रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से कार घुसी — हाईवे बना जंग का मैदान झांसी कानपुर हाईवे पर मौत का तांडव! बस-ट्रक-कार की भिड़ंत में 15 से ज्यादा घायल, 13 की हालत गंभीर झांसी में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक बना काल, तीन वाहनों की टक्कर से मची चीख-पुकार रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से कार घुसी — हाईवे बना जंग का मैदान झांसी! बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे स्थित गोरा मछिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस, डीसीएम ट्रक और मारुति वैन की जोरदार टक्कर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, तभी बस ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति वैन भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में करीब 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से कार घुसी — हाईवे बना जंग का मैदान झांसी कानपुर हाईवे पर मौत का तांडव! बस-ट्रक-कार की भिड़ंत में 15 से ज्यादा घायल, 13 की हालत गंभीर झांसी में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक बना काल, तीन वाहनों की टक्कर से मची चीख-पुकार रफ्तार का कहर! रोडवेज बस
ने मारी टक्कर, पीछे से कार घुसी — हाईवे बना जंग का मैदान झांसी! बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे स्थित गोरा मछिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस, डीसीएम ट्रक और मारुति वैन की जोरदार टक्कर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज
बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, तभी बस ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति वैन भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में करीब 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- झांसी गुरसराय ढाई वर्षीय मासूम प्रधान पुत्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत—गांव में मातम गुरसराय। थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम अड़जरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सुबह घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम मयंक पटेल पुत्र विनोद पटेल को गांव के ही एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक ग्राम प्रधान विनोद पटेल का पुत्र था। बताया गया कि करीब 20 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा और मन्नतों के बाद उनके घर जुड़वा संतान—एक बेटा और एक बेटी—का जन्म हुआ था, जिसमें मयंक इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गुरसराय शैलेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक सिंह दार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे है4
- झांसी पुलिस ने पिछले दिनों हुये गुमशुदा 126 एंड्राइड मोबाइल फोनों को बरामद किया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन सभागार में बुलाकर ये मोबाइल फोन उन लोगों को सौपे, जिन्होंने पिछले दिनों गुम हुये मोबाइल की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने ये 18 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के मोबाइल फोन बरामद किये हैं।2
- Post by S News1
- बबीना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर बबीना नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा (जुलूस) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।2
- Post by Bablu Ramaiya1
- खौफनाक टक्कर, लेकिन खुशखबरी! झांसी में तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत से मच गई चीख-पुकार, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई सभी लोग सुरक्षित हैं और सिर्फ मामूली चोटें आई हैं बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, जिसने कुछ देर के लिए इलाके में दहशत फैला दी। मौत को मात देकर बचीं कई जिंदगियां—टला बड़ा हादसा! 👉 ऐसी खबरों के लिए पेज को फॉलो करें और शेयर जरूर करें1
- झांसी। सूफी खानकाह एसोसिएशन इकाई झांसी एवं शिया समुदाय द्वारा जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जन्नतुल बकी में पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के परिजनों के मज़ारात को ध्वस्त कर दिया गया था, जिनका पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से पैगम्बर की पुत्री हज़रत फातिमा ज़हरा रज़ीअल्लाह अन्हा के मज़ार के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे सऊदी अरब सरकार से वार्ता कर पुनर्निर्माण की अनुमति दिलवाने का प्रयास करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सूफी, शिया, मौलाइ और हुसैनी मुस्लिम समुदाय के लिए पैगम्बर हज़रत मोहम्मद और उनके परिजनों का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान शिया समुदाय के अनेक लोग भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में सूफी असलम निजामी (बुंदेलखंड प्रभारी), सूफी राशिद बरकाती (प्रदेश महासचिव), राशिद खान (कोषाध्यक्ष), शिया धर्मगुरु सैयद शाने हैदर जैदी, अतहर अब्बास, फ़हीम हुसैनी, सूफी ताजुद्दीन बरकाती, बब्बू अहमद पहलवान, गोलू रज़ा, शालू सिद्दीकी, राजा बरकाती, इमरान पठान, मोहम्मद रफीक, नदीम रज़ा, मौलाना नवेद आब्दी, सुल्तान आब्दी, नदीम जैदी, मोहम्मद रज़ा, हाजी अशफ़ाक अली, कमर आब्दी, जैनुल रज़ा, अमन रज़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों ने आशा जताई कि उनकी इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।1
- झांसी जिला महिला चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान आज से शुरू किया गया है। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय द्वारा सोमवार को किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद की 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली किशोरी बालिकाओं को, जिन्होंने अभी अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु एचपीवी टीका लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में जिला महिला चिकित्सालय में शुरुआत की है। झांसी जिला महिला चिकित्सालय में यह टीका पूर्णतः निःशुल्क लगाया जाएगा।3