logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काँयछी गांव को मिला पक्का सम्पर्क मार्ग, DM इटावा की पहल रंग लाई चकरनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले काँयछी गांव के लिए वर्षों से लंबित संपर्क मार्ग की समस्या अब आखिरकार खत्म हो गई है। शुभ्रान्त कुमार शुक्ल (जिलाधिकारी, इटावा) की प्रभावी पैरवी के चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग को शासन से मंजूरी मिल गई है। ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर कई प्रशासनिक अधिकारी आए और गए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस बार जिलाधिकारी इटावा के रूप में तैनात IAS शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और शासन स्तर तक मजबूत पैरवी कर रास्ते के नवनिर्माण कार्य को स्वीकृति दिला दी। अब इस मार्ग के बनने से काँयछी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क न केवल गांव को बेहतर कनेक्टिविटी देगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान बनाएगी। जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल से चकरनगर क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। जैसे ही इस खबर की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल का मूलमंत्र "जनहित सर्वोपरी" एक बार फिर साकार होता नजर आया है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल कायम हुई

10 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
f881bda6-823e-4347-b277-e5eac5122997

काँयछी गांव को मिला पक्का सम्पर्क मार्ग, DM इटावा की पहल रंग लाई चकरनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले काँयछी गांव के लिए वर्षों से लंबित संपर्क मार्ग की समस्या अब आखिरकार खत्म हो गई है। शुभ्रान्त कुमार शुक्ल (जिलाधिकारी, इटावा) की प्रभावी पैरवी के चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग को शासन से मंजूरी मिल गई है। ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर कई प्रशासनिक अधिकारी आए और गए, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस बार जिलाधिकारी इटावा के रूप में तैनात IAS शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और शासन स्तर तक मजबूत पैरवी कर रास्ते के नवनिर्माण कार्य को स्वीकृति दिला दी। अब इस मार्ग के बनने से काँयछी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह सड़क न केवल गांव को बेहतर कनेक्टिविटी देगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान बनाएगी। जिलाधिकारी की इस सराहनीय पहल से चकरनगर क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। जैसे ही इस खबर की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल का मूलमंत्र "जनहित सर्वोपरी" एक बार फिर साकार होता नजर आया है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल कायम हुई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    2
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल
जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. 
बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत.
कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इटावा सिंचाई खण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सिरसा नदी सफाई सिर्फ दिखावा किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
    1
    इटावा सिंचाई खण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सिरसा नदी सफाई सिर्फ दिखावा 
किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    4 min ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    1
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
    1
    अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा।
सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक  स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.