मितौली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 345 मरीजों का पंजीकरण राष्ट्रीय प्रवक्ता जुगल किशोर ने किया मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, 345 मरीजों का हुआ पंजीकरण लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली परिसर में सोमवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ और सीएचसी मितौली के संयुक्त तत्वावधान में विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद माननीय जुगल किशोर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने उपस्थित जनसमूह और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अनिद्रा, अवसाद, चक्कर आना, बेहोशी के दौरे, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, तनाव, आत्महत्या की प्रवृत्ति जैसे कई मानसिक रोग समय पर पहचान और उपचार से ठीक हो सकते हैं। उन्होंने समाज में प्रचलित झाड़-फूंक, ऊपरी शक्ति या अंधविश्वास जैसी भ्रांतियों से दूर रहने और बिना झिझक चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने क्षेत्र से आए लोगों, सीएचओ, आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों को मानसिक रोगों से संबंधित जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। शिविर में चिन्हित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं और पुराने मरीजों का फॉलोअप कर परामर्श प्रदान किया गया। साइक्रियाट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पांडेय ने मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 9120984643 तथा टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 (24×7) की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में संपर्क करने की अपील की। साथ ही मरीजों को नियमित इलाज के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को सीएचसी मितौली आने की सलाह दी गई। शिविर में कुल 345 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जबकि 70 मानसिक रोगियों का परीक्षण कर साइक्रियाट्रिक नर्स विवेक कुमार मित्तल द्वारा दवा वितरित की गई। नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ ने एक मरीज की बुद्धिमत्ता जांच की। वहीं एनसीडी काउंसलर राघवेंद्र प्रताप सिंह और अमृता शुक्ला ने मरीजों का ब्लड शुगर और बीपी परीक्षण किया। लैब तकनीशियन शिवेंद्र सिंह और आकाश वर्मा ने 240 मरीजों के लैब टेस्ट किए। कार्यक्रम में सीएचसी मितौली के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. के.के. भार्गव, डॉ. अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, अमित सक्सेना, शिल्पा बाजपेई, सरिता मिश्रा सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद

- लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- Post by Anuj1
- मार....मार....मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त, लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की गई है। पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवालीसदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। क्या है पूरा मामला? मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र का है, जहाँ स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4 (2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साक्ष्य संकलन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। अभियुक्त की गिरफ्तारी और पहचान थाना कोतवाली सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामित और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है: * नामः सुहेब अली * पिता का नाम: रोज अली * निवासी: मोहनपुरवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस टीम ने आरोपी को उसके छिपने के संभावित ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई।न्यायालय में पेशी और पुलिस का संदेश गिरफ्तार अभियुक्त सुहेब अली को पुलिस सुरक्षा में विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लखीमपुर खीरी पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है और अपराध मुक्त जनपद बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी कस्बा खीरी में भी ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां सिलाई मास्टर की दुकानों पर एक से बढ़कर एक लेडीज़ सूट तैयार किए जा रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों और नए-नए डिजाइनों से दुकानें सजी हुई नजर आ रही हैं। खास तौर पर लड़कियों और महिलाओं के लिए आकर्षक और खूबसूरत सूट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर वे ईद के मौके पर खास दिखना चाहती हैं। दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक सिलाई का काम लगातार चल रहा है। सिलाई मास्टर भी लोगों के कपड़े समय पर तैयार करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। ईद के करीब आते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे बाजार में भी काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। सिलाई मास्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे-वैसे काम भी बढ़ जाता है। इन दिनों काफी ऑर्डर मिल रहे हैं और लोग नए-नए डिजाइन के सूट सिलवाने के लिए आ रहे हैं। कोशिश यही रहती है कि सभी ग्राहकों के कपड़े ईद से पहले तैयार कर दिए जाएं ईद का त्योहार खुशियों और नई उमंगों का त्योहार होता है, और इसी खुशी को खास बनाने के लिए लोग नए कपड़े पहनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों सिलाई मास्टर की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिल रही है।1
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की गई है। पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। क्या है पूरा मामला? मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र का है, जहाँ स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साक्ष्य संकलन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। अभियुक्त की गिरफ्तारी और पहचान थाना कोतवाली सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामित और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है: * नाम: सुहेब अली * पिता का नाम: रोज अली * निवासी: मोहनपुरवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस टीम ने आरोपी को उसके छिपने के संभावित ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई। न्यायालय में पेशी और पुलिस का संदेश गिरफ्तार अभियुक्त सुहेब अली को पुलिस सुरक्षा में विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लखीमपुर खीरी पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है और अपराध मुक्त जनपद बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी। रमज़ान माह के अवसर पर कस्बा खीरी के मोहल्ला कटरा में नगर पंचायत सदस्य अलीमुद्दीन ने अपने आवास के पास मैदान में सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन कराया। मगरिब की अज़ान के बाद रोज़ेदारों ने खजूर व पानी से रोज़ा खोला और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इफ्तार के बाद मेहमानों के लिए बिरयानी सहित अन्य व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में फहीम अहमद, फरीद अहमद, अतीक अहमद उर्फ बाबा, पप्पू मारुति, चुन्ना खान, रफीक अहमद, ताज अहमद व लल्ला बशीर समेत कई लोग मौजूद रहे।1