logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमतरी में CAF जवान की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद किराए के मकान में रह रहा था जवान, पुलिस जांच में जुटी धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जवान का शव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जवान सूरजपुर में पदस्थ था और हाल ही में पश्चिम बंगाल एवं असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को घटना की एक संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जवान को शराब सेवन से मना किया था, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। जवान की अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। वहीं बटालियन परिसर में भी घटना के बाद तनाव और दुख का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

1 hr ago
user_प्रकाश जोशी
प्रकाश जोशी
Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
102707b1-99c8-43f3-9b08-03b9d10c28e2

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बुजुर्ग पत्रकार को कथित तौर पर अपराधी बनाया गया है। इस घटना ने पूरे पत्रकार जगत को झकझोर दिया है और प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बुजुर्ग पत्रकार को कथित तौर पर अपराधी बनाया गया है। इस घटना ने पूरे पत्रकार जगत को झकझोर दिया है और प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोपियों में एक आरोपी एक भाजपा नेता बताया जा रहा है
    1
    चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोपियों में एक आरोपी एक भाजपा नेता बताया जा रहा है
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    2
    पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन बोले जनता परेशान, शिकायतें कागजों तक सीमित, 11 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता एवं खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अवैध शराब कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहती है प्रदेश की जनता। सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन बोले जनता परेशान, शिकायतें कागजों तक सीमित, 11 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता एवं खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अवैध शराब कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहती है प्रदेश की जनता।
    1
    सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन बोले  जनता परेशान, शिकायतें कागजों तक सीमित,

11 मई सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार 
कांग्रेस नेता एवं खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा और अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और अवैध शराब कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहती है प्रदेश की जनता।

    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    10 min ago
  • नल अंदर से फूटा हुआ है जमीन से निकल कर पानी निकल रहा हे जल्द से जल्द इसे ठीक करे पानी निकल कर बहे रहा है जमीन के निचे से फूटा हुआ है पाइप लाइन
    1
    नल अंदर से फूटा हुआ है जमीन से निकल कर पानी निकल रहा हे 
जल्द से जल्द इसे ठीक करे पानी निकल कर बहे रहा है जमीन के निचे से फूटा हुआ है पाइप लाइन
    user_Sheikh Meraj
    Sheikh Meraj
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बलौदा बाजार मुख्यालय से माल वाहन गाड़ियां यात्रियों को बिठाकर गुजर रही हैं, जिससे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। ये गाड़ियां बिना रोक-टोक सड़कों पर चल रही हैं। अब यह देखना होगा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    बलौदा बाजार मुख्यालय से माल वाहन गाड़ियां यात्रियों को बिठाकर गुजर रही हैं, जिससे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। ये गाड़ियां बिना रोक-टोक सड़कों पर चल रही हैं। अब यह देखना होगा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी विशेष पूजा की गई, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।
    10
    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी से पहले एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी विशेष पूजा की गई, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त।। Kawardha Chattisgarh News कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त कबीरधाम पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़े भी जप्त किए हैं। मृतक भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र निवासी पैठूपारा 10 मई को आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात ठाकुर पारा स्थित मकान में वह गंभीर हालत में मिला, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और आरोपी ने मृतक को जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ठाकुर पारा कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
    4
    कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त।। Kawardha Chattisgarh News 
कवर्धा हत्या कांड में आरोपी गिरफ्तार, रक्तरंजित कपड़े जप्त
कबीरधाम पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़े भी जप्त किए हैं।
मृतक भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र निवासी पैठूपारा 10 मई को आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात ठाकुर पारा स्थित मकान में वह गंभीर हालत में मिला, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और आरोपी ने मृतक को जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर (33 वर्ष) निवासी ठाकुर पारा कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 min ago
  • जनपद के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार ने पैदल चल रही महिला को मारी ठोकर सिर और पैर में आई गंभीर चोंट दरअसल पूरा घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला में स्थित जनपद पंचायत के सामने का है जहाँ पर सोमवार कि दोपहर 1:30 बजे के एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने रोड़ में पैदल चल रही एक महिला को जबरदस्त ठोंकर मर दिया हादसे में महिला कि सिर और पैर में गंभीर चोट आई है जिनको परिजनों अपने हाथो में उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ पर महिला कि उपचार जारी हैं.
    1
    जनपद के सामने तेज रफ़्तार बाइक सवार ने पैदल चल रही महिला को मारी ठोकर सिर और पैर में आई गंभीर चोंट 
दरअसल पूरा घटना बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला में स्थित जनपद पंचायत के सामने का है जहाँ पर सोमवार कि दोपहर 1:30 बजे के एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने रोड़ में पैदल चल रही एक महिला को जबरदस्त ठोंकर मर दिया हादसे में महिला कि सिर और पैर में गंभीर चोट आई है जिनको परिजनों अपने हाथो में उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ पर महिला कि उपचार जारी हैं.
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.