80 करोड़ की ड्रग्स कमाई पर चला पुलिस का बुलडोजर: NDPS आरोपी बाबू उर्फ रियाज की अवैध संपत्ति सीज शाहजहाँपुर। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शाहजहाँपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बाबू उर्फ रियाज की करीब 80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को सीज/फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई SAFEMA कोर्ट, दिल्ली के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की थी, जिसे अब विधिक प्रक्रिया के तहत फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार संपत्ति सीज होने के बाद आरोपी अब इस अवैध संपत्ति को न बेच सकेगा और न ही इसका कोई हस्तांतरण या दुरुपयोग कर पाएगा। यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। आरोपी का विवरण बाबू उर्फ रियाज पुत्र सरताज, निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) लंबा आपराधिक इतिहास आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, शाहजहाँपुर, बरेली और दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 से 2025 तक उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर मामलों में कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। संयुक्त पुलिस टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई सीज/फ्रीज की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर, तहसीलदार तिलहर समेत शाहजहाँपुर व मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर /नगर वायरल आयुक्त पर कार्यवाही को लेकर समाजसेवी ने ली समाधि भले ही शहीदों की नई प्रतिमाएं नगर निगम द्वारा लगवा दी गई है लेकिन शहीदों का अपमान और जिम्मेदार पर कार्रवाई न होने के कारण लोगों में आज भी आक्रोश है गुरुवार को समाज से भी नवी सलमान खान ने नगर आयुक्त को निलंबित करने की मांग करते हुए नदी के किनारे समाधि ली और मीडिया से बात करते हुए कहा की शहीदों के अपमान वापस नहीं आ सकता लेकिन इस अपमान के बदले नगर आयुक्त पर भी कार्रवाई होना चाहिए और जिस बुलडोजर से प्रतिमाएं तोड़ी गई है उस बुलडोजर को सीज किया जाना चाहिए सलमान ने मांग की है कि मुख्यमंत्री खुद शाहजहांपुर आकर स्थापित की गई नई प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करें और देशभक्तों से इस घटना को लेकर अफसोस व्यक्त करें और नगर आयुक्त पर कार्रवाई करें1
- *जनपद शाहजहाँपुर व जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज पुत्र सरताज निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, कस्बा व थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित लगभग 80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को सीज/फ्रीज किए जाने के संबंध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी तिलहर, शाहजहाँपुर महोदय की बाइट।*1
- शाहजहाँपुर। जनपद में शहीदों की प्रतिमाएं खंडित किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस अपमान के खिलाफ अपना आक्रोश जताने के लिए समाजसेवी सलमान खान ने खन्नौत नदी के किनारे एक गहरा गड्ढा (कब्र) खोदकर उसमें 'जीवित समाधि' ले ली। करीब तीन घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल हरदोई। जनपद में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भगवान श्रीराम पर कथित अश्लील व अमर्यादित टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि एक सभा के दौरान कथित सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम और वाल्मीकि रामायण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन भी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस मामले में कार्रवाई होती है और क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by Harshdeep Mishra1
- Post by विवेक मिश्र1