आजमगढ़ : अतरौलिया पुलिस और गोतशकरों में मुठभेड़, एक हिस्ट्रीशीटर घायल और गिरफ्तार आजमगढ़ l जिले के थाना अतरौलिया पुलिस ने गोतस्करी करने वाले एक बड़े गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। टोल बैरियर तोड़कर भागे थे तस्कर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को उप-निरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा और उप-निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ गोतस्कर एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को लादकर वध के लिए राजेसुल्तानपुर की ओर ले जा रहे हैं। अचलीपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर पिकअप चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का बैरियर तक तोड़ दिया। इसके बाद वे ग्राम गोपालीपट्टी नहर के पास वाहन छोड़कर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गए। मौके से लावारिस हालत में मिली पिकअप से 05 प्रतिबंधित गोवंशीय पशु और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में थाना अतरौलिया में मु.अ.सं.-292/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान संतोष यादव, संतोष सरोज और शमीम के नाम प्रकाश में आए। मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 31 जुलाई की सुबह करीब 04:20 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड, सुखीपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कटका की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में संतोष यादव पुत्र निरंजन यादव (निवासी: समस्तीपुर, थाना जहानागंज, उम्र 24 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। बरामदगी और आपराधिक इतिहास मौके से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) 01 जिंदा कारतूस 01 खोखा कारतूस 01 स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल इस नई घटना के संबंध में थाना अतरौलिया में मु.अ.सं.-303/26 धारा 109(1) BNS और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी संतोष यादव एक खूंखार हिस्ट्रीशीटर (HS-3B) है। इसके खिलाफ जहानागंज, तरवा, रानी की सराय और अतरौलिया थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, धोखाधड़ी, गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों के लगभग 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, एसडीएम कार्यालय पहुँच कर पिड़ित ने न्याय के संबंध में गुहार लगाया। आप लोगो को बतादे कि तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव मटियारी निवासी धर्मराज पांल तहसील केराकत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कब्जा हटाने के संबंध में, वही पिड़ित धर्मराज पाल ने बताया कि भीटा का जमीन कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया हूँ, वही पिड़ित शुरू एप के माध्यम से जिलाधिकारी से कब्जा हटवाने के संबंध में, गुहार लगाया।3
- महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक3
- देवरिया। कारोबारी ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, धमकी और दुकान पर कब्जे की आशंका जताई1
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- 🚩 कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद अम्बेडकर नगर में तैयारियां पूरी – जिलाधिकारी ईशा प्रिया श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जनपद में 78 सेक्टर और 9 विशेष स्टैटिक सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती, कंट्रोल रूम की स्थापना, घाटों पर गोताखोर, सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम तथा कांवड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हर हर महादेव! 🚩🔱1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- Post by नवोदय वार्ता1