Shuru
Apke Nagar Ki App…
*एटा- अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना पिलुआ का किया गया औचक निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा की उपस्थिति में थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
*एटा- अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना पिलुआ का किया गया औचक निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा की उपस्थिति में थाना पिलुआ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवागढ़ जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बताया गया है कि पंचायत प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।2
- Post by Shan Mohammad1
- जलेसर के थाना कोतवाली क्षेत्र में किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग दो से तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फरीदपुर (जैनपुरा) निवासी किसान जुगेन्द्र पाल सिंह के खेत से धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेत, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों और मानव श्रृंखला बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान जुगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वे खेत पर मौजूद नहीं थे।1
- Post by Munendra kumar1
- मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई कल्यानपुर की है। यहां के निवासी रक्षपाल पुत्र रामभरोसे (उम्र लगभग 70 वर्ष) के घर पर रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया।बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले गृहस्वामी रक्षपाल को निशाना बनाया और उन्हें बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की।पीड़ित परिवार में स्नेहलता पत्नी शत्रुघ्न उर्फ उदयवीर सिंह, सुदामा देवी पत्नी रक्षपाल सिंह और उदयवीर पुत्र रक्षपाल सिंह को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। सभी को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया गृहस्वामी रक्षपाल के अनुसार, बदमाश घर में रखे कीमती सामान को अपने साथ ले गए। लूटे गए सामान में एक सोने का हार, एक लर, एक जोड़ी सोने के झाले, चार सोने की अंगूठियां, बच्चों के दो सोने के आभूषण, दो चांदी के आभूषण, बच्चों के हाथों के खड़ुआ, दो चांदी की कंधनी, तीन जोड़ी पायल, करीब 20 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन शामिल है। पीड़ित के मुताबिक लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी वहीं पुलिस ने पीड़ित की तारीफ पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे।2
- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्याणपुर (मुड़ई)में आधी रात घर में घुसकर लूटपाट, परिवार को पीटकर बदमाश फरार — गांव में दहशत का माहौल,,1
- कासगंज में चामुंडा देवी मंदिर के पास लगने वाले मेले में लड़की का डांस तेजी से वायरल हो रहा है1
- फिरोजाबाद के बाईपास पर हुआ एक्सीडेंट और कहीं व्यक्तियों की उसमें मौत हो गई1