रोजा इफ्तार कर मांगी गई देश में अमन चैन के लिए दुआएं सैकड़ो लोग हुए शामिल मुकद्दस माह ए रमज़ान में रोज़ा इफ्तार का सिलसिला जारी व्यवसायी यामीन सिद्दीकी ने कराया रोज़ा इफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। मुक़द्दस माह ए रमजान में रोजा इफ्तार का सिलसिला जारी है। व्यवसायी यामीन सिद्दीकी के द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार किया और नमाज पढ़ने के बाद दुआएं मांगी। मंगलवार को रसूलाबाद कस्बे के झींझक मार्ग विकास नगर में व्यवसायी यामीन सिद्दीकी की जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार किया। इसके बाद पेश हाजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इस मौके पर मुजम्मिल सिद्दीकी, मुबीन सिद्दीकी, औसाफ़ अली,हाजी फैजान खान, दिलशाद खान,सहादत हुसैन, ताहिर सिद्दीकी,शाहरुख मंसूरी,गोलू राईन, आसिफ राईन आदि रहे।
रोजा इफ्तार कर मांगी गई देश में अमन चैन के लिए दुआएं सैकड़ो लोग हुए शामिल मुकद्दस माह ए रमज़ान में रोज़ा इफ्तार का सिलसिला जारी व्यवसायी यामीन सिद्दीकी ने कराया रोज़ा इफ्तार रसूलाबाद कानपुर देहात। मुक़द्दस माह ए रमजान में रोजा इफ्तार का सिलसिला जारी है। व्यवसायी यामीन सिद्दीकी के द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार किया और नमाज पढ़ने के बाद दुआएं मांगी। मंगलवार
को रसूलाबाद कस्बे के झींझक मार्ग विकास नगर में व्यवसायी यामीन सिद्दीकी की जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार किया। इसके बाद पेश हाजी अब्दुल रऊफ खान बकाई ने मगरिब की नमाज अदा कराई। इस मौके पर मुजम्मिल सिद्दीकी, मुबीन सिद्दीकी, औसाफ़ अली,हाजी फैजान खान, दिलशाद खान,सहादत हुसैन, ताहिर सिद्दीकी,शाहरुख मंसूरी,गोलू राईन, आसिफ राईन आदि रहे।
- रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।2
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिलेंडर मामले पर बयान -1
- घरेलू गैस की किल्लत एजेंसी में भीड़ बढ़ी गैस सिलेंडर कई दिनों बाद आने के कारण एजेंसी पर भीड़ जमा हुई1
- लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय आठ बाइक सवार लुटेरों ने कार रोककर वारदात को दिया अंजाम, पूरी बारात सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंची उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में दिनदहाड़े बारात के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से वापस औरैया अपने घर लौट रही बारात की कार को बीच रास्ते में रोककर बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बारात वापस अपने घर औरैया लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों ने बारात की कार को घेरकर रोक लिया। अचानक हुए हमले से बाराती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दूल्हे और कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान करीब पांच से छह बदमाश कार के अंदर घुस गए और दुल्हन को डराते-धमकाते हुए उसके कानों के कुंडल समेत अन्य जेवर छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, इस घटना से आक्रोशित और सहमे बारातियों ने घर लौटने के बजाय सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। कोतवाली में दुल्हन ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जबकि दूल्हे, ड्राइवर और अन्य बारातियों ने भी लुटेरों की संख्या और वारदात के तरीके की जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- चेन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड चौकी के पास एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी, जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 11 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर बारा सिरोही नहर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त अमित कुमार निवासी हनुमंत विहार घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी आदित्य सोनकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा ₹9,200 नकद बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट – पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ2
- जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी अनजान बम्बे में गिर जाते हैं बच्चे, बरसात में तो गाँव मे जाना होता मुश्किल रसूलाबाद कानपुर देहात। ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान है लगभग चार वर्ष पहले ठेकेदार अधूरी पुलिया का काम छोड़कर चला गया जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।बारापुर व धर्मूपुर को जोड़ने वाली बंबा की पुलिया पर स्लैब लेंटर न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार ग्रामीणों ने समस्या को रखा लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सैकड़ों लोगों का उक्त टूटी पुलिया से आना-जाना होता है। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। रसूलाबाद क्षेत्र के बारापुर में निकली बिरहुन माइनर में पुलिया नहीं बनी स्थानीय ग्रामीणों ने अपने पैसे से कुलावा डालकर मिट्टी से पाटकर आवाजाही आस्थायी रूप से शुरू की है। ग्रामीण सुभाष,नीरज कुमार, शैलेंद्र यादव,कल्लू, रघुवंश, शिवम, कन्हैया ,पिंटू पाल, बृजेश, राजू ने बताया कि चार वर्षों से समस्या है। कसमढा बंबा से निकली माइनर बिरहुन,लक्कापुरवा, बारापुर, कनपटियापुर होते हुए मल्हपुर तक जाती है। इस समस्या को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।1