शहीद उधम सिंह के बलिदान को किया याद, 10 अगस्त को प्रदर्शन का निर्णय शहीद उधम सिंह के बलिदान को किया याद, 10 अगस्त को प्रदर्शन का निर्णय ठाकुरद्वारा। किसान मजदूर यूनियन के कैंप कार्यालय रामूवाला गणेश में शुक्रवार को महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार उधम सिंह का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और देश व किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश समिति के सदस्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन में माइकल ओ'डायर को गोली मारकर अंग्रेजी शासन को करारा जवाब दिया था। इसके बाद अंग्रेज सरकार ने उन्हें 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद उधम सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला प्रवक्ता प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी कंपनियों को बढ़ावा दे रही है और कृषि से जुड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की तैयारी कर रही है। उनका कहना था कि यदि ऐसा समझौता लागू हुआ तो इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ेगा और खेती-किसानी का संकट बढ़ सकता है। जिला महासचिव हरस्वरूप सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कृषि विरोधी नीति का विरोध करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त 2026 को ठाकुरद्वारा में मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों और मजदूरों से संपर्क कर उन्हें इस आंदोलन से जोड़ने की रणनीति भी बनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीर सिंह, उदयवीर सिंह, गगनदीप सिंह, राजकुमार, प्रसनजीत सिंह, रवि सिंगर, नरेश सिंह, रवि चौहान, प्रगट सिंह, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा1
- ग्राम महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर की सड़के बिलकुल ख़राब हो चुकी है और हद से ज्यादा गड्डे हो गए है यहां की सड़क को 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनबाई नहीं हुई है सड़क ख़राब और गड्डो के कारण ग्रामीणों के लोगो चोट लग चुकी है काफ़ी बार और बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है यहां से निकलने में लेकिन ग्रामीणों ने काफ़ी बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनबाई नहीं हुई तालाब बन रखा है सड़को का यहां पर4
- ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश मुरादाबाद स्थित ग्राम महलकपुर निज़ामपुर में सड़क बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है बहुत ज्यादा गड्डे हो गए है काफी लोगो को सड़क के कारण गाड़िया गिर गई और चोट भी पहोची है यहाँ की सड़क 6 साल के आस पास हो गई है कोई भी सुनबाई नहीं हुई है रोड हद से ज्यादा ख़राब है आपसे अनुरोध है सड़क को सही करा दीजिए बहुत लोगो को सड़क की वजह से चोट भी लग चुकी है लोगो को निकलने मे दिक्कत होती है4
- हरिद्वार से दिल्ली आ रही कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है रू 5 करोड़ रुपये की मैक्लारेन स्पोर्ट्स कार कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है1
- रामपुर में हनी तोमर का भव्य स्वागत, युवा जोड़ने का संकल्प1
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- नगरपालिका-6 के फलचौक में सिराज अंसारी की 'बटर्स हार्डवेयर' टकान में लूट और तोडफ़ोड़ की नेपाल से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की खबरे लगातार आ रही हैं, कहीं मुसलामों को उनके धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा हैं तो काही उनकी संपतियों लूटपाट आग जैसे घटनाए सामने आ रही हैं इसी कड़ी में सुनसरी ज़िले के भोक्राहा नरसिंह ग्रामीण फूलचौक में सिराज अंसारी की 'ब्रदर्स हार्डवेयर' दुकान में हिंदुत्ववादी भीड़ ने लूटपाट और तोड़-फोड़ की और दुकान से नकदी व सामान समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। नेपाल से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा और हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक नगरपालिका-6 के फलचौक में सिराज अंसारी की 'बटर्स हार्डवेयर' टकान में लूट और तोडफ़ोड़ की1