सलाह नहीं, सहयोग की रखें भावना: डॉ. पाण्डेय, संगठन से जुड़ने वाले हर सदस्य को उत्सव मूर्ति की तरह नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान देना चाहिए सलाह नहीं, सहयोग की रखें भावना: डॉ. पाण्डेय बारां, 11 मई। भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डे ने आह्वान किया है कि समय अब सलाह का नहीं, सहयोग का है। संगठन से जुड़ने वाले हर सदस्य को उत्सव मूर्ति की तरह नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान देना चाहिए। डॉ. पाण्डेय प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के पद्मिनी सभागार में इतिहास संकलन समिति चित्तौड़ प्रांत की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास संकलन योजना का मूल कार्य भारतीय ज्ञान परम्परा की श्रेष्ठता को पुनर्स्थापित करना है और इसी लक्ष्य को सामने रखकर हर सदस्य, हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्धारण और निर्वहन करे। भारत के गौरवशाली, स्वाभिमानी, शौर्यपूर्ण इतिहास को पुनः जन-जन के मानस पटल पर स्थापित करने के लिए अभी कड़ी तपस्या करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के लिए समय का दान करें। भारत माता व इतिहास पुरुष के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने धर्मो रक्षति रक्षितः श्लोक को उद्धृत करते हुए कार्यकर्ताओं से सत्य, न्याय, कर्तव्य परायण, सदाचारी व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया। दो सत्रों में हुई इस बैठक के दूसरे सत्र में प्रांत अध्यक्ष प्रो. जीवन सिंह खरकवाल ने तीन साल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही आह्वान किया कि हमें अपने बुजुर्गों की कहानियों को सुनकर संकलित करना होगा, यही भारत के मूल इतिहास के संकलन का मार्ग प्रशस्त होगा। इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय मंत्री प्रो. शिव कुमार मिश्रा ने दायित्ववान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दायित्व कैसा भी हो, वे अपने कार्य से उस दायित्व को महत्वपूर्ण बनाकर उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशो में भी भारत के इतिहास को पढ़ा जा रहा है, ऐसे में हमें भारत राष्ट्र के स्वाभिमानी इतिहास को दुनिया के सामने रखना होगा। राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन सचिव डॉ मोहनलाल साहू ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहॉ की संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का प्रवास करें ओर वार्षिक कार्ययोजना कि नियमित कार्य करते रहे! कोटा संभाग से डॉ आदित्य गुप्ता अध्यक्ष, डॉ बाबूलाल भाट प्रांत उपाध्यक्ष, डॉ सुरेश मेघवाल अध्यक्ष इकाई बारां, डॉ हेमलता वैष्णव, जिला महासचिव नवनीत स्वरूप, जिला मंत्री यशोदा मेघवाल, महिला प्रमुख, युवा इतिहासकार, महिला इतिहासकार कॉलेज इतिहासकारों ने भाग लिया।

- ऐतिहासिक आगमन: 27 साल बाद भीमसागर-छत्रपुरा की धरा पर पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे1
- राजस्थान के कोटा में कोरोना काल के दौरान एक व्यक्ति का ट्रक धोखाधड़ी से बेच दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि उसे ही धमका रही है। न्याय न मिलने पर उसने आत्महत्या तक की धमकी दी है।1
- छबड़ा में 10मई,2026 रविवार स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। 📍 “जल बदलिये, जीवन बदलिये” अभियान के तहत छबड़ा कस्बे के सिंघवी पैलेस होटल एण्ड रिसोर्ट में रविवार,10 मई 2026 को सायं 5:15 बजे से 7:15 बजे तक टीम अमृत कोटा द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली,शुद्ध जल के महत्व एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। “पहला सुख निरोगी काया” की भावना को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन छबड़ा कस्बे में पहली बार सम्पन्न हुआ जिसमें छबड़ा के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।टीम अमृत से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता एस.एल. नागर ने बताया कि कोटा से आई टीम अमृत के सदस्यों ने केंगन जल के बारे में अन्य जल से डेमों करते हुए केंगन जल की जानकारी दी गयी।आज हम देखे तो भूमि,जल,वायु और खाने का अन्न भी जहरीला हो गया है।ऐसे में हर घर मे कोई ना कोई बीमारी घर कर गयी है।कोविड के बाद आज हार्ड अटैक के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है,व्यक्ति की इम्यूनिटी लगातार घट रही है।ऐसे में यदि हम जल की गुणवत्ता सुधार लेते है तो हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते है।यदि आपको केंगन के बारे में ओर अधिक जानना है और यह मशीन लगानी है तो आज ही बिना देरी के संपर्क करें। 📞 पंजीकरण एवं जानकारी हेतु संपर्क करें: 9413006192 ✨ समय निकालें, स्वास्थ्य अपनाएँ और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँ। — टीम अमृत कोटा मशीन का इन स्थानों पर विजिट कर सकते है। #ओशो आशीष ध्यान केंद्र, अमीरपुर खेड़ी,भुवाखेड़ी। #क्या कीर्ति लाइफ केअर,इंद्रा कॉलोनी छबड़ा4
- नगर भ्रमण व दधि मंगल के साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन संपन्न, घट्टी गांव में बही भक्ति रसधार जानकारी सोमवार दोपहर 3 बजे मिली भंवरगढ़ क्षेत्र के घट्टी गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का प्रातः नगर भ्रमण व दधि मंगल के साथ समापन हुआ। 24 घंटे तक चले संकीर्तन में राजस्थान सहित वृंदावन, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल से आई कीर्तन मंडलियों ने हरिनाम का गुणगान किया। नेहरूपुरा, बालापुरा, नाटई व परानियां सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विधायक डॉ. ललित मीणा ने भी आयोजन में पहुंचकर सेवा कार्य में सहयोग किया। विशाल पंडाल में गूंजते भजनों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।1
- पनवड़ा का मेला का माहोल देख सकते दोस्तो जोकि श्योपुर जिले में पड़ता है और मां दुर्गे का मंदिर भी है1
- समरानियां कस्बे के नारायण खेड़ा रोड़ पर सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग। मौके पर लोगों द्वारा काम रूकवाने की मिल रही है जानकारी। समरानियां कस्बे के नारायण खेड़ा रोड़ पर सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग। मौके पर लोगों द्वारा काम रूकवाने की मिल रही है जानकारी।1
- श्योपुर जिले में गर्मी का मिजाज बदलने लगा है और अभी तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है लेकिन काले बादल अपना रुक बदलने लगे है1
- पनवाड़ के बालचंद नागर नामक ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में धोखाधड़ी का शिकार हुए उनके ट्रक मामले में खानपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कोटा व झालावाड़ पुलिस पर भ्रष्टाचार और उन्हें फंसाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।1