राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जोधपुर-जयपुर बेंच में सुरक्षा अलर्ट जोधपुर/जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद एहतियातन दोनों परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। सभी प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं और कोर्ट परिसर में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों और वकीलों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। साइबर सेल धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है और स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी है। प्रारंभिक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सर्च ऑपरेशन पूरा होने तक हाई अलर्ट जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

- अलवर में हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह ने राजनीतिक सीमाओं से परे आत्मीयता और अपनापन का सुंदर संदेश दिया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की बेटी के विवाह समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी। समारोह के दौरान दोनों नेता खुशी के माहौल में आमजन और परिजनों के साथ थिरकते नज़र आए। यह दृश्य सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय संबंधों की गर्मजोशी का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय पल को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।1
- आज के भाव अलवर मंडी1
- टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।1
- गोविंद डोटासरा ने आज अपने हमशक्ल में मुलाक़ात की। इनका नाम नरेश कुमार सिंधी है, जो डीडवाना जिले के लाडनूं में रहते हैं. 42 वर्षीय नरेश कुमार सिंधी मेडिकल क्षेत्र में जॉब करते हैं और उनका खुद का कैटरिंग का भी काम है. वे अक्सर शादी समारोह में कैटरिंग की बुकिंग पर जाते हैं. नरेश कुमार मूलतः जयपुर के रहने वाले हैं, मगर वे लगभग 12 सालों से लाडनूं में ही रहने लगे हैं. लाडनूं में ही उनका ससुराल भी है #कांग्रेस #राजस्थान1
- milakpur ramgadh road4
- Post by Dk rajput Rajput1
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बडेर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच हेमलता कंवर के मकान पर प्रशासन ने बकाया रिकवरी का नोटिस चस्पा किया है। निर्माण कार्यों में अनियमितता और गबन के मामले में 5 लाख 46 हजार 701 रुपये की रिकवरी जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, मामले में अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों से वसूली हो चुकी है, लेकिन पूर्व सरपंच से राशि अब तक जमा नहीं हुई है। इस बीच पूर्व सरपंच के पति दिलीप सिंह का कथित बयान भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा — “मैं रिकवरी नहीं भरूंगा… जो करना है करके दिखा दो… गांव वाले जो करना है कर लें।” मामले में जिला परिषद स्तर पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1