पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा/टूटा टाइल्स/11 महीना पहले पीएम ने किया था उद्घाटन। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अराइवल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से भड़भड़ाकर टाइल्स टूटकर गिरने लगे. टर्मिनल के एक हिस्से की दीवार पर लगे टाइल्स अचानक से उखड़ कर जमीन पर गिर गए. इससे मामूली तौर पर एक सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ. वहीं गनीमत रही कि वहां मौजूद यात्री या किसी अन्य को टाइल्स गिरने से चोट नहीं आई. हालांकि अचानक से टाइल्स गिरने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए हैरानी देखी गई क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या हुआ जिससे टाइल्स टूटकर नीचे गिरे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है, जो यात्रियों की क्षमता को सालाना 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ से अधिक कर देगा. यह 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोल दिया गया. ऐसे में मात्र 11 महीने बाद ही दीवार की टाइल्स टूटने से लोगों में यह सवाल भी उठा कि कहीं निर्माण गुणवत्ता की कमी तो नहीं रही.
पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा/टूटा टाइल्स/11 महीना पहले पीएम ने किया था उद्घाटन। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अराइवल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से भड़भड़ाकर टाइल्स टूटकर गिरने लगे. टर्मिनल के एक हिस्से की दीवार पर लगे टाइल्स अचानक से उखड़ कर जमीन पर गिर गए. इससे मामूली तौर पर एक सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ. वहीं गनीमत रही कि वहां मौजूद यात्री या किसी अन्य को टाइल्स गिरने से चोट नहीं आई. हालांकि अचानक से टाइल्स गिरने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए हैरानी देखी गई क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा
था कि ऐसा क्या हुआ जिससे टाइल्स टूटकर नीचे गिरे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है, जो यात्रियों की क्षमता को सालाना 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ से अधिक कर देगा. यह 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोल दिया गया. ऐसे में मात्र 11 महीने बाद ही दीवार की टाइल्स टूटने से लोगों में यह सवाल भी उठा कि कहीं निर्माण गुणवत्ता की कमी तो नहीं रही.
- पश्चिम बंगाल के गारबेटा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जोरदार हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में “जय श्री राम” बोलने पर आपत्ति जताई जाती है और ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो भगवान राम का नाम लेना ही गलत हो। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू त्योहारों—जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं—पर पाबंदियां लगाई जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कराया जाता है। योगी ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार देते हुए कहा कि बंगाल में वही हालात बन रहे हैं, जो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीति को समझें और बदलाव के लिए वोट करें। अब देखना होगा कि योगी के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या जवाब देती हैं।1
- बच्चा का दवा है पर केजी डोज है1
- आज शाम करीब 5:30 बजे, गांधी मैदान के पास तैनात डॉल्फिन-01 की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति कारगिल चौक से गांधी मैदान गेट नंबर 04 की तरफ बदहवास स्थिति में रोते हुए भागा चला आ रहा है। उस पिता की गोद में उसकी बीमार बच्ची थी । शहर में बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंधों के कारण उक्त व्यक्ति को पटना जंक्शन जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिल पा रहा था। थक-हारकर और कोई विकल्प न देख पिता अपनी बच्ची को गोद में लिए पैदल ही जंक्शन की ओर दौड़ने लगे। मामले की गंभीरता और पिता की बेबसी को देखते हुए डॉल्फिन-01 के पुलिसकर्मियों ने बिना समय गवाए अपनी सरकारी गाड़ी रोकी। टीम ने तुरंत पिता और बीमार बच्ची को सुरक्षित वाहन में बिठाया और भारी भीड़ व ट्रैफिक के बीच से निकालते हुए उन्हें सुरक्षित पटना जंक्शन पहुँचाया। #ApnaCityTakNews #Patna #VairlNews #PatnaPolice1
- फतुहा पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर हुए बाइक लुट कि घटना का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को लूटी गई बाइक और लूट में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया।1
- शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?2
- Post by Spiderman1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर… ऐतिहासिक गांधी मैदान और कारगिल चौक आज महिला शक्ति के नारों से गूंज उठा… 33% महिला आरक्षण के समर्थन में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं… एनडीए के ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में भारी भीड़ देखने को मिली… तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में तख्तियां और झंडे लिए महिलाएं अपने अधिकार की आवाज बुलंद कर रही हैं… हर तरफ एक ही मांग—महिला आरक्षण लागू करो… मैं इस वक्त गांधी मैदान में मौजूद हूं… जहां हजारों महिलाएं इकट्ठा हुई हैं… यहां NDA की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया है… रैली में शामिल महिलाओं का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें राजनीति में बराबरी का हक मिले… “33% आरक्षण हमारा अधिकार है… इसे अब और टाला नहीं जाना चाहिए…” इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए… उन्होंने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा… उन्होंने कहा— “महिला आरक्षण सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प है… विपक्ष इस ऐतिहासिक कदम में बाधा डाल रहा है…” मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जो महिलाएं सशक्तिकरण के रास्ते में बाधा डालेंगे, जनता उन्हें आने वाले समय में जवाब देगी… पटना से महिला शक्ति का यह बड़ा संदेश है कि अब महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा…1
- Post by Uday kumar singh1