी कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू की गई थी। दंडाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दर्ज शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है। बावजूद इसके, आम उपभोक्ताओं की सुविधा और आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी का कार्यालय पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया है कि सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करें, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराएं तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।1
- मोहिउद्दीन नगर कांड संख्या 72/2025 का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 72/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम, पिता बुच्ची राम, के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1