Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री कृष्ण जन्मोत्सव में ग्रामीण इलाके में जन जागरण कार्यक्रम में लोक कलाकार कृष्ण जन्मोत्सव में ग्रामीण इलाके में जन जागरण कार्यक्रम में लोक कलाकार कलाकारों के द्वारा गांव में प्रस्तुत किए गए भजन
SHARMA NEWS AGENCY
श्री कृष्ण जन्मोत्सव में ग्रामीण इलाके में जन जागरण कार्यक्रम में लोक कलाकार कृष्ण जन्मोत्सव में ग्रामीण इलाके में जन जागरण कार्यक्रम में लोक कलाकार कलाकारों के द्वारा गांव में प्रस्तुत किए गए भजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच मटेरा में चोरों का आतंक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात सिलाई मशीन का पायदान और ठेलिया लेकर फरार हुए चोर, पुलिस गश्त पर उठे सवाल बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मटेरा बाजार का है, जहां भाजपा मंडल मंत्री आयुष अग्रवाल के मकान के सामने से चोरों ने सिलाई मशीन का पायदान चोरी कर लिया। चोर सामान ले जाने के लिए घर के बाहर खड़ी ठेलिया भी उठा ले गए। पीड़ित संतोष कुमार जिंदल ने बताया कि अज्ञात चोर ठेलिया पर सिलाई मशीन का पायदान लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों तक मटेरा पुलिस कब पहुंचती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा कब होता है।4
- जनपद बहराइच के रामपुर धोबिया हार के पास गांव में इतना कीचड़ व पानी राहगीरों को निकालने का बहुत हो रही समस्या प्रधान के ऊपर उठा रहे हैं आवाज रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता1
- इंडो नेपाल बॉर्डर पर रुपईडीहा में पुलिस और एस एस बी की संयुक्त कार्रवाई में लगातार ड्रग स्मगलर पर हो रही है कार्रवाई। रूपईडीहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रूपईडीहा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ लगातार दो बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। ताजा कार्रवाई में 7 सितंबर की रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चांद बाबू नाम के 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से टीवीएस अपाचे बाइक, वीवो मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। वहीं, इससे एक दिन पहले 6 सितंबर को भी रूपईडीहा पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया था। लगातार दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों से साफ है कि भारत-नेपाल सीमा पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।1
- 51 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 7 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम रुपईडीहा इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिलर संख्या 651/2 के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान चाँद बाबू पुत्र इकबाल, निवासी चितवन मोहल्ला, रुपईडीहा क्षेत्र के रूप में की है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। मामले में रुपईडीहा थाने में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त चाँद बाबू को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बहराइच जेल भेज दिया गया। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- बहराइच में पत्रकारों का अनोखा संगम, दिल्ली की घटना के बाद एकजुट हुए हुए पत्रकार बहराइच में पत्रकारों का अनोखा संगम, दिल्ली की घटना के बाद एकजुट हुए हुए पत्रकार1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 359939.00 क्यूसेक पानी, लाल निशान के पार हुई सरयू, प्रशासन अलर्ट बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 359939.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 183480, गिरजा बैराज से 170505 व सरयू बैराज से 15954 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.55 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 48 सेमी ज्यादा है।1
- Bahraich:-थाना मटेरा पुलिस द्वारा जबरन वसूली / रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम की बाइट... Bahraich:-थाना मटेरा पुलिस द्वारा जबरन वसूली / रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम की बाइट...1
- बहराइच गोकुलपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। गोकुलपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। बहराइच के कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के गोकुलपुर गांव में दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे पिंजरे में कैद कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब 15 दिनों में तेंदुए के हमले से कई मवेशियों की मौत हुई थी और लगातार पगमार्क भी मिल रहे थे। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित सेफ हाउस ले गई। फिलहाल तेंदुए की निगरानी और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।1