Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के करैरा अनुविभाग के सलैया गाँव में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने अमोला थाना प्रभारी पर शराब माफिया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले ने क्षेत्र में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ranu rajput पत्रकार
मध्य प्रदेश के करैरा अनुविभाग के सलैया गाँव में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने अमोला थाना प्रभारी पर शराब माफिया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले ने क्षेत्र में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करैरा में बगीचा सरकार मंदिर पर चले लाठी डंडे, मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने जानकारी के अनुसार करेरा में बगीचा सरकार मंदिर पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अब जिसका CCTV फुटेज में दिखी पूरी हलचल, दो पक्षों के बीच विवाद का मामला… सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।1
- इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 मामलों में वांछित आदतन अपराधी अवैध शराब और हथियार सहित गिरफ्तार दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी पर जिले के अलग-अलग थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ से आरोपी सागर यादव निवासी बसई जीव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी करीब 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर यादव एक खतरनाक और शातिर आदतन अपराधी है, जिसकी कई मामलों में पुलिस को तलाश थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक अवतार सिंह यादव सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- कलेक्टर ने लैब में पहुंचकर स्वयं का कराया लैब में परीक्षण लैब टेक्नीशियन के फूले हाथ पैर.... कलेक्टर ने स्वयं का मलेरिया परीक्षण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने उपस्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ में मलेरिया का परीक्षण कैसे किया जाता है, मेरा मलेरिया का परीक्षण कीजिए। जिस पर सीएचओ ने तुरंत कलेक्टर श्री वर्मा का मलेरिया किट निकालकर मलेरिया का परीक्षण किया। जिसका 10 मिनिट बाद रिजल्ट आया, उक्त रिजल्ट नेगेटिव था। इसी प्रकार उन्होंने सीएचओ से केन्द्र के संबंध में अन्य जानकारी भी ली।1
- झांसी, एक होटल में युवक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ... झाँसी थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक होटल के कमरे में युवक एवं युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री लक्ष्मीकांत गौतम की वीडियो बाइट1
- शिवपुरी। “समाज से बढ़कर कुछ नहीं होता, व्यक्ति नहीं समाज काम आता है” — पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा शिवपुरी। “समाज से बढ़कर कुछ नहीं होता, व्यक्ति नहीं समाज काम आता है” — पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा1
- भांडेर नगर में साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश के प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम साढ़े 07 बजे फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद शर्मा, हरिओम त्रिपाठी, पप्पू पुजारी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने हरीश मेवाफरोश को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर का माहौल उत्सवमय बना रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।1
- शिवपुरी में फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार माँ-बेटे को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय माँ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 23 वर्षीय बेटा घायल हो गया है।1
- शिवपुरी के खोड़ बस स्टैंड पर रेत से भरे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बड़ा हादसा किया। ट्रैक्टर ने 7 बाइक और एक जनरेटर को रौंद दिया, जिसमें एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।1
- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एसपी मयूर खंडेलवाल ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश दतिया में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दतिया जिले में 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों, खासकर युवाओं और महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और कहा कि हेलमेट केवल नियम पालन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, यातायात प्रभारी सपना शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समाजसेवी संस्था के सहयोग से हेलमेट वितरण भी किया गया। “सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनने से दुर्घटना के दौरान जान बचाई जा सकती है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”1