logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ध्रुपद-धमार की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ वृंदावन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव का द्वितीय दिवस: संगीत, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम गोस्वामी प्रमोद लाल जी की प्रस्तुति ने बांधा समां, ममता सांवरिया और दया चंद ने बिखेरा भक्ति रस स्वामी हरिदास महोत्सव में गूंजे ध्रुपद के स्वर, भक्तिमय भजनों से सराबोर हुआ ब्रजधाम ध्रुपद-धमार की सुर लहरियों में सराबोर हुआ वृंदावन, भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब वृंदावन। श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रसिक अनन्य नृपति श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव का द्वितीय दिवस भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के विविध रंगों से सराबोर रहा। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ध्रुपद-धमार संगीत समारोह एवं भजन संध्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं, संगीत प्रेमियों और संत-महात्माओं ने सहभागिता कर स्वामी हरिदास जी की दिव्य परंपरा को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सत्र में हुआ, स्वामी जी महाराज का पुष्प अभिषेक किया गया। जिसमें महामंडलेश्वर मां ध्यान मूर्ति महाराज शामिल हुई। वही तत्पश्चात ध्रुपद-धमार शैली में भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं स्वामी हरिदास जी महाराज की महिमा का गुणगान किया। जिसमें स्वामी जी महाराज के परम लाडले शिष्य तानसेन के जन्म स्थान ग्वालियर से आई रजनी शर्मा एवं जयपुर बाल गायक यश और राज की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रोतागण संगीत रस में डूब गए। संगीत प्रेमियों ने उनकी प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा में स्वामी हरिदास जी महाराज का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने न केवल भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि तानसेन जैसे महान संगीतज्ञ को भी दिशा प्रदान की। आज भी उनकी साधना और संगीत परंपरा विश्वभर के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। समारोह के सभी कार्यक्रम महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहे हैं। सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। इस अवसर पर दिल्ली से पधारीं सुप्रसिद्ध भजन गायिकाएं ममता सांवरिया एवं दया चंद ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। "राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी" तथा अन्य ब्रज रस से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे परिसर में राधा-कृष्ण एवं स्वामी हरिदास जी के जयघोष गूंजते रहे। महोत्सव में उपस्थित संत-महात्माओं ने अपने आशीर्वचन में कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज की साधना, भक्ति और संगीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उनके द्वारा स्थापित आध्यात्मिक एवं सांगीतिक परंपराएं आज भी जनमानस को ईश्वर भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने स्वामी हरिदास जी महाराज के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए तथा प्रसादी ग्रहण की। आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत दिखाई दिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव के आगामी दिनों में भजन गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती, कवि सम्मेलन, संत समागम तथा विशाल भंडारे सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर हरिओम शास्त्री, उमेश, पुरुषोत्तम, नवल सखी, प्रिया शरण, योगेश, हनी, शिवम, अविलाख, कृष्णा, सूरज आदि मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_Manish Sharma Anb News
Manish Sharma Anb News
Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर
    1
    मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा। सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा।
    1
    सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा।
सोच बदलो सब बदलेगा अमीर से अच्छा गरीब है क्योंकि गरीब वेरोजगार है। मेरा साथ दो सब बदल दूंगा।
    user_कैलाश
    कैलाश
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे सहायक अध्यापक (कुल पद: 12,405 से 12,508):बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत (शहरी/URBAN क्षेत्र): 11,508 पद आयोग ने दो बड़े विज्ञापन (संख्या 05/2026 और 06/2026) जारी किए हैं: ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    12,508 सहायक अध्यापक, पीजीटी के 2,607 पद भरे जाएंगे सहायक अध्यापक (कुल पद: 12,405 से 12,508):बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत (शहरी/URBAN क्षेत्र): 11,508 पद आयोग ने दो बड़े विज्ञापन (संख्या 05/2026 और 06/2026) जारी किए हैं: 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मथुरा में जुगल किशोर ज्वैलर्स से 12 करोड़ की चोरी का खुलासा 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद 4 गिरफ्तार ​मथुरा थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में हुई 12 करोड़ रुपये की भीषण चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को सफल अनावरण कर दिया है पुलिस टीमों ने मुख्य अभियुक्त समेत दो पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.5 किलोग्राम सोना 7 किलो 126 ग्राम तथा 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं यह वारदात 13 सितंबर 2026 की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10बजे के बीच हुई थी घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और लगातार निगरानी की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ एसओजी और कोसीकलां पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया 15 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 12:59 बजे पुलिस टीम ने गोपालबाग क्षेत्र से आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा विष्णु उर्फ पप्पू सोनी मुख्य अभियुक्त उम्र 27 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां ​मोहन सोनी सह अभियुक्त उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां 2 महिला सह अभियुक्त ​सोना 7.5 किलोग्राम 7 किलो 126 ग्राम नगदी 11 लाख रुपये कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेरगढ़ थाना प्रभारी और संयुक्त पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से इस बड़ी चोरी का त्वरित खुलासा संभव हो सका है
    4
    मथुरा में जुगल किशोर ज्वैलर्स से 12 करोड़ की चोरी का खुलासा 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद 4 गिरफ्तार
​मथुरा थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में हुई 12 करोड़ रुपये की भीषण चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को सफल अनावरण कर दिया है पुलिस टीमों ने मुख्य अभियुक्त समेत दो पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.5 किलोग्राम सोना 7 किलो 126 ग्राम तथा 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं यह वारदात 13 सितंबर 2026 की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10बजे के बीच हुई थी घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और लगातार निगरानी की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ एसओजी और कोसीकलां पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया 15 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 12:59 बजे पुलिस टीम ने गोपालबाग क्षेत्र से आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा विष्णु उर्फ पप्पू सोनी मुख्य अभियुक्त उम्र 27 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां ​मोहन सोनी सह अभियुक्त उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां 2 महिला सह अभियुक्त ​सोना 7.5 किलोग्राम 7 किलो 126 ग्राम नगदी 11 लाख रुपये कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेरगढ़ थाना प्रभारी और संयुक्त पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से इस बड़ी चोरी का त्वरित खुलासा संभव हो सका है
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वृंदावन यमुना घाट पर नाविकों पर कथित हमला! 10 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर | एंबुलेंस चालक से भी मारपीट का आरोप 🚨 मथुरा-वृन्दावन ब्रेकिंग NEWS 🚨 वृंदावन में निषाद समाज के नाविकों पर कथित हमला! ⚠️ 10 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर 🚑 घायलों को ले जा रही सरकारी एंबुलेंस के चालक से भी मारपीट का आरोप! वृंदावन के यमुना घाट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नाविक अपनी आजीविका के लिए नाव चला रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नाव से यात्रियों को यमुना भ्रमण कराने के बाद किराया देने से इनकार करने लगे। किराया मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निषाद समाज के नाविकों के साथ धारदार हथियारों और सूजों से हमला किया गया। घटना में 10 से अधिक नाविकों के घायल होने की बात सामने आ रही है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि घायल नाविकों को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में भी मारपीट की गई। एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। 👉 दो नाविकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद नाविकों और उनके परिजनों में आक्रोश है। सवाल यह है कि यमुना घाट पर रोजी-रोटी कमाने वाले नाविकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? ⚠️ हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की पुलिस जांच का इंतजार है। 📢 आपके क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है तो हमें जानकारी दें। खबर को शेयर करें ताकि मामला प्रशासन तक पहुंचे। RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्रहैशटैग: #Mathura #Vrindavan #VrindavanNews #MathuraNews #BreakingNews #YamunaGhat #NishadSamaj #Nishad #Boatman #VrindavanBreaking #MathuraBreaking #UPNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #ब्रजकीआवाज #वृंदावन #मथुरा #निषादसमाज #नाविक #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    वृंदावन यमुना घाट पर नाविकों पर कथित हमला! 10 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर | एंबुलेंस चालक से भी मारपीट का आरोप

🚨 मथुरा-वृन्दावन ब्रेकिंग NEWS 🚨

वृंदावन में निषाद समाज के नाविकों पर कथित हमला!
⚠️ 10 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर
🚑 घायलों को ले जा रही सरकारी एंबुलेंस के चालक से भी मारपीट का आरोप!

वृंदावन के यमुना घाट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नाविक अपनी आजीविका के लिए नाव चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग नाव से यात्रियों को यमुना भ्रमण कराने के बाद किराया देने से इनकार करने लगे। किराया मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निषाद समाज के नाविकों के साथ धारदार हथियारों और सूजों से हमला किया गया। घटना में 10 से अधिक नाविकों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि घायल नाविकों को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में भी मारपीट की गई। एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

👉 दो नाविकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद नाविकों और उनके परिजनों में आक्रोश है। सवाल यह है कि यमुना घाट पर रोजी-रोटी कमाने वाले नाविकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?

⚠️ हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की पुलिस जांच का इंतजार है।

📢 आपके क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है तो हमें जानकारी दें। खबर को शेयर करें ताकि मामला प्रशासन तक पहुंचे।

RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्रहैशटैग:
#Mathura #Vrindavan #VrindavanNews #MathuraNews #BreakingNews #YamunaGhat #NishadSamaj #Nishad #Boatman #VrindavanBreaking #MathuraBreaking #UPNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #ब्रजकीआवाज #वृंदावन #मथुरा #निषादसमाज #नाविक #ब्रेकिंगन्यूज
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मथुरा व्यूरो रिपोर्ट मथुरा में ज्वेलरी शॉप से 7 घंटे में 10:30 किलो सोना 15 लाख की नगदी चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
    1
    मथुरा व्यूरो रिपोर्ट मथुरा में ज्वेलरी शॉप से 7 घंटे में 10:30 किलो सोना 15 लाख की नगदी चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • 🔴 वृंदावन यमुना घाट पर नाविकों पर कथित हमला! 10 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर | एंबुलेंस चालक से भी मारपीट का आरोप 🚨 मथुरा-वृन्दावन ब्रेकिंग NEWS 🚨 वृंदावन में निषाद समाज के नाविकों पर कथित हमला! ⚠️ 10 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर 🚑 घायलों को ले जा रही सरकारी एंबुलेंस के चालक से भी मारपीट का आरोप! वृंदावन के यमुना घाट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नाविक अपनी आजीविका के लिए नाव चला रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नाव से यात्रियों को यमुना भ्रमण कराने के बाद किराया देने से इनकार करने लगे। किराया मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निषाद समाज के नाविकों के साथ धारदार हथियारों और सूजों से हमला किया गया। घटना में 10 से अधिक नाविकों के घायल होने की बात सामने आ रही है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि घायल नाविकों को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में भी मारपीट की गई। एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। 👉 दो नाविकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद नाविकों और उनके परिजनों में आक्रोश है। सवाल यह है कि यमुना घाट पर रोजी-रोटी कमाने वाले नाविकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? ⚠️ हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की पुलिस जांच का इंतजार है। 📢 आपके क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है तो हमें जानकारी दें। खबर को शेयर करें ताकि मामला प्रशासन तक पहुंचे। RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्रहैशटैग: #Mathura #Vrindavan #VrindavanNews #MathuraNews #BreakingNews #YamunaGhat #NishadSamaj #Nishad #Boatman #VrindavanBreaking #MathuraBreaking #UPNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #ब्रजकीआवाज #वृंदावन #मथुरा #निषादसमाज #नाविक #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    🔴
वृंदावन यमुना घाट पर नाविकों पर कथित हमला! 10 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर | एंबुलेंस चालक से भी मारपीट का आरोप

🚨 मथुरा-वृन्दावन ब्रेकिंग NEWS 🚨

वृंदावन में निषाद समाज के नाविकों पर कथित हमला!
⚠️ 10 से अधिक घायल, 2 की हालत गंभीर
🚑 घायलों को ले जा रही सरकारी एंबुलेंस के चालक से भी मारपीट का आरोप!

वृंदावन के यमुना घाट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे नाविक अपनी आजीविका के लिए नाव चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग नाव से यात्रियों को यमुना भ्रमण कराने के बाद किराया देने से इनकार करने लगे। किराया मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निषाद समाज के नाविकों के साथ धारदार हथियारों और सूजों से हमला किया गया। घटना में 10 से अधिक नाविकों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि घायल नाविकों को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में भी मारपीट की गई। एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

👉 दो नाविकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद नाविकों और उनके परिजनों में आक्रोश है। सवाल यह है कि यमुना घाट पर रोजी-रोटी कमाने वाले नाविकों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?

⚠️ हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे मामले की पुलिस जांच का इंतजार है।

📢 आपके क्षेत्र में ऐसी घटना हुई है तो हमें जानकारी दें। खबर को शेयर करें ताकि मामला प्रशासन तक पहुंचे।

RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्रहैशटैग:
#Mathura #Vrindavan #VrindavanNews #MathuraNews #BreakingNews #YamunaGhat #NishadSamaj #Nishad #Boatman #VrindavanBreaking #MathuraBreaking #UPNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #ब्रजकीआवाज #वृंदावन #मथुरा #निषादसमाज #नाविक #ब्रेकिंगन्यूज
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • वृंदावन में निषाद नाविकों पर कथित हमला, धारदार हथियारों से वार; 10 से ज्यादा घायल वृंदावन में निषाद नाविकों पर कथित हमला, धारदार हथियारों से वार; 10 से ज्यादा घायल
    1
    वृंदावन में निषाद नाविकों पर कथित हमला, धारदार हथियारों से वार; 10 से ज्यादा घायल
वृंदावन में निषाद नाविकों पर कथित हमला, धारदार हथियारों से वार; 10 से ज्यादा घायल
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.